होम / बिजनेस / नौकरी करने वालों के लिए Good News! ये रिपोर्ट पढ़कर लेंगे राहत की सांस

नौकरी करने वालों के लिए Good News! ये रिपोर्ट पढ़कर लेंगे राहत की सांस

रिपोर्ट के अनुसार 48% कंपनियां 2022-23 में ऑफिस से काम शुरू करना चाहती हैं, जबकि 40% को हाइब्रिड मॉडल पसंद है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: फाइनेंशियल ईयर 2021 की तुलना में 2022 में रोजगार के अवसरों और नौकरियों की संख्‍या में बढ़ोतरी हुई है. 2022 के अप्रैल-मई में पिछले साल के मुकाबले काफी उछाल देखने को मिला है. भारत के दूसरे सबसे बड़े जॉब सर्च प्‍लेटफॉर्म Shine.com की 'टैलेंट इनसाइट्स' रिपोर्ट के अनुसार 81% कंपनियों ने माना कि नॉन-मेट्रो कस्‍बों में नियुक्ति बढ़ी हैं. स्‍टार्ट-अप्‍स के मामले में ऐसा ज्यादा देखने को मिला है.

इंक्रीमेंट को लेकर क्या है भविष्यवाणी
रिपोर्ट के अनुसार 48% कंपनियां 2022-23 में ऑफिस से काम शुरू करना चाहती हैं, जबकि 40% को हाइब्रिड मॉडल पसंद है. अन्य 12% कंपनियां Work From Home से खुश हैं. इंक्रीमेंट की बात करें तो चार में से तीन मामलों में कर्मचारी इस फाइनेंशियल ईयर में अपनी सैलरी में कम से कम 10% वृद्धि की उम्‍मीद कर सकते हैं, जबकि एक-तिहाई मामलों में वेतन में 20% से ज्‍यादा बढ़ोतरी की भविष्‍यवाणी है.

सबसे अधिक जॉब साउथ इंडिया में
रिपोर्ट में कहा गया है कि 41% हिस्सेदारी के साथ सबसे अधिक रोजगार साउथ इंडिया में दिया गया है. नॉर्थ में 26%, वेस्ट में 19% और ईस्ट में 13% रोजगार का योगदान है. महाराष्‍ट्र, कर्नाटक और तमिलनाडु में सबसे अधिक रोजगार के अवसर बढ़े हैं.

आईटी सेक्‍टर में सबसे अधिक नौकरी
जॉब सेक्टर की बात करें तो आईटी सेक्‍टर में सबसे अधिक नौकरी दी गई है. दूसरी ओर, बैंकिंग, वित्‍तीय सेवा एवं बीमा सेक्‍टर (बीएफएसआई) ने भी नौकरी जनरेट की है. निर्माण, भर्ती, शिपिंग और शिक्षा के सेक्‍टर में भी लोगों को रोजगार मिला है. इस दौरान सबसे अधिक डिजिटल मार्केटिंग (38%) स्किल वालों की डिमांड हुई है. इसके बाद प्रोग्रामिंग लैंग्‍वेजेज, क्‍लाउड कंप्‍यूटिंग और डेवऑप्‍स का नंबर आता है. नौकरी देते वक्त आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग स्किल वालों को भी ज्यादा महत्व दिया गया है.

रिपोर्ट बनाने वाली कंपनी Shine.com के वाइस प्रेसिडेंट एवं मार्केटिंग हेड विजय नायर ने कहा, "भारत में महामारी के बाद का रोजगार बाजार दोगुनी गति से वृद्धि कर रहा है. खासतौर से, नए एवं गतिशील कौशल तथा डिजिटल एकीकरण ने रोजगार बाजार को बेतहाशा बढ़त की योग्‍यता दी है."

टैग्स
सम्बंधित खबरें

जुलाई में GST कलेक्शन ने दिखाई अर्थव्यवस्था की मजबूती, 15.4% बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों (अप्रैल-जुलाई) में सकल GST कलेक्शन 8.43 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 7.66 लाख करोड़ रुपये की तुलना में 10.1% अधिक है.

4 hours ago

यील्ड के दिग्गज: कोटक-रॉबी की जंग

10 साल की अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड: 4.70%. लगातार बढ़ती हुई. 30 साल की यील्ड: 5.20%. और फेडरल रिजर्व अभी ब्याज दरों में बदलाव भी नहीं कर रहा था.

7 hours ago

RBL बैंक को पहली बार मिली मूडीज की इन्वेस्टमेंट ग्रेड रेटिंग, आउटलुक स्थिर

वैश्विक रेटिंग एजेंसी ने बैंक को Baa2/P-2 रेटिंग दी, मजबूत पूंजी स्थिति और कारोबार में वृद्धि की उम्मीद को बताया आधार

9 hours ago

कमर्शियल LPG सिलेंडर 209 रुपये तक सस्ता, होटल-रेस्टोरेंट और कारोबारियों को राहत

1 अगस्त से लागू हुई नई कीमतें, लगातार दूसरे महीने कम हुए व्यावसायिक गैस सिलेंडर के दाम; घरेलू LPG की कीमतों में कोई बदलाव नहीं

9 hours ago

अजंता फार्मा का Q1 मुनाफा 31% बढ़कर 334 करोड़ रुपये पहुंचा, आय में 25% की बढ़ोतरी

US जेनरिक और अफ्रीका कारोबार ने कंपनी की ग्रोथ को दी मजबूती, एडजस्टेड EBITDA बढ़कर 454 करोड़ रुपये हुआ.

9 hours ago

बड़ी खबरें

जुलाई में GST कलेक्शन ने दिखाई अर्थव्यवस्था की मजबूती, 15.4% बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों (अप्रैल-जुलाई) में सकल GST कलेक्शन 8.43 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 7.66 लाख करोड़ रुपये की तुलना में 10.1% अधिक है.

4 hours ago

पहली तिमाही में 22 राज्यों की कैपेक्स रफ्तार सुस्त, यूपी-बंगाल समेत कई बड़े राज्य पिछड़े: CAG

अप्रैल-जून तिमाही के दौरान 22 राज्यों ने संयुक्त रूप से पूंजीगत व्यय के लिए निर्धारित 10.45 लाख करोड़ रुपये के बजट में से 1.11 लाख करोड़ रुपये खर्च किए.

12 hours ago