✕

होम / बिजनेस / केंद्र सरकार से Jio Financial Services के लिए आई खुशखबरी, अब 49% कर सकते है विदेशी निवेश

केंद्र सरकार से Jio Financial Services के लिए आई खुशखबरी, अब 49% कर सकते है विदेशी निवेश

जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड को फॉरेन इनवेस्टमेंट लिमिट बढ़ाकर 49 फीसदी इक्विटी करने की मंजूरी मिल गई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड (Jio Financial Services) को फॉरेन इनवेस्टमेंट लिमिट बढ़ाकर 49 फीसदी इक्विटी करने की मंजूरी मिल गई है. कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में यह जानकारी दी, कंपनी ने कहा कि उसे वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामलों के विभाग से कंपनी में विदेशी निवेश की सीमा को पूरी तरह से डायल्यूटेड आधार पर कुल इक्विटी के 49 फीसदी तक बढ़ाने की मंजूरी मिल गई है. मई 2024 में मुकेश अंबानी के स्वामित्व वाली कंपनी ने इक्विटी के माध्यम से FPI सहित विदेशी निवेश को 49 फीसदी तक करने के लिए शेयरधारकों की मंजूरी मांगी थी.

वित्त मंत्रालय ने दी कंपनी को ये मंजूरी

जियो फाइनेंशियल सर्विसेज के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामलों के विभाग ने अंबानी की फाइनेंस कंपनी को विदेशी निवेश बढ़ाने की यह मंजूरी दी. कंपनी ने बताया कि डिपार्टमेंट ऑफ इकोनॉमिक अफेयर्स ने उसे कुल विदेशी निवेश (FPI समेत) को फुली डायलुटेड बेसिस पर पेड-अप इक्विटी शेयर कैपिटल के 49 फीसदी तक ले जाने की मंजूरी दी है. शेयर बाजार पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, रिलायंस समूह की जियो फाइनेंशियल सर्विसेज के 53 फीसदी पब्लिकली फ्लोट शेयरों में विदेशी निवेशकों के पास 17.55 फीसदी हिस्सेदारी है. 

पिछले साल रिलायंस इंडस्ट्रीज से हुई अलग

जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लगभग एक साल पहले स्वतंत्र अस्तित्व में आई है. पहले कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज की यूनिट के तौर पर काम करती थी. उसे जुलाई 2023 में रिलायंस इंडस्ट्रीज से डिमर्ज किया गया. उसके बाद से जियो फाइनेंशियल सर्विसेज स्टैंडअलोन नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी (NBFC) के रूप में काम कर रही है. मुकेश अंबानी की इस कंपनी ने हालिया महीनों में अपने कारोबार के दायरे का विस्तार किया है. कंपनी ने हाल ही में म्यूचुअल फंड के अगेंस्ट लोने देने और टू-व्हीलर समेत ऑटो इंश्योरेंस देने की शुरुआत की है. इसके लिए जियो फाइनेंशियल सर्विसेज ने कई इंश्योरेंस कंपनियों के साथ पार्टनरशिप की है. 

कंपनी के तिमाही नतीजे

वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही में कंपनी का मुनाफा बढ़कर 312.6 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है. पिछली यानी मार्च 2024 में समाप्त तिमाही कंपनी का मुनाफा 310.6 करोड़ रुपये पर था. कंपनी के मुनाफे में यह बढ़ोतरी 0.6 फीसदी की है. कंपनी की आय तिमाही दर तिमाही 418.1 करोड़ रुपये से घटकर 417.8 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है. पिछले साल अगस्त में जियो फाइनेंशियल सर्विसेज़ 1.5 लाख करोड़ रुपये से ज़्यादा के मार्केट कैपिटलाइज़ेशन के साथ पब्लिक हुई थी. कंपनी शिप लीजिंग बिजनेस की भी शुरुआत कर चुकी है. कुछ ही समय पहले कंपनी ने ब्लैकरॉक के साथ मिलकर एसेट मैनेजमेंट के सेगमेंट में एंट्री की है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों में छात्रों को 10% छूट, जानें कैसे मिलेगा लाभ

इसके अलावा सालभर चलने वाले छात्र कार्यक्रम के तहत 10 किलोग्राम अतिरिक्त सामान ले जाने की सुविधा और एक बार मुफ्त में यात्रा की तारीख बदलने का लाभ भी मिलेगा.

8 hours ago

रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब रुपया, RBI ने संभाला मोर्चा; डॉलर और कच्चे तेल का दबाव बरकरार

विदेशी पूंजी की निकासी, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और डॉलर की मजबूत मांग से रुपये पर दबाव बना हुआ है. 9 अक्टूबर को रुपया शुरुआती कारोबार में 96.80 प्रति डॉलर के करीब पहुंचने के बाद संभला और 96.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ.

8 hours ago

दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद, 10 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन से पहले DMRC का फैसला

दिल्ली पुलिस की सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बाद DMRC ने 9 अक्टूबर रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए हैं. अगले आदेश तक जारी रहेंगी पाबंदियां, हालांकि नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को छोड़कर अन्य प्रभावित स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

8 hours ago

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

9 hours ago

सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को मिलने वाली टैक्स छूट खत्म, अब लगेगा 3% IGST

अब सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को 3% इंटीग्रेटेड गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (IGST) देना होगा, जिससे उन्हें बुलियन एक्सचेंज के जरिए आयात करने वाले अन्य कारोबारियों के समान कर व्यवस्था के दायरे में लाया जा सकेगा.

11 hours ago

बड़ी खबरें

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

9 hours ago

रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब रुपया, RBI ने संभाला मोर्चा; डॉलर और कच्चे तेल का दबाव बरकरार

विदेशी पूंजी की निकासी, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और डॉलर की मजबूत मांग से रुपये पर दबाव बना हुआ है. 9 अक्टूबर को रुपया शुरुआती कारोबार में 96.80 प्रति डॉलर के करीब पहुंचने के बाद संभला और 96.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ.

8 hours ago

दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद, 10 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन से पहले DMRC का फैसला

दिल्ली पुलिस की सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बाद DMRC ने 9 अक्टूबर रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए हैं. अगले आदेश तक जारी रहेंगी पाबंदियां, हालांकि नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को छोड़कर अन्य प्रभावित स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

8 hours ago

एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों में छात्रों को 10% छूट, जानें कैसे मिलेगा लाभ

इसके अलावा सालभर चलने वाले छात्र कार्यक्रम के तहत 10 किलोग्राम अतिरिक्त सामान ले जाने की सुविधा और एक बार मुफ्त में यात्रा की तारीख बदलने का लाभ भी मिलेगा.

8 hours ago

प्याज, तेल और चावल की महंगाई से बिगड़ा रसोई का बजट, वेज थाली 10% महंगी: रिपोर्ट

क्रिसिल की रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर में शाकाहारी थाली की लागत सालाना आधार पर 10% बढ़कर ₹30.8 हो गई, जबकि मांसाहारी थाली 6% महंगी होकर ₹59.5 पर पहुंच गई.

11 hours ago