होम / बिजनेस / भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए गुड न्यूज, वर्ल्ड बैंक ने बढ़ाया आर्थिक ग्रोथ का अनुमान

भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए गुड न्यूज, वर्ल्ड बैंक ने बढ़ाया आर्थिक ग्रोथ का अनुमान

वर्ल्ड बैंक ने कहा है कि भारत की तेज विकास दर और पाकिस्तान और श्रीलंका की अर्थव्यवस्थाओं में आ रहे सुधार की वजह से दक्षिण एशियाई देशों की कुल विकास दर तेज रहेगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

सारी दुनिया को इस समय भारत की आर्थिक तरक्की पर पूरा भरोसा है. इसी को देखते हुए भारतीय अर्थव्यवस्था के लिहाज से एक अच्छी खबर सामने आई है. वर्ल्ड बैंक ने अनुमान जताया है कि साल 2024 में भारतीय अर्थव्यवस्था 7.5 फीसदी की दर से विकास करेगी. वर्ल्ड बैंक के पूर्व के अनुमान की तुलना में यह 1.2 प्रतिशत ज्यादा है. वर्ल्ड बैंक ने ये भी कहा है कि पूरे दक्षिण एशिया के देश भी 6 फीसदी की मजबूत दर से विकास करेंगे.

7.5 फीसदी रहेगी विकास दर

वर्ल्ड बैंक (World Bank) ने कहा कि वित्त वर्ष 2025 में भारत में निवेश बढ़ेगा. इससे भारत के आर्थिक विकास को बल मिलेगा. इसके साथ ही वर्ल्ड बैंक ने भारतीय इकोनॉमी के लिए अपने वित्त वर्ष 2025 के आर्थिक विकास पूर्वानुमान (Economic Growth Forecast) को 20 बेसिस प्वॉइंट बढ़ाकर 6.6 फीसदी कर दिया है. साथ ही द्विवार्षिक दक्षिण एशिया डेवलपमेंट अपडेट में वित्त वर्ष 2024 के लिए विकास दर 7.5 फीसदी आंकी है. यह नेशनल स्टेटिस्टिकल ऑफिस (NSO) के अनुमान 7.6 फीसदी से थोड़ा ही कम है.

कई सेक्‍टर्स में रहेगी मजबूती 

वर्ल्‍ड बैंक (World Bank) ने कहा कि वित्त वर्ष 2024 और वित्त वर्ष 2025 के बीच विकास में गिरावट का अनुमान पिछले वर्ष के दौरान ज्‍यादा निवेश में गिरावट को बताता है. इसमें आगे कहा गया कि सर्विस और इंडस्‍ट्री में बढ़ोतरी मजबूत रहने की उम्‍मीद है. वहीं मैन्‍युफैक्‍चर और रियल एस्‍टेट में भी ज्‍यादा तेजी देखने को मिलेगी. वर्ल्‍ड बैंक के रिपोर्ट के मुताबिक, 2024 के दौरान साउथ एशिया में ग्रोथ रेट 6 प्रतिशत के हिसाब से रहने वाला है.  

भूकंप से दहली Taiwan की राजधानी, सुनामी की आशंका से सहमा देश

दक्षिण एशिया के ग्रोथ की संभावनाएं बेहतर
 
वर्ल्ड बैंक ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि दक्षिण एशिया का ग्रोथ आउटलुक पिछले संस्करण के मुकाबले इस बार मजबूत हुआ है. यह 2024 के लिए 0.4 फीसदी और 2025 के लिए 0.3 फीसदी बढ़ा है. इसमें सबसे ज्यादा योगदान भारत में निवेश की संभावनाओं का है. इसके अलावा संकट से जूझ रही पाकिस्तान और श्रीलंका की इकोनॉमी भी तेजी से उभार ले सकती है. वित्त वर्ष 2024-25 में भारत में ग्रोथ 6.6 फीसदी रह सकती है. आने वाले कुछ सालों में इसमें तेजी आ सकती है.

महंगाई का दबाव होगा कम 

वर्ल्‍ड बैंक ने चेतावनी दी है कि लगातार संरचनात्‍मक चुनौतियां विकास को कमजोर कर सकती हैं. इससे सेक्‍टर्स की क्षमता में बाधा आएगी. नौकरियों और अन्‍य फैक्‍टर्स पर प्रभाव पड़ेगा. वहीं वर्ल्‍ड बैंक ने कहा कि महंगाई (Inflation) का दबाव कम होने की उम्‍मीद है. वहीं राजकोषीय घाटा और सरकारी कर्ज में गिरावट का अनुमान है, जो केंद्र सरकार द्वारा मजबूत उत्‍पादन बढ़ोतरी के कारण संभव होगा. 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

4 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

5 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

6 hours ago

टाटा संस की लिस्टिंग को बोर्ड की मंजूरी, चंद्रशेखरन को 5 साल का एक्सटेंशन

टाटा संस के बोर्ड की गुरुवार को करीब तीन घंटे तक बैठक हुई. बैठक में कंपनी की लिस्टिंग और चेयरमैन के कार्यकाल से जुड़े अहम प्रस्तावों पर चर्चा हुई. बोर्ड की मंजूरी के बाद टाटा संस के शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने की दिशा में आगे की प्रक्रिया शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है.

7 hours ago

नए UPI MDR से छोटे कारोबारियों का रुख फिर नकदी की ओर हो सकता है: GTRI

15 अक्टूबर से लागू होने वाले नए MDR ढांचे में 2,000 रुपये से अधिक के पात्र UPI मर्चेंट ट्रांजैक्शन पर 0.4 फीसदी शुल्क लगेगा. GTRI का कहना है कि कम मार्जिन पर काम करने वाले छोटे कारोबारियों के भुगतान व्यवहार पर इसका असर पड़ सकता है.*

7 hours ago


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

15 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

4 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

4 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

5 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

6 hours ago