✕

होम / बिजनेस / गौतम अडानी आज गुनगुना रहे होंगे....'सुकून मिला', खबर ही कुछ ऐसी है

गौतम अडानी आज गुनगुना रहे होंगे....'सुकून मिला', खबर ही कुछ ऐसी है

गौतम अडानी के लिए पड़ोसी मुल्क से एक ऐसी खबर आई है, जो उनके लिए किसी राहत से कम नहीं है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

अरबपतियों की लिस्ट में पिछड़ रहे गौतम अडानी के लिए बांग्लादेश से राहत भरी खबर आई है. एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बांग्लादेश की सरकार ने अडानी पावर का पेमेंट शुरू कर दिया है.  अडानी ग्रुप की कंपनी अडानी पावर बांग्लादेश को बिजली सप्लाई करती है. पड़ोसी मुल्क में तख्तापलट के बाद मोहम्मद यूनुस की अगुवाई वाली अंतरिम सरकार अडानी के पेमेंट में आनाकानी दिखा रही थी. कुछ समय के संयम के बाद जब अडानी ने बिजली सप्लाई आधी करने की चेतावनी दी, तब कहीं जाकर बांग्लादेश के होश ठिकाने पर आए हैं. बताया जा रहा है कि मोहम्मद यूनुस सरकार ने डेडलाइन से पहले ही अडानी पावर का पेमेंट शुरू कर दिया है.

इतनी कम हुई आपूर्ति
अडानी पावर अपने झारखंड स्थित प्लांट से बांग्लादेश को 1600 मेगावाट (MW)बिजली का निर्यात करती है. कंपनी ने बकाया राशि के भुगतान के लिए 7 नवंबर की डेडलाइन तय की थी. कंपनी आयातित कोयले से बिजली बनाती है. ऐसे में पेमेंट के अभाव में उसे तमाम तरह की चुनौतियों से जूझना पड़ रहा था. इसलिए कंपनी ने इस महीने बांग्लादेश को बिजली की आपूर्ति  1400 मेगावाट से घटाकर 700-800 मेगावाट कर दी है. इससे पड़ोसी मुल्क को घरेलू बिजली आपूर्ति सुचारू रखने में दिक्कत आ रही है. यही वजह है कि अब उसने डेडलाइन से पहले ही पेमेंट की शुरुआत कर दी है.

2017 में हुई थी डील
कुछ वक्त पहले खबर आ थी कि मोहम्मद यूनुस की अगुवाई वाली अंतरिम सरकार अडानी पावर के साथ बिजली समझौते की जांच करेगी. सरकार समझौते की शर्त जानना चाहती है और यह भी पता लगाना चाहती है कि इसके लिए चुकाई जा रही कीमत वाजिब है या नहीं. नवंबर 2017 में अडानी पावर लिमिटेड ने बांग्लादेश पावर डेवलपमेंट बोर्ड के साथ 25 साल के लिए 1496 MW बिजली खरीद समझौता किया था. अडानी पावर के अलावा देश की कुछ दूसरी कंपनियां भी बांग्लादेश को बिजली की सप्लाई करती हैं. इनमें NTPC लिमिटेड और PTC इंडिया लिमिटेड आदि शामिल हैं. NTPC और PTC भारत सरकार के स्वामित्व वाली कंपनियां हैं.  

एक झटके में इतना गंवाया
उधर, गौतम अडानी और मुकेश अंबानी की दौलत के पहाड़ में कुछ कमी आई है. दोनों की नेटवर्थ में सोमवार को कुल 4.78 अरब डॉलर की भारी गिरावट आई है. दरअसल, रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में गिरावट से अंबानी को 2.72 अरब डॉलर का झटका लगा. इसी तरह अडानी की नेटवर्थ में 2.06 अरब डॉलर की गिरावट आई. आज भी रिलायंस के शेयरों में मंदी का रुख है, ऐसे में आज भी अडानी की दौलत का पहाड़ कम हो सकता है. ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक, अंबानी दुनिया के अमीरों की लिस्ट में एक स्थान फिसलकर 17वें स्थान पर आ गए हैं. उनकी कुल नेटवर्थ अब 98.8 अरब डॉलर रह गई है. गौतम अडानी की नेटवर्थ अब 92.3 अरब डॉलर रह गई है. वह अरबपतियों की लिस्ट में 18वें नंबर पर हैं.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत-स्विट्जरलैंड साझेदारी में बड़ा निवेश प्लान, 15 साल में 100 अरब डॉलर और 10 लाख नौकरियों का लक्ष्य

निवेश, रोजगार और टेक्नोलॉजी से लेकर EV, इंफ्रास्ट्रक्चर और रिसर्च तक 6 अहम समझौते; भारत में स्विस कंपनियों के निवेश को बढ़ावा देने पर जोर

1 hour ago

टाटा ग्रुप के अंदरूनी विवाद पर सरकार की नजर, 14 अरब डॉलर के निवेश पर असर की चिंता

सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग में टाटा ग्रुप के प्रस्तावित 14 अरब डॉलर के निवेश का भारत के लिए रणनीतिक महत्व, सरकार ने दखल से किया इनकार

1 hour ago

भारत तैयार कर रहा नया निवेश संधि मॉडल, जल्द मिल सकती है कैबिनेट की मंजूरी: निर्मला सीतारमण

कनाडा, रूस और सऊदी अरब समेत कई देशों के साथ निवेश समझौतों पर चल रही बातचीत, नए मॉडल में निवेशकों को ज्यादा सुरक्षा देने पर जोर

1 hour ago

शेयर बाजार में आज भी तेजी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 22,650 के पार; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी सोमवार को सेंसेक्स 472.77 अंक यानी 0.66 फीसदी की बढ़त के साथ 72,382.47 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 133.80 अंक यानी 0.60 फीसदी चढ़कर 22,555.75 पर पहुंच गया.

1 hour ago

UPI पर MDR का असर! ट्रांजैक्शन वैल्यू 10% और वॉल्यूम 4% तक घटने का अनुमान

15 अक्टूबर से ₹2,000 से अधिक के मर्चेंट UPI भुगतान पर 0.4% MDR लागू होने का प्रस्ताव है. सर्वे के मुताबिक, अतिरिक्त शुल्क लगने पर 76% यूजर्स बड़े भुगतान के लिए कैश, कार्ड या बैंक ट्रांसफर का रुख कर सकते हैं.

22 hours ago

बड़ी खबरें

भारत-स्विट्जरलैंड साझेदारी में बड़ा निवेश प्लान, 15 साल में 100 अरब डॉलर और 10 लाख नौकरियों का लक्ष्य

निवेश, रोजगार और टेक्नोलॉजी से लेकर EV, इंफ्रास्ट्रक्चर और रिसर्च तक 6 अहम समझौते; भारत में स्विस कंपनियों के निवेश को बढ़ावा देने पर जोर

1 hour ago

शेयर बाजार में आज भी तेजी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 22,650 के पार; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी सोमवार को सेंसेक्स 472.77 अंक यानी 0.66 फीसदी की बढ़त के साथ 72,382.47 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 133.80 अंक यानी 0.60 फीसदी चढ़कर 22,555.75 पर पहुंच गया.

1 hour ago

टाटा ग्रुप के अंदरूनी विवाद पर सरकार की नजर, 14 अरब डॉलर के निवेश पर असर की चिंता

सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग में टाटा ग्रुप के प्रस्तावित 14 अरब डॉलर के निवेश का भारत के लिए रणनीतिक महत्व, सरकार ने दखल से किया इनकार

1 hour ago

भारत तैयार कर रहा नया निवेश संधि मॉडल, जल्द मिल सकती है कैबिनेट की मंजूरी: निर्मला सीतारमण

कनाडा, रूस और सऊदी अरब समेत कई देशों के साथ निवेश समझौतों पर चल रही बातचीत, नए मॉडल में निवेशकों को ज्यादा सुरक्षा देने पर जोर

1 hour ago

अगस्त में कपड़ा उत्पादन 13.1% बढ़ा, परिधान उत्पादन 7.4% गिरा; दोनों क्षेत्रों में बढ़ा अंतर

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) के आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त 2026 में देश का औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) 8% बढ़ा, जो जुलाई के 6.7% की तुलना में अधिक है.

1 day ago