होम / बिजनेस / Gold खरीदने का सही समय! भाव 1 महीने के निचले स्तर पर पहुंचे, चांदी ₹1100 सस्ती

Gold खरीदने का सही समय! भाव 1 महीने के निचले स्तर पर पहुंचे, चांदी ₹1100 सस्ती

इक्विटी मार्केट में गिरावट की तरह ही सोने और चांदी में गिरावट की वजह भी जैक्सन हॉल सम्मेलन में दिया गया फेड चेयरमैन पॉवेल का बयान ही है

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

मुंबई: सोने और चांदी की चमक आज फीकी पड़ गई. आज MCX पर सोने का अक्टूबर वायदा एक महीने के निचले स्तर पर आ गया. इसके अलावा चांदी भी अपने 2 साल के निचले स्तर पर फिसल गई है. 

सोना सस्ता हुआ

शुक्रवार को अमेरिकी बाजारों से कोहराम शुरू हुआ था उसका असर सब जगह देखने को मिल रहा है. भारतीय शेयर बाजारों की तेजी गिरावट के बाद कमोडिटी बाजारों में भी हालत बुरी है. सोना वायदा आज इंट्रा डे में 380 रुपये गिरकर 50851 प्रति 10 ग्राम तक फिसल गया, सोना महीने भर बाद 51,000 के नीचे फिसला है. इसके पहले शुक्रवार को भी सोना करीब 500 रुपये गिरा था, चांदी में भी जोरदार गिरावट आई है. MCX पर चांदी का सितंबर वायदा 1136 रुपये टूटकर 53644 रुपये प्रति किलो के लेवल पर आ गई. 

क्यों गिर रहा है सोना 
इक्विटी मार्केट में गिरावट की तरह ही सोने और चांदी में गिरावट की वजह भी जैक्सन हॉल सम्मेलन में दिया गया फेड चेयरमैन पॉवेल का बयान ही है. जिसमें उन्होंने महंगाई दर के 2 परसेंट तक आने तक ब्याज दरों में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी रखने का संकेत दिया था. फेड के ब्याज दरों को लेकर इस आक्रामक रवैये से डॉलर इंडेक्स 20 साल की ऊंचाई पर पहुंच चुका है. डॉलर इंडेक्स 109.44 का लेवल पार कर चुका है. यही वजह है कि दुनिया भर में गोल्ड के दाम पिघल रहे हैं. 

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी सोने में गिरावट है. यहां सोना 1,723.36 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर और चांदी 20.17 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही है. एक्सपर्ट्स का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना $1,700-1,800 प्रति औंस के बीच रहेगा और साल 2022 के अंत तक ये अपना बॉटम बनाएगा.

सोने में निवेश का सही समय?
जब सोना सस्ता हो रहा है तो क्या ये निवेश का सही समय है, दुनिया भर के एक्सपर्ट्स का मानना है कि इस साल सोना अंतरराष्ट्रीय बाजार में 2,000 डॉलर तक पहुंच सकता है. जहां तक घरेलू बाजार की बात है तो सोना अगले साल 60,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के पार निकल सकता है. इसके पीछे एक्सपर्ट्स का तर्क है केंद्रीय बैंकों की कोशिशों के बावजूद महंगाई अभी लंबे समय तक ऊंचाई पर ही रहेगी, और जब महंगाई बढ़ती है तो सोने की कीमतों को सहारा मिलता है. 

VIDEO: Venue N Line SUV की बुकिंग शुरू, देने होंगे सिर्फ इतने ही रुपये

टैग्स
सम्बंधित खबरें

हुरुन इंडिया वुमन लीडर्स लिस्ट 2026: कारोबार से खेल तक 117 महिलाओं ने बनाई खास जगह

इस वर्ष सूची में 12 श्रेणियों के तहत 117 महिलाओं को सम्मानित किया गया है. बिजनेस, स्टार्टअप, खेल, मीडिया, साहित्य और सामाजिक प्रभाव जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली इन महिलाओं ने भारत में नेतृत्व की नई मिसाल पेश की है.

8 hours ago

Eicher Motors ने Royal Enfield के आंध्र प्रदेश प्लांट के लिए 1,225 करोड़ रुपये के निवेश को दी मंजूरी, बढ़ेगी उत्पादन क्षमता

स्टॉक एक्सचेंज को दी गई नियामकीय सूचना में Eicher Motors ने कहा कि यह निवेश भविष्य में मिलने वाले दीर्घकालिक विकास अवसरों के लिए कंपनी को तैयार रखने और चरणबद्ध तरीके से उत्पादन क्षमता बढ़ाने की रणनीति का हिस्सा है.

9 hours ago

पतंजलि की इंश्योरेंस सेक्टर में एंट्री, मैग्मा जनरल इंश्योरेंस में ₹4,500 करोड़ की डील को IRDAI की मंजूरी

यह अधिग्रहण पतंजलि के लिए एफएमसीजी और आयुर्वेद उत्पादों से आगे बढ़कर वित्तीय सेवाओं के क्षेत्र में प्रवेश का रास्ता खोलेगा.

13 hours ago

Hero Realty के CMO करण कुमार का इस्तीफा, शुरू करेंगे नई एडवाइजरी फर्म

Hero Realty में अपने कार्यकाल के दौरान करण कुमार ने कंपनी की मार्केटिंग रणनीति को मजबूत करने, ब्रांड पोजिशनिंग को आगे बढ़ाने और डिजिटल मार्केटिंग क्षमताओं को विस्तार देने में अहम भूमिका निभाई.

14 hours ago

"अब यह सिर्फ कब्जा नहीं, पूरी अधीनता है", पूर्व वित्त सचिव का वित्तीय नियामकों पर बड़ा आरोप

भारत की वित्तीय नियामक संस्थाएं अब स्वतंत्र नहीं रह गई हैं, ऐसा भारत के एक पूर्व वित्त सचिव का तर्क है. यह आरोप गंभीर है, विवादित है और इसके पीछे का सवाल सात दशक पुराना है.

14 hours ago

बड़ी खबरें

पतंजलि की इंश्योरेंस सेक्टर में एंट्री, मैग्मा जनरल इंश्योरेंस में ₹4,500 करोड़ की डील को IRDAI की मंजूरी

यह अधिग्रहण पतंजलि के लिए एफएमसीजी और आयुर्वेद उत्पादों से आगे बढ़कर वित्तीय सेवाओं के क्षेत्र में प्रवेश का रास्ता खोलेगा.

13 hours ago

हुरुन इंडिया वुमन लीडर्स लिस्ट 2026: कारोबार से खेल तक 117 महिलाओं ने बनाई खास जगह

इस वर्ष सूची में 12 श्रेणियों के तहत 117 महिलाओं को सम्मानित किया गया है. बिजनेस, स्टार्टअप, खेल, मीडिया, साहित्य और सामाजिक प्रभाव जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली इन महिलाओं ने भारत में नेतृत्व की नई मिसाल पेश की है.

8 hours ago

Eicher Motors ने Royal Enfield के आंध्र प्रदेश प्लांट के लिए 1,225 करोड़ रुपये के निवेश को दी मंजूरी, बढ़ेगी उत्पादन क्षमता

स्टॉक एक्सचेंज को दी गई नियामकीय सूचना में Eicher Motors ने कहा कि यह निवेश भविष्य में मिलने वाले दीर्घकालिक विकास अवसरों के लिए कंपनी को तैयार रखने और चरणबद्ध तरीके से उत्पादन क्षमता बढ़ाने की रणनीति का हिस्सा है.

9 hours ago

क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’: क्यों हीरो की यात्रा आज भी बेहतरीन नेतृत्व को परिभाषित करती है

क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’ का रूपांतरण जोसेफ कैंपबेल की ‘हीरो जर्नी’ और नेतृत्व, दृढ़ता व व्यक्तिगत बदलाव पर इसके स्थायी सबक को फिर से देखने का अवसर देता है.

9 hours ago

Marvell का भारत में बड़ा निवेश, AI और सेमीकंडक्टर विकास के लिए अगले 3 साल में लगाएगी $250 मिलियन

कंपनी के मुताबिक, भारत में बढ़ाया जा रहा यह विस्तार उसके वैश्विक इनोवेशन नेटवर्क को मजबूत करेगा और AI, क्लाउड कंप्यूटिंग तथा डेटा इंफ्रास्ट्रक्चर एप्लिकेशन के लिए एडवांस्ड सेमीकंडक्टर सॉल्यूशंस के डिजाइन और विकास में मदद करेगा.

15 hours ago