होम / बिजनेस / निवेशकों के लिए कहीं खुशी कहीं गमः तीन माह के निचले स्तर पर सोना, शेयर बाजार सपाट बंद

निवेशकों के लिए कहीं खुशी कहीं गमः तीन माह के निचले स्तर पर सोना, शेयर बाजार सपाट बंद

जहां एक तरफ शेयर बाजार मजबूती से खुलने के बाद सपाट बंद हुआ, वहीं सोने की कीमतें अपने तीन माह के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गई हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्लीः निवेशकों के लिए हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन कहीं खुशी और कहीं गम का दिन रहा. जहां एक तरफ शेयर बाजार मजबूती से खुलने के बाद सपाट बंद हुआ, वहीं सोने की कीमतें अपने तीन माह के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गई हैं. ऐसे में निवेशकों को शेयर बाजार से आज निराशा हाथ लगी, वहीं सर्राफा बाजार ने उनको खुशी का मौका दे दिया. 

ये रहा शेयर बाजार का हाल

बीएसई सेंसेक्स गुरुवार के बंद भाव से लगभग 36 अंक या 0.06 फीसदी ऊपर 58,803.33 पर बंद हुआ, वहीं निफ्टी 50 इंडेक्स पिछले बंद से 3 अंक की गिरावट के साथ 17539.45 पर बंद हुआ. 30 शेयरों वाले बीएसई सेंसेक्स में 11 शेयरों में बंद के वक्त तेजी रही. शेष 19 गिरावट के साथ बंद हुए. 

आज के टॉप गेन करने वाले शेयर्स

सेंसेक्स में आईटीसी, एचडीएफसी, लार्सन एंड टुब्रो, एक्सिस बैंक और एनटीपीसी टॉपर शेयर्स रहे. वहीं निफ्टी में आईटीसी, अडानी पोर्ट्स, एचडीएफसी, एलएंडटी और कोटक महिंद्रा बैंक टॉप स्थान पर रहे.

आज के टॉप लॉस करने वाले शेयर्स

बीएसई में मारुति सुजुकी, रिलायंस इंडस्ट्रीज, इंडसइंड बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, नेस्ले इंडिया लॉस करने वाले शेयर्स रहे. वहीं एनएसई में बीपीसीएल, श्री सीमेंट, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, हीरो मोटोकॉर्प और ओएनजीसी ने सबसे ज्यादा नुकसान झेला. 

तीन माह के निचले स्तर पर सोने का भाव

कीमती धातुओं में कमजोर वैश्विक रुख को देखते हुए पीली धातु तीन महीने के निचले स्तर पर रही. एमसीएक्स पर सोना वायदा शुरुआती कारोबार में 50,050 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया, जो थोड़ा ठीक होकर 50,184 रुपये पर आ गया. हालांकि चांदी वायदा 0.21 फीसदी या 113 रुपये की तेजी के साथ 52,715 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई.

वहीं हाजिर बाजार में सोने की कीमतों में बढ़ोतरी देखी गई. दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में 47 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी देखी गई और ये 50729 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ. 

ट्रेडबुल्स सिक्योरिटीज के सीनियर कमोडिटी/करेंसी रिसर्च एनालिस्ट भाविक पटेल ने कहा, अभी निवेशक सुरक्षित-हेवन अमेरिकी डॉलर और ट्रेजरी पर जमा कर रहे हैं क्योंकि यह सोने की तुलना में अधिक रिटर्न दे रहा है जो कोई ब्याज नहीं देता है. हालांकि लंबी अवधि के लाभ के लिए मौजूदा स्तर पर सोना आकर्षक दिख रहा है. शॉर्ट टर्म में हम मौजूदा स्तरों पर सोने को मजबूत होते देख सकते हैं.

VIDEO: IPO आवेदन के लिए SEBI के नए नियम

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ऑर्गेनिक और प्रीमियम फूड रिटेल में FreshTerra की एंट्री, FY28 तक दिल्ली-NCR में 12-15 स्टोर खोलने की योजना

कंपनी का लक्ष्य शहरी उपभोक्ताओं के लिए ऐसा रिटेल अनुभव तैयार करना है, जहां रोजमर्रा के खाद्य उत्पादों के साथ प्रीमियम और गॉरमे कैटेगरी के विकल्प भी उपलब्ध हों.

2 hours ago

भारत के रिटेल बाजार में D2C ब्रांड्स की बढ़ी पकड़, H1 2026 में लीजिंग गतिविधियों में 28% हिस्सेदारी: CBRE

देश में कुल रिटेल लीजिंग गतिविधि जनवरी से जून 2026 के बीच सालाना आधार पर 20 फीसदी बढ़कर करीब 39 लाख वर्ग फुट पहुंच गई. इसमें अप्रैल-जून तिमाही का योगदान करीब 20 लाख वर्ग फुट रहा.

2 hours ago

SBI ने AT-1 बॉन्ड से जुटाए ₹4,691 करोड़, निवेशकों के भरोसे से मजबूत हुई पूंजी

SBI ने इस AT-1 बॉन्ड इश्यू का बेस साइज 3,000 करोड़ रुपये रखा था, जबकि कुल इश्यू साइज 5,000 करोड़ रुपये था.

2 hours ago

अडानी पोर्ट्स के Q1 नतीजे दमदार, मुनाफा ₹3,620 करोड़; इंटरनेशनल पोर्ट्स कारोबार ने दी रफ्तार

कार्गो वॉल्यूम, इंटरनेशनल पोर्ट्स और लॉजिस्टिक्स कारोबार की मजबूत ग्रोथ से बढ़ी कमाई. FY27 के लिए ₹45,000 करोड़ तक के रेवेन्यू का अनुमान बरकरार.

4 hours ago

पावर प्ले: क्या रिटायर्ड नौकरशाहों के हाथों में सिमट गई है भारत की वित्तीय व्यवस्था?

तीस रिटायर्ड नौकरशाह. सबसे ताकतवर कुर्सियां. भारत की पूरी वित्तीय व्यवस्था पर खामोश कब्जा

6 hours ago


बड़ी खबरें

SBI ने AT-1 बॉन्ड से जुटाए ₹4,691 करोड़, निवेशकों के भरोसे से मजबूत हुई पूंजी

SBI ने इस AT-1 बॉन्ड इश्यू का बेस साइज 3,000 करोड़ रुपये रखा था, जबकि कुल इश्यू साइज 5,000 करोड़ रुपये था.

2 hours ago

भारत के रिटेल बाजार में D2C ब्रांड्स की बढ़ी पकड़, H1 2026 में लीजिंग गतिविधियों में 28% हिस्सेदारी: CBRE

देश में कुल रिटेल लीजिंग गतिविधि जनवरी से जून 2026 के बीच सालाना आधार पर 20 फीसदी बढ़कर करीब 39 लाख वर्ग फुट पहुंच गई. इसमें अप्रैल-जून तिमाही का योगदान करीब 20 लाख वर्ग फुट रहा.

2 hours ago

अडानी पोर्ट्स के Q1 नतीजे दमदार, मुनाफा ₹3,620 करोड़; इंटरनेशनल पोर्ट्स कारोबार ने दी रफ्तार

कार्गो वॉल्यूम, इंटरनेशनल पोर्ट्स और लॉजिस्टिक्स कारोबार की मजबूत ग्रोथ से बढ़ी कमाई. FY27 के लिए ₹45,000 करोड़ तक के रेवेन्यू का अनुमान बरकरार.

4 hours ago

लोकसभा से पास हुआ एंटी पेपर लीक संशोधन बिल; दोषियों को 10 साल जेल और 50 लाख रुपये तक जुर्माना

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने 27 जुलाई को यह संशोधन विधेयक लोकसभा में पेश किया था. यह कदम देश में प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी और पेपर लीक को लेकर बढ़ी चिंताओं के बीच उठाया गया है.

3 hours ago

GST फ्रॉड पर बड़ा शिकंजा: ₹74,782 करोड़ के फर्जी ITC दावों का खुलासा, महाराष्ट्र-गुजरात में सबसे ज्यादा मामले

सरकार ने फर्जी GST रजिस्ट्रेशन के मामलों की जानकारी भी साझा की. वित्त वर्ष 2025-26 में जाली PAN और आधार कार्ड जैसे दस्तावेजों के जरिए बनाए गए 1,517 नकली GST रजिस्ट्रेशन पकड़े गए.

8 hours ago