✕

होम / बिजनेस / सोना रखकर कर्ज उठाने का चलन और बढ़ा, गोल्ड लोन की डिमांड में 20% का इजाफा

सोना रखकर कर्ज उठाने का चलन और बढ़ा, गोल्ड लोन की डिमांड में 20% का इजाफा

जून तिमाही में गोल्ड लोन लेने वालों की संख्या में अच्छी-खासी बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है. इससे NBFC की आर्थिक सेहत में सुधार आया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

बीते कुछ समय में सोने (Gold) की कीमतों में भारी उछाल आया है. इस उछाल का फायदा सोने में निवेश करने वालों के साथ ही गोल्ड लोन देने वाली कंपनियों को भी मिला है. गोल्ड लोन की डिमांड में इजाफे से इन कंपनियों की आर्थिक सेहत में मजबूती आई है. क्रिसिल रेटिंग की रिपोर्ट के अनुसार, जून तिमाही में गोल्ड लोन की डिमांड में मई के मुकाबले 20% की वृद्धि दर्ज हुई है. 

NBFC हैं सबसे आगे
रिपोर्ट में बताया गया है कि जून के महीने में बांटा गया लोन बीती तिमाही के हर महीने बांटे गए औसत लोन के मुकाबले 12 प्रतिशत अधिक रहा. गोल्ड लोन बांटने में NBFC यानी नॉन बैंकिंग फाइनेंस कंपनियां सबसे आगे हैं और इनका कुल एसेट अंडर मैनेजमेंट पूरी इंडस्ट्री का 90 प्रतिशत है. रिपोर्ट के मुताबिक, गोल्ड लोन NBFC की ग्रोथ में सोने की कीमतों में उछाल मुख्य वजह है.

ड्यूटी में कटौती का असर नहीं
क्रिसिल रेटिंग की रिपोर्ट बताती है कि अधिकांश बैंक और एनबीएफसी 60 से 65 प्रतिशत तक लोन टू वेल्यू (LTV) रेश्यो मेंटेन कर रहे हैं. इसका मतलब है कि वे सोने की वैल्यू के मुकाबले ग्राहक के प्रोफाइल के आधार पर 60 से 65% तक ही लोन जारी कर रहे हैं. ऐसे में  इंपोर्ट ड्यूटी में कटौती के ऐलान से सोने में आई गिरावट से भी ये कंपनियां बेसर हैं.

RBI के निर्देश का पड़ेगा असर 
क्रिसिल रेटिंग्स का अनुमान है कि रिजर्व बैंक द्वारा लोन को कैश में जारी करने के संबंध में दिए गए निर्देशों का असर गोल्ड लोन की डिमांड पर देखने को मिल सकता है. रिजर्व बैंक की तरफ से कहा गया है कि 20 हजार से ऊपर के गोल्ड लोन की रकम को कैश में नहीं दिया जाए ये रकम बैंकिंग चैनल के माध्यम से ही दी जाए. बता दें कि ग्राहकों की सुविधा के मद्देनजर NBFC लोन का 95% हिस्सा कैश में दे रही हैं.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

36 minutes ago

चार हफ्तों में 51.1 अरब डॉलर घटा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, रिकॉर्ड स्तर से भारी गिरावट

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार चौथे सप्ताह गिरावट दर्ज की गई है. 2 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में भंडार 12.752 अरब डॉलर घटकर 734.606 अरब डॉलर रह गया. पिछले चार सप्ताह में इसमें कुल 51.1 अरब डॉलर की कमी आई है. इस दौरान विदेशी मुद्रा आस्तियों और सोने के भंडार के मूल्य में भी गिरावट आई है.

1 hour ago

अमेरिका में PERM पर रोक से भारतीय IT कंपनियों की बढ़ी चिंता, TCS-Infosys समेत 8 कंपनियां प्रभावित

अमेरिका में ग्रीन कार्ड स्पॉन्सरशिप से जुड़ी PERM प्रक्रिया पर रोक के बाद भारतीय IT कंपनियों के कर्मचारियों की स्थायी निवास प्रक्रिया पर सवाल उठने लगे हैं. हालांकि, इस कदम से मौजूदा H-1B वीजा अपने आप रद्द नहीं होंगे.

1 hour ago

स्टारलिंक, जियो और वनवेब में मुकाबला, सैटकॉम सेक्टर में किसी कंपनी का एकाधिकार नहीं: सिंधिया

सिंधिया ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस के दौरान कहा कि सैटकॉम क्षेत्र में किसी एक कंपनी को प्राथमिकता नहीं दी गई है. इस क्षेत्र में सेवाएं देने की इच्छुक सभी कंपनियों को जरूरी नियमों और शर्तों का पालन करना होगा.

1 hour ago

एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों में छात्रों को 10% छूट, जानें कैसे मिलेगा लाभ

इसके अलावा सालभर चलने वाले छात्र कार्यक्रम के तहत 10 किलोग्राम अतिरिक्त सामान ले जाने की सुविधा और एक बार मुफ्त में यात्रा की तारीख बदलने का लाभ भी मिलेगा.

15 hours ago

बड़ी खबरें

चार हफ्तों में 51.1 अरब डॉलर घटा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, रिकॉर्ड स्तर से भारी गिरावट

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार चौथे सप्ताह गिरावट दर्ज की गई है. 2 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में भंडार 12.752 अरब डॉलर घटकर 734.606 अरब डॉलर रह गया. पिछले चार सप्ताह में इसमें कुल 51.1 अरब डॉलर की कमी आई है. इस दौरान विदेशी मुद्रा आस्तियों और सोने के भंडार के मूल्य में भी गिरावट आई है.

1 hour ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

36 minutes ago

स्टारलिंक, जियो और वनवेब में मुकाबला, सैटकॉम सेक्टर में किसी कंपनी का एकाधिकार नहीं: सिंधिया

सिंधिया ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस के दौरान कहा कि सैटकॉम क्षेत्र में किसी एक कंपनी को प्राथमिकता नहीं दी गई है. इस क्षेत्र में सेवाएं देने की इच्छुक सभी कंपनियों को जरूरी नियमों और शर्तों का पालन करना होगा.

1 hour ago

अमेरिका में PERM पर रोक से भारतीय IT कंपनियों की बढ़ी चिंता, TCS-Infosys समेत 8 कंपनियां प्रभावित

अमेरिका में ग्रीन कार्ड स्पॉन्सरशिप से जुड़ी PERM प्रक्रिया पर रोक के बाद भारतीय IT कंपनियों के कर्मचारियों की स्थायी निवास प्रक्रिया पर सवाल उठने लगे हैं. हालांकि, इस कदम से मौजूदा H-1B वीजा अपने आप रद्द नहीं होंगे.

1 hour ago

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

17 hours ago