✕

होम / बिजनेस / मुंबई के वर्सोवा में रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट डेवलप करेगी Godrej, जानिए क्या होगा उसमें खास?

मुंबई के वर्सोवा में रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट डेवलप करेगी Godrej, जानिए क्या होगा उसमें खास?

गोदरेज प्रॉपर्टीज ने मुंबई के वर्सोवा में रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट बनाने पर सहमति जताई. इस प्रोजेक्ट से कंपनी को करीब ₹1350 करोड़ की कमाई का अनुमान है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

गोदरेज प्रॉपर्टीज ने मुंबई के अंधेरी पश्चिम क्षेत्र के आवासीय उपनगर वर्सोवा में अपनी पहली जमीन का अधिग्रहण किया है. कंपनी ने एक फाइलिंग में कहा कि इस प्रोजेक्ट में आवासीय घरों के लिए लगभग 4.4 लाख वर्ग फुट बिक्री योग्य क्षेत्र है, जिसकी अनुमानित रेवेन्यू क्षमता 1,350 करोड़ रुपये है. गोदरेज प्रॉपर्टीज के एमडी और सीईओ गौरव पांडे इस क्षेत्र की ग्रोथ क्षमता और डिमांड की भविष्य की संभावनाओं के बारे में आश्वस्त दिखे.

प्रीमियम रेसिडेंशियल डेवलपमेंट

गोदरेज प्रॉपर्टीज के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट में करीब 4.4 लाख वर्ग फुट बिक्री योग्य क्षेत्र विकसित किया जाएगा. इसमें मुख्य रूप से अलग-अलग साइज के प्रीमियम यानी शानदार और महंगी कैटेगरी के घर बनाए जाएंगे. वर्सोवा मुंबई के पश्चिमी सबर्ब में एक बहुत ही पसंदीदा इलाका माना जाता है. यहां कनेक्टिविटी काफी अच्छी है, जिसमें वर्सोवा मेट्रो, वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे और लिंक रोड शामिल हैं. भविष्य में प्रस्तावित 'बांद्रा-वर्सोवा सीलिंक'(BVSL) बनने के बाद बांद्रा और दक्षिण मुंबई तक आना-जाना और भी आसान हो जाएगा.

पहला भूमि अधिग्रहण

मुंबई के वर्सोवा इलाके में स्कूल, अस्पताल और मनोरंजन के साधनों जैसी कई सुविधाएं भी काफी मजबूत हैं. साथ ही, यह बिजनेस डिस्ट्रिक्ट्स के करीब है. यहां लगातार इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास हो रहा है, जो घर खरीदारों के लिए इसे और भी आकर्षक बनाता है. गोदरेज प्रॉपर्टीज के एमडी और सीईओ, गौरव पांडे ने कहा, "वर्सोवा में यह हमारी पहली जमीन है और यह इस क्षेत्र की क्षमता में हमारे विश्वास को दर्शाता है." गोदरेज प्रॉपर्टीज वित्त वर्ष 2024 में सेल्स वैल्यू के हिसाब से भारत की सबसे बड़ी डेवलपर बनकर उभरी है.

गोदरेज रिवराइन प्रोजेक्ट में बिके 275 से ज्यादा घर

गोदरेज प्रॉपर्टीज ने इससे पहले शेयर बाजार को बताया था कि कंपनी ने नोएडा के सेक्टर 44 में स्थित अपने लग्जरी प्रोजेक्ट 'गोदरेज रिवराइन' के लॉन्च पर ही 275 से ज्यादा घर बेच दिए हैं. इन घरों की कुल कीमत 2,000 करोड़ रुपये से ज्यादा है. 'गोदरेज रिवराइन' प्रोजेक्ट मार्च 2025 में लॉन्च किया गया था. यह नोएडा के सेक्टर 44 में एक प्रमुख जगह पर स्थित है. यह प्रोजेक्ट करीब 6.46 एकड़ में फैला है और इसमें अलग-अलग साइज के लग्जरी अपार्टमेंट हैं.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

ट्रेड टेंशन के बीच अमेरिकी कंपनियों को भारत में निवेश का न्योता, पीयूष गोयल ने मैन्युफैक्चरिंग-टेक पर दिया जोर

गोयल ने अमेरिकी कंपनियों के साथ बातचीत में भारत में उच्च-मूल्य वाली क्षमताओं के निर्माण और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में भारत की भागीदारी बढ़ाने से जुड़े अवसरों को भी रेखांकित किया.

2 minutes ago

लगातार चौथे दिन गिरावट के संकेत, गिफ्ट निफ्टी कमजोर; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार सेंसेक्स 48.78 अंक यानी 0.07 फीसदी गिरकर 72,480.29 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 50 में 95.75 अंक यानी 0.42 फीसदी की गिरावट रही और यह 22,620.45 पर बंद हुआ.

19 minutes ago

रबी फसलों पर सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं समेत 6 फसलों का MSP बढ़ा

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, छह प्रमुख रबी फसलों की सरकारी खरीद और किसानों को किए गए MSP भुगतान में भी पिछले वर्षों में बढ़ोतरी हुई है.

15 hours ago

वाटिका ग्रुप के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, ₹260 करोड़ के प्लॉट मामले में CMD अनिल भल्ला समेत दो गिरफ्तार

ईडी की जांच में 22 ऐसी ग्रुप कंपनियों का भी पता चलने की बात कही गई है, जिनमें कोई कर्मचारी नहीं था और न ही कोई स्वतंत्र कारोबारी गतिविधि दिखाई दी. एजेंसी के अनुसार, इन कंपनियों का इस्तेमाल जमीन से जुड़े लेनदेन, कॉरपोरेट गारंटी और जमीन गिरवी रखने जैसे कामों के लिए किया जाता था.

17 hours ago

टाटा का आखिरी खेल: ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव से बदल सकता है टाटा संस पर नियंत्रण का गणित

₹25,000 करोड़ का चेक, ट्रिब्यूनल के जरिए शेयर स्वैप और एक पारिवारिक विवाह. लिस्टिंग की कोशिश को कैसे विफल किया जा सकता है और चेयरमैन आखिरकार अकेले क्यों पड़ सकते हैं.

17 hours ago

बड़ी खबरें

लगातार चौथे दिन गिरावट के संकेत, गिफ्ट निफ्टी कमजोर; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार सेंसेक्स 48.78 अंक यानी 0.07 फीसदी गिरकर 72,480.29 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 50 में 95.75 अंक यानी 0.42 फीसदी की गिरावट रही और यह 22,620.45 पर बंद हुआ.

19 minutes ago

ट्रेड टेंशन के बीच अमेरिकी कंपनियों को भारत में निवेश का न्योता, पीयूष गोयल ने मैन्युफैक्चरिंग-टेक पर दिया जोर

गोयल ने अमेरिकी कंपनियों के साथ बातचीत में भारत में उच्च-मूल्य वाली क्षमताओं के निर्माण और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में भारत की भागीदारी बढ़ाने से जुड़े अवसरों को भी रेखांकित किया.

2 minutes ago

टाटा का आखिरी खेल: ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव से बदल सकता है टाटा संस पर नियंत्रण का गणित

₹25,000 करोड़ का चेक, ट्रिब्यूनल के जरिए शेयर स्वैप और एक पारिवारिक विवाह. लिस्टिंग की कोशिश को कैसे विफल किया जा सकता है और चेयरमैन आखिरकार अकेले क्यों पड़ सकते हैं.

17 hours ago

AAAI के नए अध्यक्ष बने डॉ. संदीप गोयल, AI और डेटा टेक्नोलॉजी से जुड़ी चुनौतियों पर रहेगा फोकस

विज्ञापन और मीडिया उद्योग में चार दशक से अधिक का अनुभव रखने वाले डॉ. गोयल के कार्यकाल में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डेटा टेक्नोलॉजी, एजेंसी रेवेन्यू और उद्योग से जुड़े नियामकीय मुद्दे प्रमुख विषय रहने की उम्मीद है.

14 hours ago