✕

होम / बिजनेस / प्रॉपर्टी के लिए दांव पर रिश्ते, मशहूर उद्योगपति ने मां पर लगाया साजिश का आरोप!

प्रॉपर्टी के लिए दांव पर रिश्ते, मशहूर उद्योगपति ने मां पर लगाया साजिश का आरोप!

भगोड़े ललित मोदी के भाई समीर मोदी ने अपनी मां बीना मोदी के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

देश के मशहूर केके मोदी बिजनेस घराने में संपत्ति का विवाद चरम पर पहुंच गया है. मोदी के छोटे बेटे और गॉडफ्रे फिलिप्स के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर समीर मोदी ने अपनी मां बीना मोदी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. समीर का कहना है कि बिना मोदी ने उनके खिलाफ हमले की साजिश रची है. मोदी परिवार के मुखिया Krishan Kumar Modi का 2019 में निधन हो गया था. इसके बाद परिवार के सदस्यों के बीच 11000 करोड़ रुपए की विरासत को लेकर विवाद पनपा और अब यह अपने चरम पर पहुंच गया है. 

कौन-कौन है परिवार में शामिल
केके मोदी के तीन बच्चे हैं. समीर मोदी, ललित मोदी और चारू मोदी. समीर समूह की लिस्टेड कंपनी गॉडफ्रे फिलिप्स के एग्जीक्यूटिव डायरेक्ट हैं. इसके अलावा वह कलरबार कॉस्मेटिक्स, 24/7 रिटेल और मोदीकेयर के भी प्रमुख हैं. ललित आईपीएल के पूर्व बॉस हैं और उनके ऊपर भगोड़े का टैग लगा है. जबकि चारू मोदी ग्रुप के एजुकेशन वेंचर को संभालती हैं. एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, समीर मोदी ने अपनी मां बीना मोदी पर हमले की साजिश रचने का आरोप लगाया है. उन्होंने इस संबंध में दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. समीर ने अपनी शिकायत में बीना मोदी, उनके निजी सुरक्षा अधिकारी (PSO) और गॉडफ्रे फिलिप्स के डायरेक्टर्स पर उन्हें गंभीर चोट पहुंचाने का आरोप लगाया है. बीना मोदी भी गॉडफ्रे फिलिप्स की निदेशक हैं. 

बोर्ड मीटिंग से पहले हुई घटना
रिपोर्ट के मुताबिक, समीर मोदी के साथ यह घटना गॉडफ्रे फिलिप्स की निर्धारित बोर्ड मीटिंग से पहले हुई. उन्हें बीना मोदी के पीएसओ ने मीटिंग में घुसने से रोक दिया. उनके साथ धक्कामुक्की भी की गई. उनसे कहा गया कि उन्हें बोर्ड की बैठक में जाने की अनुमति नहीं है. हालांकि, गॉडफ्रे फिलिप्स के प्रवक्ता ने आरोपों से इनकार किया है. उन्होंने कहा कि समीर मोदी के आरोप पूरी तरह से बेबुनियाद और निंदनीय हैं. समीर का कहना है कि उनकी मां ने कंपनी में उनकी हिस्सेदारी खरीदने की पेशकश की थी, लेकिन अब मेरा अपनी हिस्सेदारी बेचने का कोई इरादा नहीं है. उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें कंपनी के बोर्ड से हटाने का प्रयास किया जा रहा है.  

कितना फैला है कारोबार? 
गॉडफ्रे फिलिप्स इंडिया के शेयरों के मालिकाना हक का मामला सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है. परिवार के सदस्य 11,000 करोड़ रुपए की विरासत के बंटवारे को लेकर है. मोदी परिवार की लिस्टेड कंपनी गॉडफ्रे फिलिप्स में करीब 50% हिस्सेदारी है, जिसकी मौजूदा बाजार मूल्य पर कीमत 5500 करोड़ रुपए से अधिक है. इसके अलावा, मोदी परिवार की कई अन्य कंपनियों में भी हिस्सेदारी है. मोदी समूह कई अलग-अलग सेक्टर्स में कारोबार करता है. इसमें केमिकल, एजुकेशन, फैशन, FMCG, Food & Hospitality, हेल्थ केयर, नेटवर्क मार्केटिंग, रिटेल और ट्रेवल आदि शामिल हैं. समूह की प्रमुख कंपनियों में Godfrey Phillips India के साथ-साथ Indofil Industries और Modicare Limited का नाम आता है. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

AI से ट्रैफिक मैनेजमेंट तक, परिवहन क्षेत्र में बदल रही तकनीक की तस्वीर; एक्सपो में दिखे नए समाधान

ANPR कैमरे, बैरियरलेस टोलिंग और रियल-टाइम मॉनिटरिंग जैसे समाधानों पर रहा फोकस, 300 से ज्यादा ब्रांड ने प्रदर्शित की परिवहन क्षेत्र की तकनीक

3 hours ago

भारत में बनेगा पहला AI-पायलटेड फाइटर विमान, Flying Wedge ने पेश किया FWD Supreme का प्रोटोटाइप

नई दिल्ली में हुआ अनावरण, 1,500 किमी से अधिक रेंज और AI आधारित स्वायत्त लड़ाकू अभियानों के लिए विकसित किया जा रहा विमान; कंपनी का लक्ष्य भारत में ही डिजाइन और निर्माण करना

4 hours ago

$100 मिलियन के फाइटर जेट से 20-30 गुना सस्ता हो सकता है Flying Wedge का AI विमान, Lite वेरिएंट में 90% स्वदेशी सामग्री

Flying Wedge Defence के फाउंडर और CEO सुहास तेजस्कंदा ने बिजनेसवर्ल्ड से बातचीत में बताया कि 3-5 मिलियन डॉलर की लागत वाले AI-पावर्ड एयरक्राफ्ट से हवाई युद्ध की लागत घटाने में मदद मिल सकती है. कंपनी की योजना मानवरहित विमानों को एक समूह के रूप में संचालित करने की तकनीक विकसित करने की है.

4 hours ago

10 मिनट में डिलीवरी वाले प्लेटफॉर्म पर कसेगा शिकंजा? FSSAI बदल सकता है खाद्य सुरक्षा के नियम

रिपोर्ट के अनुसार, Nestle India, PepsiCo और Dabur India जैसी कंपनियों के साथ JW Marriott जैसे होटल संचालकों को भी नियमों के उल्लंघन से जुड़े मामलों में जवाब देना पड़ा है.

4 hours ago

RBL बैंक के मुनाफे में 170% का उछाल, दूसरी तिमाही में ₹482 करोड़ पर पहुंचा प्रॉफिट

नेट इंटरेस्ट इनकम में 37% की बढ़ोतरी, एडवांस 42% और जमा राशि 34% बढ़ी; एसेट क्वालिटी में भी सुधार

6 hours ago

बड़ी खबरें

टेस्ला: एक बेहतरीन कार ब्रांड को और बेहतर क्या बना सकता है?

टेस्ला की सड़क यात्रा इस बात पर विचार करने का मौका देती है कि कैसे अलग पहचान वाले उत्पाद लोगों को उनका समर्थक बनाते हैं और क्यों दमदार ब्रांडों को भी एक व्यापक मानवीय सोच की जरूरत होती है.

3 hours ago

भारत में बनेगा पहला AI-पायलटेड फाइटर विमान, Flying Wedge ने पेश किया FWD Supreme का प्रोटोटाइप

नई दिल्ली में हुआ अनावरण, 1,500 किमी से अधिक रेंज और AI आधारित स्वायत्त लड़ाकू अभियानों के लिए विकसित किया जा रहा विमान; कंपनी का लक्ष्य भारत में ही डिजाइन और निर्माण करना

4 hours ago

$100 मिलियन के फाइटर जेट से 20-30 गुना सस्ता हो सकता है Flying Wedge का AI विमान, Lite वेरिएंट में 90% स्वदेशी सामग्री

Flying Wedge Defence के फाउंडर और CEO सुहास तेजस्कंदा ने बिजनेसवर्ल्ड से बातचीत में बताया कि 3-5 मिलियन डॉलर की लागत वाले AI-पावर्ड एयरक्राफ्ट से हवाई युद्ध की लागत घटाने में मदद मिल सकती है. कंपनी की योजना मानवरहित विमानों को एक समूह के रूप में संचालित करने की तकनीक विकसित करने की है.

4 hours ago

10 मिनट में डिलीवरी वाले प्लेटफॉर्म पर कसेगा शिकंजा? FSSAI बदल सकता है खाद्य सुरक्षा के नियम

रिपोर्ट के अनुसार, Nestle India, PepsiCo और Dabur India जैसी कंपनियों के साथ JW Marriott जैसे होटल संचालकों को भी नियमों के उल्लंघन से जुड़े मामलों में जवाब देना पड़ा है.

4 hours ago

शोध के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 54 शोधकर्ता सम्मानित, IRIS 2026 में मिला अवॉर्ड

नई दिल्ली में फैकल्टी रिसर्च अवॉर्ड के तीसरे संस्करण में 27 शैक्षणिक विषयों के 54 शोधकर्ताओं को सम्मानित किया गया.

4 hours ago