✕

होम / बिजनेस / उम्मीद पर खरा नहीं उतर पाई Go Digit, शेयर मार्केट में हुई फीकी लिस्टिंग

उम्मीद पर खरा नहीं उतर पाई Go Digit, शेयर मार्केट में हुई फीकी लिस्टिंग

आज दोनों एक्सचेंजों यानी NSE और BSE पर ये कंपनी लिस्ट हो गई है. इस IPO के लिए इश्यू प्राइस ₹272 प्रति शेयर है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

विराट कोहली के निवेश वाली इंश्योरेंस सेक्टर की कंपनी Go Digit Insurance की लिस्टिंग आज शेयर बाजार में हो चुकी है. ये स्टॉक नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर लिस्ट हुई. गो डिजिट के शेयरों ने बाजार पर फीकी शुरुआत की. आईपीओ के तहत 272 रुपये के भाव पर शेयर जारी हुए हैं. आज BSE पर इसकी 281.10 रुपये और NSE पर 286.00 रुपये पर फीकी एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को सिर्फ 5.15 फीसदी का लिस्टिंग गेन मिला. 

गो डिजिट के आईपीओ का साइज

Go Digit ने 2,614.65 करोड़ रुपये का अपना आईपीओ 15 मई को लॉन्च किया था. यह आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 17 मई तक खुला रहा था. आईपीओ में 1,125 करोड़ रुपये के शेयरों का फ्रेश इश्यू ओर 1,489.65 करोड़ रुपये का ऑफर फोर सेल शामिल था. कंपनी यह आईपीओ ब्रांड की विजिबिलिटी बढ़ाने और मौजूदा व नए निवेशकों के बीच अपनी जड़ें जमाने के लिए लेकर आई थी. कंपनी ने बताया था कि आईपीओ से प्राप्त रकम का इस्तेमाल वह मौजूदा कारोबारी गतिविधियों का विस्तार करने में करेगी.

चुनाव के बीच आई गुड न्यूज, RBI के सोने के भंडार में शानदार इजाफा, डिविडेंड का भी किया ऐलान

GMP से मिल रहे थे ऐसे संकेत

ग्रे मार्केट से संकेत मिल रहा था कि कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग मामूली रह सकती है. बाजार पर लिस्ट होने से पहले गो डिजिट का शेयर अनलिस्टेड मार्केट में 25 रुपये के आस-पास के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा था. यानी गो डिजिट का शेयर लगभग 10 फीसदी के जीएमपी पर ट्रेड कर रहा था. उसके हिसाब से अनुमान लगाया जा रहा था कि शेयर 10 फीसदी के प्रीमियम पर लिस्ट हो सकता है. हालांकि लिस्टिंग उम्मीद के अनुरूप नहीं हो पाई.

एक लॉट पर इतना हुआ फायदा

गो डिजिट के आईपीओ के निवेशकों की बात करें तो उन्हें खास फायदा नहीं हो पाया है. आईपीओ के लिए कंपनी ने 258 रुपये से 272 रुपये का प्राइस बैंड तय किया था, जबकि एक लॉट में 55 शेयर रखे गए थे. इस तरह हर लॉट के लिए निवेशकों को 14,960 रुपये निवेश करने की जरूरत पड़ी. बीएसई पर लिस्टिंग के हिसबा से अब एक लॉट की वैल्यू 15,730 रुपये है. यानी एक लॉट से सिर्फ 770 रुपये का फायदा हो पाया है.

फंड का क्या करेगी कंपनी?

Go Digit IPO में 1,125 करोड़ रुपये के नए इक्विटी शेयर जारी किए गए हैं और प्रमोटर गो डिजिट इन्फोवर्क्स सर्विसेज और मौजूदा शेयरधारकों द्वारा 1,490 करोड़ रुपये के 5.47 करोड़ इक्विटी शेयरों की बिक्री का ऑफर फॉर सेल लाई थी. मूल्य दायरे के ऊपरी स्तर पर आईपीओ का कुल आकार 2,615 करोड़ रुपये हो जाता है. फिलहाल कंपनी में गो डिजिट इन्फोवर्क्स सर्विसेज की 83.3 प्रतिशत हिस्सेदारी है. नए शेयरों की बिक्री से मिली राशि का इस्तेमाल कंपनी के पूंजी आधार को बढ़ाने और सॉल्वेंसी स्तर के रखरखाव और सामान्य कंपनी कामकाज के लिए किया जाएगा.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

JIO कैश मशीन: भारत का पहला ₹10 लाख करोड़ का IPO, नेट डेट से लगभग मुक्त

जियो के ₹27,500 करोड़ के कर्ज खत्म हो जाएंगे. फ्री कैश फ्लो 29 गुना बढ़ गया है. 524 मिलियन ग्राहक. एयरटेल से कम कीमत पर वैल्यूएशन. वे आंकड़े, जिन पर सुर्खियों में ध्यान नहीं दिया गया.

10 hours ago

AI से ट्रैफिक मैनेजमेंट तक, परिवहन क्षेत्र में बदल रही तकनीक की तस्वीर; एक्सपो में दिखे नए समाधान

ANPR कैमरे, बैरियरलेस टोलिंग और रियल-टाइम मॉनिटरिंग जैसे समाधानों पर रहा फोकस, 300 से ज्यादा ब्रांड ने प्रदर्शित की परिवहन क्षेत्र की तकनीक

14 hours ago

भारत में बनेगा पहला AI-पायलटेड फाइटर विमान, Flying Wedge ने पेश किया FWD Supreme का प्रोटोटाइप

नई दिल्ली में हुआ अनावरण, 1,500 किमी से अधिक रेंज और AI आधारित स्वायत्त लड़ाकू अभियानों के लिए विकसित किया जा रहा विमान; कंपनी का लक्ष्य भारत में ही डिजाइन और निर्माण करना

15 hours ago

$100 मिलियन के फाइटर जेट से 20-30 गुना सस्ता हो सकता है Flying Wedge का AI विमान, Lite वेरिएंट में 90% स्वदेशी सामग्री

Flying Wedge Defence के फाउंडर और CEO सुहास तेजस्कंदा ने बिजनेसवर्ल्ड से बातचीत में बताया कि 3-5 मिलियन डॉलर की लागत वाले AI-पावर्ड एयरक्राफ्ट से हवाई युद्ध की लागत घटाने में मदद मिल सकती है. कंपनी की योजना मानवरहित विमानों को एक समूह के रूप में संचालित करने की तकनीक विकसित करने की है.

15 hours ago

10 मिनट में डिलीवरी वाले प्लेटफॉर्म पर कसेगा शिकंजा? FSSAI बदल सकता है खाद्य सुरक्षा के नियम

रिपोर्ट के अनुसार, Nestle India, PepsiCo और Dabur India जैसी कंपनियों के साथ JW Marriott जैसे होटल संचालकों को भी नियमों के उल्लंघन से जुड़े मामलों में जवाब देना पड़ा है.

16 hours ago

बड़ी खबरें

JIO कैश मशीन: भारत का पहला ₹10 लाख करोड़ का IPO, नेट डेट से लगभग मुक्त

जियो के ₹27,500 करोड़ के कर्ज खत्म हो जाएंगे. फ्री कैश फ्लो 29 गुना बढ़ गया है. 524 मिलियन ग्राहक. एयरटेल से कम कीमत पर वैल्यूएशन. वे आंकड़े, जिन पर सुर्खियों में ध्यान नहीं दिया गया.

10 hours ago

टेस्ला: एक बेहतरीन कार ब्रांड को और बेहतर क्या बना सकता है?

टेस्ला की सड़क यात्रा इस बात पर विचार करने का मौका देती है कि कैसे अलग पहचान वाले उत्पाद लोगों को उनका समर्थक बनाते हैं और क्यों दमदार ब्रांडों को भी एक व्यापक मानवीय सोच की जरूरत होती है.