होम / बिजनेस / आज भी सुस्ती के साथ खुल सकते हैं बाजार, लेकिन इन खबरों वाले शेयरों से हो सकती है कमाई

आज भी सुस्ती के साथ खुल सकते हैं बाजार, लेकिन इन खबरों वाले शेयरों से हो सकती है कमाई

मंदी की आशंकाओं से दुनिया भर के बाजार सहमे हुए हैं, जिसका असर भारतीय बाजारों पर भी साफ देखा जा सकता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

मुंबई: आज भी भारतीय बाजारों के लिए दिन सुस्ती भरा रह सकता है, क्योंकि दुनिया भर के बाजारों में दबाव खत्म होने के नाम नहीं ले रहा है. मंदी की आशंकाओं के बीच अमेरिकी बाजार कल भी गिरावट के साथ बंद हुए हैं, हालांकि ये गिरावट पिछले कुछ दिनों के मुकाबले बहुत ज्यादा नहीं थी, डाओ 93 अंक गिरकर बंद हुआ, हालांकि आईटी शेयरों में कल आई कमजोरी के चलते नैस्डेक में 110 अंकों की गिरावट रही. एशियाई बाजारों में हैंगसेंग आज कमजोरी के साथ खुला है, निक्केई में भी 1.5 परसेंट से ज्यादा की गिरावट है, कोस्पी में भी गिरावट है. हालांकि SGX Nifty में फ्लैट शुरुआत हुई है. 

खबरों वाले शेयरों पर नजर

लेकिन खबरों के दम पर किन शेयरों में आज हलचल देखने को मिल सकती है, एक नजर डालते हैं 

1. आज कई कंपनियों के तिमाही नतीजे जारी होंगे, Delta Corp, GM Breweries, Gujarat Hotels, Supreme Infrastructure India और Trident Texofab पर फोकस रहेगा 

2.  मल्टीप्लेक्स ऑपरेटर PVR-Inox के विलय पर आज शेयरहोल्डर्स और क्रेडिटर्स की बैठक है, 22 अगस्त को मुंबई NCLT ने PVR को शेयरहोल्डर्स की मीटिंग बुलाने को कहा था. इसमें मर्जर को लेकर मंजूरी ली जाएगी. 

3. JTL Infra का शेयर फोकस में रहेगा क्योंकि कंपनी ने मजबूत ऑपरेटिंग परफॉर्मेंस के साथ सितंबर FY23 तिमाही के लिए 20.27 करोड़ रुपये के कंसोलिडेटेड प्रॉफिट में साल-दर-साल 56.5% की ग्रोथ दर्ज की है. कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 14% YoY बढ़कर 299.9 करोड़ रुपये रहा है. 

4. Vedanta को आज फोकस में रखियेगा, क्योंकि अपने रिजर्व से पैसा निकालने को लेकर शेयरहोल्डर्स वोटिंग करेंगे. अनुमान है कि इसका इस्तेमाल डिविडेंड में किया जाएगा. 

5. Rategain Travel Technologies आज फोकस में रहने वाला है क्योंकि निवेशक Wagner 6 अक्टूबर को 57.04 लाख इक्विटी शेयर या कंपनी में 5.28% हिस्सेदारी बेचकर कंपनी से बाहर निकल गया है. हालांकि, निप्पॉन लाइफ इंडिया ट्रस्टी ने 9 दिसंबर को Rategain में अतिरिक्त 4.89% इक्विटी खरीद ली.

6. Panacea Biotec को UNICEF और Pan American Health Organization (PAHO) से 127.30 मिलियन डॉलर के लंबी अवधि सप्लाई के ऑर्डर मिले हैं. यह WHO प्री-क्वालिफाइड पूरी तरह से तरल पेंटावैलेंट वैक्सीन, इजीफाइव-टीटी (DTwP-HepB-Hib) की आपूर्ति करेगा

7. India Cements ने Springway Mining में अपनी पूरी हिस्सेदारी JSW Cement को बेच दी है. इसने JSW Cement के साथ एक शेयर खरीद समझौता किया है और पूरी शेयरहोल्डिंग को 476.87 करोड़ रुपये में बेच दिया है. इसके साथ, Springway Mining कंपनी की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी नहीं रह गई है.

8. Triveni Turbine को आज फोकस में रखिएगा क्योंकि Nippon Life India Trustee ने ओपेन मार्केट ट्रांजैक्शन के जरिये कंपनी में 2.92 लाख इक्विटी शेयर या 0.09% हिस्सेदारी बेच दी है. इसके साथ, कंपनी में इसकी हिस्सेदारी घटकर 2.98% हो गई, जो पहले 3.07% थी

9. JMC Projects (India) में आज हलचल देखने को मिल सकती है, क्योंकि Kotak Mahindra Mutual Fund ने 6 अक्टूबर को खुले बाजार लेनदेन के माध्यम से कंपनी में अतिरिक्त 0.02% हिस्सेदारी ले ली है. इसके साथ, कंपनी में इसकी हिस्सेदारी बढ़कर 5% हो गई, जो पहले 4.98% थी.

10. Bajaj Auto के शेयरों को आज फोकस में रखिएगा क्योंकि कंपनी ने बताया है कि उसने पब्लिक शेयरहोल्डर्स से 64 लाख से ज्यादा शेयरों का बायबैक किया है, जिसकी कीमत 2,499.97 करोड़ रुपये है. शेयर बायबैक की शुरुआत 4 जुलाई 2022 को हुई थी, 10 अक्टूबर को इस प्रक्रिया को बंद किया गया है. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

2 days ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

2 days ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

2 days ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

2 days ago

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 10% किया, जबरन मजदूरी नियमों में बदलाव से मिली राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जारी एक मेमोरेंडम में कहा कि व्यापार प्रतिनिधि की सलाह के बाद उन देशों से आने वाले सामान पर 10% शुल्क लगाया जाएगा, जिन्होंने जबरन मजदूरी से जुड़े प्रतिबंधों को लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं.

2 days ago


बड़ी खबरें

नीट पेपर लीक विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, पीएम मोदी को भेजा पद छोड़ने का प्रस्ताव

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक लंबा पत्र साझा करते हुए बताया कि उन्होंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दिया है.

1 day ago

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

2 days ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

2 days ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

2 days ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

2 days ago