होम / बिजनेस / ग्लोबल संकेत बेहद खराब, कमजोरी के साथ खुल सकते हैं भारतीय बाजार, इन शेयरों पर रखें नजर

ग्लोबल संकेत बेहद खराब, कमजोरी के साथ खुल सकते हैं भारतीय बाजार, इन शेयरों पर रखें नजर

अमेरिकी बाजारों में गिरावट का दौर खत्म नहीं हो रहा है. शुक्रवार से लेकर अबतक डाओ जोंस 1900 अंक टूट चुका है. एशियाई मार्केट्स भी आज 1-1.5 परसेंट तक कमजोर हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

मुंबई: एक दिन की छुट्टी के बाद भारतीय शेयर बाजार आज फिर खुलेंगे, मंगलवार को भारतीय बाजार जोरदार तेजी के साथ बंद हुए थे, लेकिन आज भारतीय बाजारों के लिए ग्लोबल संकेत कुछ ज्यादा अच्छे नहीं है. कल डाओ जोंस 280 अंक टूटकर बंद हुआ है, डाओ दो सेशन में 600 अंकों से ज्यादा गिर चुका है. शुक्रवार से लेकर अबतक डाओ 1900 अंक फिसल चुका है. आज एशियन मार्केट्स भी बहुत कमजोर हैं. SGX Nifty 60 अंक कमजोर है, जापान का निक्केई 1.5%, हैंग-सेंग 1%, Kospi 1.5 परसेंट कमजोर है. 

ग्लोबल मार्केट के खराब मूड के बीच आपको किन शेयरों पर नजर रखनी चाहिए, जहां खबरों के दम पर हलचल देखने को मिल सकती है. एक नजर डालते हैं

1. सरकार ने डीजल, ATF एक्सपोर्ट के विंडफॉल टैक्स में बढ़ोतरी कर दी है. घरेलू क्रूड ऑयल पर भी टैक्स बढ़ाया. RIL, OIL, ONGC जैसे शेयरों पर इसका असर देखने को मिल सकता है. 

2. Dreamfolks IPO के लिए अगर आपने बोली लगाई है तो बता दें कि शेयर IPO के अलॉटमेंट की तारीख है. नजर बनाकर रखिएगा

3.Sunteck Realty ने Rusel Multiventures का अधिग्रहण कर लिया है. सब्सिडियरी Clarissa Facility Management LLP ने Rusel Multiventures में 10% हिस्सेदारी खरीदी है, जो कि फैसिलिटी मैनेजमेंट सर्विसेज मुहैया कराती है. 

4. Infosys ने अमेरिका की डाटा इंजीनियरिंग सॉफ्टवेयर कंपनी Trifacta में अपनी पूरी हिस्सेदारी 1.12 करोड़ डॉलर बेच दी है. Infosys ने इस कंपनी में 2016-19 के दौरान 1 करोड़ डॉलर का निवेश किया था

5. Zee Entertainment Enterprises को ICC मेंस अंडर-19 ग्लोबल इवेंट्स के प्रसारण के लिए टीवी राइट्स Disney Star से मिले हैं. ये राइट्स 4 साल के लिए दिए गए हैं. इसलिए आज ZEEL फोकस में रहेगा. 

6. Inox Wind को नॉन-कनवर्टिबल प्रेफ्रेंशियल शेयर जारी करके 800 करोड़ रुपये जुटाने के लिए मंजूरी मिल गई है. इस फंड का इस्तेमाल कर्ज चुकाने में किया जाएगा. ये शेयर आज फोकस में रखिएगा 

7. Glenmark Pharma की सब्सिडियरी Hikma ने अमेरिका में नाक के लिए स्प्रे लॉन्च किया है. इस स्प्रे का इस्तेमाल मौसमी अलर्जी के लिए इस्तेमाल होगा. ये शेयर आज फोकस में रहेगा 

8. Nuvoco Vistas Corporation 350 करोड़ रुपये के NCDs का रिडेम्पशन का ऐलान किया है. इस शेयर पर आज नजर बनाकर रखिएगा 

9. IPO एप्लीकेशन मंजूरी के लिए फंड ब्लॉक होना अनिवार्य हो जाएगा. देखना होगा कि इस पर बाजार आज कैसे रिएक्ट करता है

10. Tata Motors पर आज आपको नजर रखनी चाहिए क्योंकि Tata Motors ने Marcopolo S A की पूरी शेयरहोल्डिंग खरीद ली है. Tata Motors ने ये पूरी शेयरहोल्डिंग ज्वाइंट वेंचर कंपनी Tata Marcopolo Motors में खरीदी है.

VIDEO: कौन हैं 100 करोड़ का हेलीकॉप्टर खरीदने वाले लुलु ग्रुप के मालिक?


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ऑर्गेनिक और प्रीमियम फूड रिटेल में FreshTerra की एंट्री, FY28 तक दिल्ली-NCR में 12-15 स्टोर खोलने की योजना

कंपनी का लक्ष्य शहरी उपभोक्ताओं के लिए ऐसा रिटेल अनुभव तैयार करना है, जहां रोजमर्रा के खाद्य उत्पादों के साथ प्रीमियम और गॉरमे कैटेगरी के विकल्प भी उपलब्ध हों.

3 hours ago

भारत के रिटेल बाजार में D2C ब्रांड्स की बढ़ी पकड़, H1 2026 में लीजिंग गतिविधियों में 28% हिस्सेदारी: CBRE

देश में कुल रिटेल लीजिंग गतिविधि जनवरी से जून 2026 के बीच सालाना आधार पर 20 फीसदी बढ़कर करीब 39 लाख वर्ग फुट पहुंच गई. इसमें अप्रैल-जून तिमाही का योगदान करीब 20 लाख वर्ग फुट रहा.

4 hours ago

SBI ने AT-1 बॉन्ड से जुटाए ₹4,691 करोड़, निवेशकों के भरोसे से मजबूत हुई पूंजी

SBI ने इस AT-1 बॉन्ड इश्यू का बेस साइज 3,000 करोड़ रुपये रखा था, जबकि कुल इश्यू साइज 5,000 करोड़ रुपये था.

4 hours ago

अडानी पोर्ट्स के Q1 नतीजे दमदार, मुनाफा ₹3,620 करोड़; इंटरनेशनल पोर्ट्स कारोबार ने दी रफ्तार

कार्गो वॉल्यूम, इंटरनेशनल पोर्ट्स और लॉजिस्टिक्स कारोबार की मजबूत ग्रोथ से बढ़ी कमाई. FY27 के लिए ₹45,000 करोड़ तक के रेवेन्यू का अनुमान बरकरार.

5 hours ago

पावर प्ले: क्या रिटायर्ड नौकरशाहों के हाथों में सिमट गई है भारत की वित्तीय व्यवस्था?

तीस रिटायर्ड नौकरशाह. सबसे ताकतवर कुर्सियां. भारत की पूरी वित्तीय व्यवस्था पर खामोश कब्जा

7 hours ago


बड़ी खबरें

SBI ने AT-1 बॉन्ड से जुटाए ₹4,691 करोड़, निवेशकों के भरोसे से मजबूत हुई पूंजी

SBI ने इस AT-1 बॉन्ड इश्यू का बेस साइज 3,000 करोड़ रुपये रखा था, जबकि कुल इश्यू साइज 5,000 करोड़ रुपये था.

4 hours ago

भारत के रिटेल बाजार में D2C ब्रांड्स की बढ़ी पकड़, H1 2026 में लीजिंग गतिविधियों में 28% हिस्सेदारी: CBRE

देश में कुल रिटेल लीजिंग गतिविधि जनवरी से जून 2026 के बीच सालाना आधार पर 20 फीसदी बढ़कर करीब 39 लाख वर्ग फुट पहुंच गई. इसमें अप्रैल-जून तिमाही का योगदान करीब 20 लाख वर्ग फुट रहा.

4 hours ago

अडानी पोर्ट्स के Q1 नतीजे दमदार, मुनाफा ₹3,620 करोड़; इंटरनेशनल पोर्ट्स कारोबार ने दी रफ्तार

कार्गो वॉल्यूम, इंटरनेशनल पोर्ट्स और लॉजिस्टिक्स कारोबार की मजबूत ग्रोथ से बढ़ी कमाई. FY27 के लिए ₹45,000 करोड़ तक के रेवेन्यू का अनुमान बरकरार.

5 hours ago

लोकसभा से पास हुआ एंटी पेपर लीक संशोधन बिल; दोषियों को 10 साल जेल और 50 लाख रुपये तक जुर्माना

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने 27 जुलाई को यह संशोधन विधेयक लोकसभा में पेश किया था. यह कदम देश में प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी और पेपर लीक को लेकर बढ़ी चिंताओं के बीच उठाया गया है.

4 hours ago

GST फ्रॉड पर बड़ा शिकंजा: ₹74,782 करोड़ के फर्जी ITC दावों का खुलासा, महाराष्ट्र-गुजरात में सबसे ज्यादा मामले

सरकार ने फर्जी GST रजिस्ट्रेशन के मामलों की जानकारी भी साझा की. वित्त वर्ष 2025-26 में जाली PAN और आधार कार्ड जैसे दस्तावेजों के जरिए बनाए गए 1,517 नकली GST रजिस्ट्रेशन पकड़े गए.

9 hours ago