होम / बिजनेस / आज कैसे खुलेंगे भारतीय शेयर बाजार, जानिए ग्लोबल संकेत और खबरों वाले शेयर

आज कैसे खुलेंगे भारतीय शेयर बाजार, जानिए ग्लोबल संकेत और खबरों वाले शेयर

अमेरिकी बाजारों में लगातार चार दिन से चली आ रही गिरावट पर ब्रेक लग गया है, लेकिन एशियाई बाजार आज भी सुस्ती दिखा रहे हैं. डॉलर इंडेक्स 110 के पार पहुंच गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

मुंबई: भारतीय बाजार गुरुवार को बड़ी गिरावट के साथ बंद हुए, ग्लोबल मार्केट्स से संकेत मिले जुले हैं. अमेरिकी बाजारों में गुरुवार को चार दिन की गिरावट पर ब्रेक लगा है. पूरे दिन उठा-पटक के बाद अमेरिकी बाजार हल्की बढ़त के साथ बंद हुए है, निचले स्तरों से 435 अंकों की रिकवरी के बाद डाओ जोंस 145 अंक ऊपर बंद हुआ है, नैस्डेक और S&P500 में भी चौथाई परसेंट तक की मजबूती दिखी है. एशियाई बाजारों को देखें तो SGX Nifty की शुरुआत भी पॉजिटिव नोड पर हुई है. हालांकि जापान का निक्केई, हैंग-सेंग की शुरुआत लाल निशान में हुई है.  

ग्लोबल मार्केट के संकेतों के अलावा किन शेयरों पर आपको नजर रखनी चाहिए, जहां से खबरों के दम पर आपको फायदा हो सकता है. एक नजर डालते हैं. 
 
1. Infosys पर आज फोकस रहेगा, कंपनी ने यूरोप बेस्ड लाइफ साइंस कंसल्टिंग और टेक्नोलॉजी कंपनी BASE life science का अधिग्रहण पूरा कर लिया है. 

2. 30 सितंबर से Shree Cement Nifty50 से बाहर होगी और उसकी जगह Adani Ent. शामिल होगी, इन दोनों शेयरों पर नजर बनाकर रखिएगा

3. GMR Infra पर आज फोकस रखिएगा क्योंकि बोर्ड बैठक में 6000 करोड़ रुपये जुटाने पर विचार किया जाएगा

4. Suven Pharma की बोर्ड बैठक में डिविडेंड को लेकर चर्चा होने की उम्मीद है, इस शेयर पर नजर बनाकर रखिएगा

5. Eicher Motors की बिक्री के आंकड़े आए हैं जो कि काफी शानदार रहे हैं. अगस्त में कंपनी ने 70,112 रॉयल एनफील्ड बेची हैं. जो कि पिछले महीने से 53 परसेंट ज्यादा हैं. वित्त वर्ष के हिसाब से 3.12 लाख यूनिट बेची हैं, जो कि सालाना आधार पर 47% ज्यादा हैं

6. Route Mobile की प्रमोटर सुनीता संदीप गुप्ता ने NSE पर 6.75 लाख शेयर बेचे हैं, ये शेयर  1,432.7 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बेचे गए हैं. BSE पर 6.25 लाख शेयर 1,431.09 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बेचे हैं. इस शेयर में आज हलचल देखने को मिल सकती है

7. RattanIndia Power आज फोकस में रखिएगा, क्योंकि कंपनी ने बताया है कि उसके बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने  राजीव रतन को एग्जिक्यूटिव चेयरमैन नियुक्त किया है. ये नियुक्ति 1 अक्टूबर से प्रभावी होगी

8. Ramco Systems को अमेरिकी सब्सिडियरी को General Atomics Aeronautical Systems से ऑर्डर मिला है. इस शेयर पर आज फोकस रखिएगा 

9. Hindustan Zinc की हिस्सा बिक्री के लिए RFP (Request For Proposal) जारी कर दिया गया है. आज शेयरों में हलचल देखने को मिल सकती है

10. PM मोदी की मौजूदगी में आज देश का पहला स्वदेशी एयरक्राफ्ट कैरियर आईएनएस विक्रांत भारतीय नौसेना के जंगी बेड़े में शामिल हो जाएगा. 

VIDEO: 2030 तक भारत में होंगे 5 करोड़ इलेक्ट्रिक व्हीकल


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ऑर्गेनिक और प्रीमियम फूड रिटेल में FreshTerra की एंट्री, FY28 तक दिल्ली-NCR में 12-15 स्टोर खोलने की योजना

कंपनी का लक्ष्य शहरी उपभोक्ताओं के लिए ऐसा रिटेल अनुभव तैयार करना है, जहां रोजमर्रा के खाद्य उत्पादों के साथ प्रीमियम और गॉरमे कैटेगरी के विकल्प भी उपलब्ध हों.

3 hours ago

भारत के रिटेल बाजार में D2C ब्रांड्स की बढ़ी पकड़, H1 2026 में लीजिंग गतिविधियों में 28% हिस्सेदारी: CBRE

देश में कुल रिटेल लीजिंग गतिविधि जनवरी से जून 2026 के बीच सालाना आधार पर 20 फीसदी बढ़कर करीब 39 लाख वर्ग फुट पहुंच गई. इसमें अप्रैल-जून तिमाही का योगदान करीब 20 लाख वर्ग फुट रहा.

3 hours ago

SBI ने AT-1 बॉन्ड से जुटाए ₹4,691 करोड़, निवेशकों के भरोसे से मजबूत हुई पूंजी

SBI ने इस AT-1 बॉन्ड इश्यू का बेस साइज 3,000 करोड़ रुपये रखा था, जबकि कुल इश्यू साइज 5,000 करोड़ रुपये था.

3 hours ago

अडानी पोर्ट्स के Q1 नतीजे दमदार, मुनाफा ₹3,620 करोड़; इंटरनेशनल पोर्ट्स कारोबार ने दी रफ्तार

कार्गो वॉल्यूम, इंटरनेशनल पोर्ट्स और लॉजिस्टिक्स कारोबार की मजबूत ग्रोथ से बढ़ी कमाई. FY27 के लिए ₹45,000 करोड़ तक के रेवेन्यू का अनुमान बरकरार.

5 hours ago

पावर प्ले: क्या रिटायर्ड नौकरशाहों के हाथों में सिमट गई है भारत की वित्तीय व्यवस्था?

तीस रिटायर्ड नौकरशाह. सबसे ताकतवर कुर्सियां. भारत की पूरी वित्तीय व्यवस्था पर खामोश कब्जा

7 hours ago


बड़ी खबरें

SBI ने AT-1 बॉन्ड से जुटाए ₹4,691 करोड़, निवेशकों के भरोसे से मजबूत हुई पूंजी

SBI ने इस AT-1 बॉन्ड इश्यू का बेस साइज 3,000 करोड़ रुपये रखा था, जबकि कुल इश्यू साइज 5,000 करोड़ रुपये था.

3 hours ago

भारत के रिटेल बाजार में D2C ब्रांड्स की बढ़ी पकड़, H1 2026 में लीजिंग गतिविधियों में 28% हिस्सेदारी: CBRE

देश में कुल रिटेल लीजिंग गतिविधि जनवरी से जून 2026 के बीच सालाना आधार पर 20 फीसदी बढ़कर करीब 39 लाख वर्ग फुट पहुंच गई. इसमें अप्रैल-जून तिमाही का योगदान करीब 20 लाख वर्ग फुट रहा.

3 hours ago

अडानी पोर्ट्स के Q1 नतीजे दमदार, मुनाफा ₹3,620 करोड़; इंटरनेशनल पोर्ट्स कारोबार ने दी रफ्तार

कार्गो वॉल्यूम, इंटरनेशनल पोर्ट्स और लॉजिस्टिक्स कारोबार की मजबूत ग्रोथ से बढ़ी कमाई. FY27 के लिए ₹45,000 करोड़ तक के रेवेन्यू का अनुमान बरकरार.

5 hours ago

लोकसभा से पास हुआ एंटी पेपर लीक संशोधन बिल; दोषियों को 10 साल जेल और 50 लाख रुपये तक जुर्माना

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने 27 जुलाई को यह संशोधन विधेयक लोकसभा में पेश किया था. यह कदम देश में प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी और पेपर लीक को लेकर बढ़ी चिंताओं के बीच उठाया गया है.

4 hours ago

GST फ्रॉड पर बड़ा शिकंजा: ₹74,782 करोड़ के फर्जी ITC दावों का खुलासा, महाराष्ट्र-गुजरात में सबसे ज्यादा मामले

सरकार ने फर्जी GST रजिस्ट्रेशन के मामलों की जानकारी भी साझा की. वित्त वर्ष 2025-26 में जाली PAN और आधार कार्ड जैसे दस्तावेजों के जरिए बनाए गए 1,517 नकली GST रजिस्ट्रेशन पकड़े गए.

8 hours ago