होम / बिजनेस / #UPGISWithBW: तय लक्ष्य से ज्यादा मिला इन्वेस्टमेंट, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
#UPGISWithBW: तय लक्ष्य से ज्यादा मिला इन्वेस्टमेंट, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में पर्यटन पर आधारित सेशन के दौरान केन्द्रीय पर्यटन मंत्री रेड्डी ने कहा उत्तर प्रदेश आने वाले दिनों में इन्वेस्टमेंट के लिए दुनिया का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनेगा.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago
उत्तर प्रदेश में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की शुरुआत हो चुकी है. समिट में आयोजित सेशन ‘टूरिज्म: लेवेरेजिंग अ कल्चरल हेरिटेज’ के दौरान केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा की उत्तर प्रदेश के पास इन्वेस्टमेंट के अत्यधिक विकल्प उपलब्ध हैं. रेड्डी ने इन्वेस्टर्स से बड़ी महत्त्वकांक्षाओं वाले राज्य के विकास में ज्यादा से ज्यादा बड़ी मात्रा में इन्वेस्ट करके योगदान देने का अनुरोध किया.
उत्तर प्रदेश बनेगा इन्वेस्टमेंट के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य
लखनऊ में आयोजित तीन दिनों तक चलने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में पर्यटन पर आधारित सेशन के दौरान बोलते हुए केंद्रीय मंत्री रेड्डी ने कहा – इस विश्वास के साथ कि उत्तर प्रदेश आने वाले दिनों में इन्वेस्टमेंट के नजरिये से दुनिया का सर्वश्रेष्ठ राज्य होगा, मैं इस समिट की कामयाबी के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के प्रयासों और उनकी कमिटमेंट को सैल्यूट करता हूं. सेशन के दौरान बहुत से प्रतिष्ठित लोगों ने राज्य के पर्यटन और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में इन्वेस्टमेंट की सम्भावनाओं पर अपने मत साझा किये. राज्य के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह, उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन कॉर्पोरेशन के मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश मेशराम, मुख्यमंत्री के चीफ एडवाइजर अवनीश अवस्थी समेत अन्य बहुत से लोगों ने इस सेशन में शिरकत की.
पूरे किये जायेंगे सब प्रावधान
सेशन के पैनल में शामिल सभी लोगों का मत था कि उत्तर प्रदेश राज्य के तौर पर बहुत अच्छे से विकसित हो रहा है और प्रदेश में स्थित स्पिरिचुअल पर्यटन की संभावनाओं को लेवरेज किया जाना चाहिए. साथ ही उन्होंने बताया कि राज्य में हवाई अड्डों की संख्या बढ़ने से राज्य की कनेक्टिविटी भी बेहतर हुई है जिससे राज्य में पर्यटन का विकास होगा. इस मौके पर राज्य के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने सबको विश्वास दिलाया कि उत्तर प्रदेश पर्यटन पॉलिसी 2022 में जिन इंसेंटिव, सब्सिडी, सुविधाओं और प्रावधानों की घोषणा की गयी है उन्हें पूरा किया जाएगा.
तय किये गए लक्ष्य से ज्यादा मिली इन्वेस्टमेंट
जयवीर सिंह ने आगे बताया कि उत्तर प्रदेश ने 10 लाख करोड़ की इन्वेस्टमेंट आकर्षित करने का लक्ष्य तय किया था लेकिन लगभग 33 लाख करोड़ की कीमत वाले Mou साइन होने से पता चलता है कि राज्य की कानून व्यवस्था बेहतर हुई है और भ्रष्टाचार खत्म हुआ है. इसके साथ-साथ राज्य में किया गया इतना बड़ा इन्वेस्टमेंट, प्रधानमंत्री मोदी की डबल इंजन वाली सरकार द्वारा किये जा रहे विकास का भी सूचक है.
यह भी पढ़ें: #UPGISWithBW: निवेशकों को ऐसा भाया UP, गुजरात और मध्यप्रदेश भी छूट गए पीछे
टैग्स