✕

होम / बिजनेस / कमाई के लिए हो जाइए तैयार, इस हफ्ते बाजार में दस्तक देने वाले हैं ये 5 IPO

कमाई के लिए हो जाइए तैयार, इस हफ्ते बाजार में दस्तक देने वाले हैं ये 5 IPO

आप भी अगर आईपीओ में पैसा लगाते हैं तो आपके लिए अच्‍छी खबर है. 27 मई से शुरू हो रहे सप्ताह में 5 नए IPO खुलेंगे. ये सभी पब्लिक इश्यू SME सेगमेंट के हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

IPO में निवेश करने वालों के लिए इस सप्ताह कमाई का बड़ा मौका है. इस हफ्ते 5 कंपनियों के IPO खुलने जा रहे हैं. इसमें निवेश करके आप अच्छी कमाई कर सकते हैं. बीते दिनों भी कई कंपनियों के आईपीओ खुले हैं. इनमें से कुछ में निवेशकों को अच्छा मुनाफा हुआ है. हालांकि आप शेयर बाजार में बिना जानकारी के निवेश न करें. ऐसा करने पर आपको आर्थिक रूप से नुकसान उठाना पड़ सकता है. इस सप्ताह खुलने जा रहे आईपीओ में Vilas Transcore सहित Aimtron Electronics, Ztech India, Beacon Trusteeship और TBI Corn शामिल हैं. इन आईपीओ में निवेश करने के साथ आपके पास शानदार मुनाफा कमाने का मौका रहेगा. 

Vilas Transcore आईपीओ

इस हफ्ते लॉन्च होने जा रहे IPO की लिस्ट में पहला नाम Vilas Transcore लिमिटेड के आईपीओ का है. ये आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 27 मई को ओपन होगा और इसमें निवेशक 29 मई तक बोली लगा सकेंगे. इस SME IPO का साइज 95.26 करोड़ रुपये है और इसके तहत कंपनी 6,480,000 शेयर जारी करेगी. 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले इस IPO का प्राइस बैंड 139-147 रुपये सेट किया गया है. लॉट साइज की बात करें तो ये 1000 शेयरों का है और एक लॉट के लिए निवेशकों को 147,000 रुपये का इन्वेस्टमेंट करना होगा.

Beacon Trusteeship आईपीओ

दूसरा SME IPO है Beacon Trusteeship लिमिटेड और यह 28 मई से 30 मई तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने वाला है. इस आईपीओ का साइज 32.52 करोड़ रुपये है. कंपनी इस आईपीओ के तहत 10 रुपये की फेस वैल्यू के 54,20,000 शेयरों की बोली के लिए पेशकश करेगी. कंपनी की ओर से शेयरों का प्राइस बैंड 57- 60 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है. बीकन ट्रस्टीशिप ने 2000 शेयरों का लॉट साइज तय किया है और प्राइस बैंड के हिसाब से देखें तो एक लॉट के लिए निवेशकों को कम से कम 1,20,000 रुपये का इन्वेस्टमेंट करना होगा.  

जिस Pe को लेकर छिड़ा था BharatPe और PhonePe में विवाद, उसे लेकर आई ये बड़ी खबर

Ztech India आईपीओ

तीसरी IPO है Ztech India लिमिटेड और यह 29 मई से 31 मई तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने वाला है. इस आईपीओ का साइज 37.30 करोड़ रुपये है. कंपनी इस आईपीओ के तहत 10 रुपये की फेस वैल्यू के 3,391,200 शेयरों की बोली के लिए पेशकश करेगी. कंपनी की ओर से शेयरों का प्राइस बैंड 104-110 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है. Ztech India ने 2000 शेयरों का लॉट साइज तय किया है और प्राइस बैंड के हिसाब से देखें तो एक लॉट के लिए निवेशकों को कम से कम 1,32,000 रुपये का इन्वेस्टमेंट करना होगा.  

Aimtron Electronics आईपीओ

चौथी आईपीओ है Aimtron Electronics लिमिटेड और यह 30 मई से 3 जून तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने वाला है. इस आईपीओ का साइज 87.02 करोड़ रुपये है. कंपनी इस आईपीओ के तहत 10 रुपये की फेस वैल्यू के 5,404,800 शेयरों की बोली के लिए पेशकश करेगी. कंपनी की ओर से शेयरों का प्राइस बैंड 153-161 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है. Aimtron Electronics ने 800 शेयरों का लॉट साइज तय किया है और प्राइस बैंड के हिसाब से देखें तो एक लॉट के लिए निवेशकों को कम से कम 128,800 रुपये लगाने.

TBI Corn आईपीओ

पांचवां और आखिरी IPO है TBI Corn लिमिटेड. यह आईपीओ 31 मई से 4 जून तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने वाला है. इस आईपीओ का साइज 44.92 करोड़ रुपये है. कंपनी इस आईपीओ के तहत 10 रुपये की फेस वैल्यू के 4,780,851 शेयरों की बोली के लिए पेशकश करेगी. कंपनी की ओर से शेयरों का प्राइस बैंड 90–94 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है. TBI Corn लिमिटेड ने 1200 शेयरों का लॉट साइज तय किया है और प्राइस बैंड के हिसाब से देखें तो एक लॉट के लिए निवेशकों को कम से कम 112,800 रुपये लगाने होंगे.    
 
टैग्स आईपीओ
सम्बंधित खबरें

JIO कैश मशीन: भारत का पहला ₹10 लाख करोड़ का IPO, नेट डेट से लगभग मुक्त

जियो के ₹27,500 करोड़ के कर्ज खत्म हो जाएंगे. फ्री कैश फ्लो 29 गुना बढ़ गया है. 524 मिलियन ग्राहक. एयरटेल से कम कीमत पर वैल्यूएशन. वे आंकड़े, जिन पर सुर्खियों में ध्यान नहीं दिया गया.

7 hours ago

AI से ट्रैफिक मैनेजमेंट तक, परिवहन क्षेत्र में बदल रही तकनीक की तस्वीर; एक्सपो में दिखे नए समाधान

ANPR कैमरे, बैरियरलेस टोलिंग और रियल-टाइम मॉनिटरिंग जैसे समाधानों पर रहा फोकस, 300 से ज्यादा ब्रांड ने प्रदर्शित की परिवहन क्षेत्र की तकनीक

10 hours ago

भारत में बनेगा पहला AI-पायलटेड फाइटर विमान, Flying Wedge ने पेश किया FWD Supreme का प्रोटोटाइप

नई दिल्ली में हुआ अनावरण, 1,500 किमी से अधिक रेंज और AI आधारित स्वायत्त लड़ाकू अभियानों के लिए विकसित किया जा रहा विमान; कंपनी का लक्ष्य भारत में ही डिजाइन और निर्माण करना

11 hours ago

$100 मिलियन के फाइटर जेट से 20-30 गुना सस्ता हो सकता है Flying Wedge का AI विमान, Lite वेरिएंट में 90% स्वदेशी सामग्री

Flying Wedge Defence के फाउंडर और CEO सुहास तेजस्कंदा ने बिजनेसवर्ल्ड से बातचीत में बताया कि 3-5 मिलियन डॉलर की लागत वाले AI-पावर्ड एयरक्राफ्ट से हवाई युद्ध की लागत घटाने में मदद मिल सकती है. कंपनी की योजना मानवरहित विमानों को एक समूह के रूप में संचालित करने की तकनीक विकसित करने की है.

11 hours ago

10 मिनट में डिलीवरी वाले प्लेटफॉर्म पर कसेगा शिकंजा? FSSAI बदल सकता है खाद्य सुरक्षा के नियम

रिपोर्ट के अनुसार, Nestle India, PepsiCo और Dabur India जैसी कंपनियों के साथ JW Marriott जैसे होटल संचालकों को भी नियमों के उल्लंघन से जुड़े मामलों में जवाब देना पड़ा है.

12 hours ago

बड़ी खबरें

JIO कैश मशीन: भारत का पहला ₹10 लाख करोड़ का IPO, नेट डेट से लगभग मुक्त

जियो के ₹27,500 करोड़ के कर्ज खत्म हो जाएंगे. फ्री कैश फ्लो 29 गुना बढ़ गया है. 524 मिलियन ग्राहक. एयरटेल से कम कीमत पर वैल्यूएशन. वे आंकड़े, जिन पर सुर्खियों में ध्यान नहीं दिया गया.

7 hours ago

टेस्ला: एक बेहतरीन कार ब्रांड को और बेहतर क्या बना सकता है?

टेस्ला की सड़क यात्रा इस बात पर विचार करने का मौका देती है कि कैसे अलग पहचान वाले उत्पाद लोगों को उनका समर्थक बनाते हैं और क्यों दमदार ब्रांडों को भी एक व्यापक मानवीय सोच की जरूरत होती है.