✕

होम / बिजनेस / General Atlantic ने इस हॉस्पिटल चेन में हासिल की हिस्सेदारी, जानें कितना किया निवेश? 

General Atlantic ने इस हॉस्पिटल चेन में हासिल की हिस्सेदारी, जानें कितना किया निवेश? 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस निवेश के बाद उजाला सिग्नस नॉर्थ इंडिया के टियर 2, टियर 3 वाले शहरों में हेल्थकेयर सर्विस को बढ़ाने का काम करेगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

ग्लोबल ग्रोथ इंवेस्टर जनरल अटलांटिक (General Atlantic) ने उत्तरी भारत के टियर 2 और 3 शहरों में सेवा देने वाली एक प्रमुख अस्पताल श्रृंखला (Hospital Chain) उजाला सिग्नस (Ujala Cygnus) में बहुमत हिस्सेदारी हासिल करने के लिए एक समझौता (agreement) किया है. यह अधिग्रहण भारत में स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में जनरल अटलांटिक के पोर्टफोलियो विस्तार में एक महत्वपूर्ण कदम है.

इतना किया निवेश

जनरल अटलांटिक ने इस अस्पताल श्रृंखला में 1000 करोड़ रुपये से अधिक निवेश किया है.उजाला हेल्थ केयर और सिग्नस मेडिकेयर के विलय के माध्यम से नवंबर 2019 में गठित, उजाला सिग्नस गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने की अपनी प्रतिबद्धता (commitment t) के लिए जानी जाती है. 21 अस्पतालों के नेटवर्क के साथ यह श्रृंखला वंचित क्षेत्रों में स्वास्थ्य आवश्यकताएं प्रदान करने में सहायक रही है.

क्लीनिकल और इंफ्रासट्रक्चर को मिलेगा बढ़ावा
इस लेन-देन (Transaction) में उजाला सिग्नस के शुरुआती निवेशकों-एट रोड्स वेंचर्स, समरसेट इंडस कैपिटल और इवोल्वेंस कैपिटल का पूर्ण सहयोग शामिल है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जनरल अटलांटिक का निवेश उजाला सिग्नस के नेटवर्क में क्लीनिकल और इंफ्रास्ट्रक्चर क्षमताओं को बढ़ाने में मदद करेगा. इससे स्वास्थ्य देखभाल परिदृश्य में श्रृंखला की स्थिति मजबूत होगी.

हेल्थकेयर एक्सेस और क्वालिटी में होगा सुधार 
रिपोर्ट्स के अनुसार जनरल अटलांटिक द्वारा दी गई धनराशि उत्तरी भारत में हेल्थकेयर पहुंच और गुणवत्ता में सुधार के उजाला सिग्नस के मिशन को आगे बढ़ाने में सहायक होगी. विस्तार योजनाओं का लक्ष्य क्षेत्र में स्वास्थ्य देखभाल संबंधी अंतरालों को पाटने के व्यापक लक्ष्य के अनुरूप जरूरतमंद अधिक समुदायों तक पहुंचना है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत की भूमिका ऑफशोरिंग से आगे बढ़कर है: सर्जियो लोपेज, ओमनीकॉम प्रोडक्शन

एक विशेष इंटरव्यू में लोपेज ने ब्रांड की आवाज, कंटेंट की प्रभावशीलता, तेजी से प्रतिस्पर्धी होते मार्केटिंग इकोसिस्टम में अलग पहचान बनाने और भारत को वैश्विक व क्षेत्रीय नवाचार के केंद्र के रूप में स्थापित करने की ओमनीकॉम प्रोडक्शन की रणनीति पर बात की.

2 hours ago

भारत में इंटरनेट सेवा शुरू करने को तैयार स्टारलिंक, इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होने का दावा

सैटेलाइट इंटरनेट बाजार में नियामकीय मंजूरियों को लेकर विवाद के बीच एलन मस्क की कंपनी ने कहा कि वह पांच साल से अधिक समय से भारतीय नियामकों के साथ काम कर रही है.

3 hours ago

लेयशा बासमती राइस की ब्रांड एंबेसडर बनीं अभिनेत्री यामी गौतम धर

SSIEL ग्रुप के ब्रांड लेयशा बासमती राइस के टीवी, ओटीटी, सिनेमा, आउटडोर और डिजिटल कैंपेन में नजर आएंगी यामी गौतम धर, प्रोडक्ट लॉन्च और उपभोक्ताओं से जुड़े कार्यक्रमों में भी होंगी शामिल

3 hours ago

दिल्ली के बाजारों में प्रदर्शनों से कारोबार पर असर, रोजाना ₹250 करोड़ तक नुकसान का दावा; सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

त्योहारी और शादी के सीजन में बाजारों तक पहुंच बाधित होने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, व्यापारिक संगठनों ने चांदनी चौक, सदर बाजार और कनॉट प्लेस समेत प्रमुख बाजारों में सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की.

4 hours ago

TVS ग्रुप में उत्तराधिकार की जंग, कारोबारी परिवारों में पहले भी बंट चुकी हैं कंपनियां

वेणु श्रीनिवासन के परिवार में संपत्ति और उत्तराधिकार को लेकर विवाद ने फिर चर्चा में लाए कारोबारी घरानों के पारिवारिक झगड़े, रैनबैक्सी से लेकर दूसरे बड़े उद्योग समूहों तक ऐसे विवादों ने बदली कंपनियों की कमान और कारोबार की दिशा

4 hours ago

बड़ी खबरें