होम / बिजनेस / सीमेंट कारोबार का किंग बनना चाहते हैं अडानी, कर रखी है पूरी तैयारी; जानें क्या है प्लान?

सीमेंट कारोबार का किंग बनना चाहते हैं अडानी, कर रखी है पूरी तैयारी; जानें क्या है प्लान?

गौतम अडानी तेजी से अपना कारोबार फैला रहे हैं. अब उनका इरादा सीमेंट बिजनेस पर पकड़ बनाने की है, इसलिए वह कुछ और कंपनियों को खरीद सकते हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

अरबपति बिजनेसमैन गौतम अडानी सीमेंट कारोबार के किंग बनना चाहते हैं. इसलिए वह कई और कंपनियों के अधिग्रहण की तैयारी कर रहे हैं. एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि अंबुजा और ACC को अपना बनाने के बाद अडानी की नज़र कर्ज से लदी जयप्रकाश पावर वेंचर्स लिमिटेड की सीमेंट यूनिट पर है और इसे खरीदने के लिए बातचीत भी चल रही है.

इन्हें भी बनाएंगे अपना!
इससे पहले, खबर आई थी कि अडानी सीमेंट का कारोबार बढ़ाने के लिए इंडिया सीमेंट और नुवोको विस्टास का भी अधिग्रहण कर सकते हैं. रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि अडानी समूह जयप्रकाश पावर की सीमेंट यूनिट को खरीदने जा रहा है. हालांकि, इस पर अडाणी ग्रुप और जयप्रकाश पावर वेंचर्स लिमिटेड की ओर से अब तक कोई बयान नहीं आया है.

5 हजार करोड़ की डील
रिपोर्ट बताती है कि अडानी समूह और जयप्रकाश पावर में बातचीत चल रही है और यह सौदा 5 हजार करोड़ रुपए में हो सकता है. दरअसल, जयप्रकाश पावर वेंचर्स लिमिटेड अपना कर्ज कम करना चाहती है, इसलिए उसने सीमेंट यूनिट बेचने का फैसला लिया है. बता दें कि कंपनी की सीमेंट ग्राइंडिंग फैसिलिटी की कैपेसिटी 2 mtpa है. इस कंपनी ने मध्य प्रदेश में 2014 से काम करना शुरू किया था. गौरतलब है कि अडानी ग्रुप ने पिछले महीने कहा था कि वह 5 साल में अपनी सीमेंट बनाने की कैपेसिटी को बढ़ाकर 140 mtpa करने का प्लान बना रहा है. इसके लिए ग्रुप 20 हजार करोड़ रुपए निवेश करेगा.

ऐसी कंपनियों पर है नज़र
एक्सपर्ट्स मानते हैं कि जयप्रकाश सीमेंट यूनिट की डील से सीमेंट सेक्टर में गौतम अडानी की स्थिति उर मजबूत होगी. इससे पहले उन्होंने 16 सितंबर को अंबुजा और ACC का अधिग्रहण पूरा किया था. अडानी ग्रुप ने अंबुजा और ACC सीमेंट को 6.5 बिलियन डॉलर में खरीदा है. इस डील के साथ ही समूह देश का दूसरा सबसे बड़ा सीमेंट मैन्युफैक्चरर बन गया था. फिलहाल, इस मामले में आदित्य बिड़ला ग्रुप का अल्ट्राटेक सीमेंट पहले नंबर पर है. एक्सपर्ट्स के अनुसार, अडानी का इरादा ज्यादा से ज्यादा सीमेंट कंपनियों का अधिग्रहण करना है. खासकर वे ऐसी छोटी कंपनियों को अपना बनाना चाहते हैं, जिनका स्ट्रक्चर कॉस्ट और मार्केट शेयर कम हो. 

इस तरह होगा फायदा
इस सेक्टर की बात करें तो सीमेंट प्रोडक्शन में अल्ट्राटेक 120 मिलियन टन प्रति वर्ष (mtpa) कैपेसिटी के साथ टॉप पर है. अंबुजा-ACC दोनों कंपनियों की टोटल सीमेंट प्रोडक्शन कैपेसिटी 70 mtpa है. रिपोर्ट के अनुसार, अडानी समूह जयप्रकाश, नुवोको विस्टास और इंडिया सीमेंट के अलावा सांघी सीमेंट का भी अधिग्रहण कर सकता है. सांघी सीमेंट की प्रोडक्शन कैपेसिटी 6 mtpa है. जबकि जयप्रकाश की कैपेसिटी 2 mtpa. इसी तरह, नुवोको विस्टास और इंडिया सीमेंट की प्रोडक्शन कैपेसिटी क्रमशः 25 mtpa और 15 mtpa. इन सभी के अधिग्रहण के बाद अडानी ग्रुप की कुल सीमेंट उत्पादन क्षमता 118 mtpa हो जाएगी.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

2 days ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

2 days ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

2 days ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

2 days ago

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 10% किया, जबरन मजदूरी नियमों में बदलाव से मिली राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जारी एक मेमोरेंडम में कहा कि व्यापार प्रतिनिधि की सलाह के बाद उन देशों से आने वाले सामान पर 10% शुल्क लगाया जाएगा, जिन्होंने जबरन मजदूरी से जुड़े प्रतिबंधों को लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं.

2 days ago


बड़ी खबरें

नीट पेपर लीक विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, पीएम मोदी को भेजा पद छोड़ने का प्रस्ताव

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक लंबा पत्र साझा करते हुए बताया कि उन्होंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दिया है.

1 day ago

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

2 days ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

2 days ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

2 days ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

2 days ago