होम / बिजनेस / क्या से क्या हो गए Adani, अरबपतियों की लिस्ट में लुढ़ककर अब इस नंबर पर पहुंचे 

क्या से क्या हो गए Adani, अरबपतियों की लिस्ट में लुढ़ककर अब इस नंबर पर पहुंचे 

हिंडनबर्ग की रिपोर्ट ने गौतम अडानी को ऐसा झटका दिया है कि उनकी दौलत लगातार कम होती जा रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

अरबपति कारोबारी गौतम अडानी (Gautam Adani) की दौलत हर दिन घट रही है. दुनियाभर के अरबपतियों की जिस लिस्ट में वह कभी दूसरे नंबर पर मौजूद थे, आज 29वें पायदान पर पहुंच गए हैं. हिंडनबर्ग की रिपोर्ट 24 जनवरी को आई थी, उसके बाद से अडानी की दौलत का पहाड़ लगातार दरक रहा है. अडानी समूह की कंपनियों का जिस तरह से स्टॉक मार्केट में प्रदर्शन चल रहा है, उसे देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि अडानी इस लिस्ट में और नीचे जा सकते हैं.  

अंबानी की अमीरी भी हुई कम
वैसे, रिलायंस इंडस्ट्री के चेयरमैन मुकेश अंबानी की अमीरी भी कुछ कम हुई है और इस वजह से वह अरबपतियों की लिस्ट में 12वें नंबर पर पहुंच गए हैं. लेकिन उनका नुकसान अडानी की तुलना में कुछ भी नहीं. दोनों के बीच दौलत का फासला काफी बढ़ गया है. हालांकि, पहले तराजू अडानी की तरफ ज्यादा झुका हुआ था, यानी उनकी दौलत अंबानी से काफी ज्यादा थी. अब सबकुछ उल्टा हो गया है. अंबानी आगे हैं और अडानी लगातार पीछे होते जा रहे हैं.  

नेटवर्थ 42.7 अरब डॉलर  
ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक, गौतम अडानी की नेटवर्थ अब 42.7 अरब डॉलर रह गई है और वह लिस्ट में 29वें नंबर पर पहुंच गए हैं. अडानी मुकेश अंबानी की तुलना में 14 गुना दौलत गंवा चुके हैं. अडानी ग्रुप के शेयरों में बुधवार को भारी गिरावट देखने को मिली थी, जिसके चलते गौतम अडानी की नेटवर्थ में 3.39 अरब डॉलर की कमी आई. बता दें कि कुछ वक्त पहले उनकी नेटवर्थ 150 अरब डॉलर के करीब पहुंच गई थी और वह दुनिया के अमीरों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर थे, लेकिन यह साल उन्हें रास नहीं आ रहा है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

IPO के मामले में दुनिया में नंबर-1 बना भारत, FY26 में प्राइमरी मार्केट से जुटाए 13.6 लाख करोड़ रुपये: सेबी

भारत ने FY26 में IPO की संख्या के मामले में वैश्विक स्तर पर अपनी शीर्ष स्थिति बरकरार रखी. वहीं, फंड जुटाने के मामले में भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा बाजार रहा.

8 hours ago

SBI का मुनाफा 10% बढ़कर ₹21,121 करोड़, कुल बिजनेस ₹110 लाख करोड़ के पार

SBI के मजबूत तिमाही नतीजे ऐसे समय में आए हैं जब बैंकिंग सेक्टर में ब्याज दरों, डिपॉजिट लागत और क्रेडिट ग्रोथ पर बाजार की नजर बनी हुई है. बेहतर मुनाफे, मजबूत NII और बढ़ते लोन कारोबार से बैंक की वित्तीय स्थिति को मजबूती मिली है.

8 hours ago

SGB ने दिया बंपर रिटर्न, ₹1 लाख का निवेश बना करीब ₹3 लाख; RBI ने तय की नई कीमत

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड भारत सरकार की ओर से जारी किए जाने वाले गोल्ड-आधारित निवेश साधन हैं. इन्हें भारतीय रिजर्व बैंक जारी करता है.

9 hours ago

विदेशी कंपनियों के लिए बदली भारत की तस्वीर, 5 साल बाद नए रजिस्ट्रेशन की संख्या हुई ज्यादा

आंकड़ों के मुताबिक, FY26 में 102 विदेशी कंपनियों ने भारत में रजिस्ट्रेशन कराया, जबकि 84 कंपनियों ने अपना कारोबार बंद किया. इससे पहले लगातार चार वित्त वर्षों में बंद होने वाली विदेशी कंपनियों की संख्या नए रजिस्ट्रेशन से ज्यादा रही थी.

9 hours ago

जुलाई में ऑटो सेक्टर की रिकॉर्ड बिक्री, पेट्रोल को टक्कर दे रहे CNG, हाइब्रिड और EV

जुलाई में सबसे ज्यादा मांग दोपहिया वाहनों की रही. इनकी बिक्री पिछले साल के 14.18 लाख से बढ़कर 18.18 लाख यूनिट हो गई, यानी सालाना आधार पर 28.25% की बढ़ोतरी दर्ज की गई.

12 hours ago

बड़ी खबरें

IPO के मामले में दुनिया में नंबर-1 बना भारत, FY26 में प्राइमरी मार्केट से जुटाए 13.6 लाख करोड़ रुपये: सेबी

भारत ने FY26 में IPO की संख्या के मामले में वैश्विक स्तर पर अपनी शीर्ष स्थिति बरकरार रखी. वहीं, फंड जुटाने के मामले में भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा बाजार रहा.

8 hours ago

SBI का मुनाफा 10% बढ़कर ₹21,121 करोड़, कुल बिजनेस ₹110 लाख करोड़ के पार

SBI के मजबूत तिमाही नतीजे ऐसे समय में आए हैं जब बैंकिंग सेक्टर में ब्याज दरों, डिपॉजिट लागत और क्रेडिट ग्रोथ पर बाजार की नजर बनी हुई है. बेहतर मुनाफे, मजबूत NII और बढ़ते लोन कारोबार से बैंक की वित्तीय स्थिति को मजबूती मिली है.

8 hours ago

SGB ने दिया बंपर रिटर्न, ₹1 लाख का निवेश बना करीब ₹3 लाख; RBI ने तय की नई कीमत

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड भारत सरकार की ओर से जारी किए जाने वाले गोल्ड-आधारित निवेश साधन हैं. इन्हें भारतीय रिजर्व बैंक जारी करता है.

9 hours ago

जुलाई में ऑटो सेक्टर की रिकॉर्ड बिक्री, पेट्रोल को टक्कर दे रहे CNG, हाइब्रिड और EV

जुलाई में सबसे ज्यादा मांग दोपहिया वाहनों की रही. इनकी बिक्री पिछले साल के 14.18 लाख से बढ़कर 18.18 लाख यूनिट हो गई, यानी सालाना आधार पर 28.25% की बढ़ोतरी दर्ज की गई.

12 hours ago

ब्रिटानिया का मुनाफा 14% बढ़कर ₹593 करोड़, बिक्री में 9.5% की तेजी

कंपनी के निदेशक मंडल ने ₹1 के फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर पर ₹90.5 के फाइनल डिविडेंड की भी सिफारिश की है.

14 hours ago