✕

होम / बिजनेस / अडानी की जिस कंपनी पर निवेशक लगा रहे जमकर दांव, उसका गौतम के पास महज 1 शेयर

अडानी की जिस कंपनी पर निवेशक लगा रहे जमकर दांव, उसका गौतम के पास महज 1 शेयर

अडानी एंटरप्राइजेज की वित्‍त वर्ष 2023-24 की वार्षिक रिपोर्ट में कई जानकारी सामने आई हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

गौतम अडानी (Gautam Adani) अलग-अलग सेक्टर्स में धमाल मचा रहे अडानी समूह के मालिक हैं. ऐसे में यह मानना लाजमी है कि उनके पास अपनी कंपनियों के सबसे ज्यादा शेयर होंगे. सबसे ज्यादा नहीं, तो इतने शेयर तो होंगे ही कि एक अच्छा फिगर बन सके. लेकिन आपको जानकर ताज्जुब होगा कि अडानी के पास अपने समूह की फ्लैगशिप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज का केवल एक शेयर है. दरअसल, कंपनी ने वित्‍त वर्ष 2023-24 के लिए अपनी वार्षिक रिपोर्ट जारी की. इसमें एग्‍जीक्‍यूटिव की सैलरी और शेयरहोल्डिंग जैसी जानकारी दी गई है. इसी से यह पता चला है कि गौतम अडानी के पास अडानी एंटरप्राइजेज के कितने शेयर हैं.

ट्रस्ट के पास है बाकी शेयर
वार्षिक रिपोर्ट में बताया गया है कि अडानी समूह के अरबपति फाउंडर गौतम अडानी के पास अडानी एंटरप्राइजेज का केवल 1 शेयर है. 31 मार्च 2024 तक के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के अनुसार, गौतम अडानी और उनके भाई राजेश अडानी दोनों के पास कंपनी के सिर्फ 1-1 शेयर हैं. हालांकि, इसका मतलब ये नहीं है कि अडानी के पास इस कंपनी की बागडोर नहीं है. दरअसल, बाकी शेयर SB अडानी फैमिली ट्रस्ट के पास हैं. अडानी परिवार के पास सामूहिक रूप से कंपनी के 57,33,33,492 इक्विटी शेयर हैं. इस तरह इस ट्रस्ट के पास कंपनी में 50.29% की हिस्सेदारी है.

किसमें, कितनी हिस्सेदारी? 
इसके अलावा, अडानी फैमिली ट्रस्ट के पास Adani Energy Solutions में 53.93%, Adani Green Energy में 20.76%, Adani Ports में 32.90%, Adani Power में 36.86% और Adani Total Gas में 37.38% हिस्सेदारी है. रिपोर्ट में वित्त वर्ष 2023-24 के लिए गौतम अडानी की कुल सैलरी का की भी जानकारी दी गई है. वित्त वर्ष 2023-24 के लिए उनका कुल वेतन 2.46 करोड़ रुपए था. इसमें 2.19 करोड़ मूल सैलरी और 0.27 करोड़ के भत्ते एवं अन्य लाभ शामिल थे. जबकि उनके भाई राजेश अडानी ने वित्त वर्ष में कुल 8.37 करोड़ रुपए कमाए.

कल आई थी गिरावट
वहीं, अडानी एंटरप्राइजेज के शेयर की बात करें, तो कल यह 1.50% की गिरावट के साथ बंद हुआ. कंपनी का शेयर 48.90 रुपए टूटकर 3,209.90 रुपए पर आ गया. बीते 5 कारोबारी सत्रों में इसमें 5.82% की गिरावट आई है. हालांकि, इस साल अब तक इसने 10.03% का रिटर्न भी दिया है. इस शेयर का 52 वीक का हाई लेवल 3,457.85 रुपए है. बता दें कि हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के चलते अडानी एंटरप्राइजेज के शेयरों में बड़ी गिरावट आई थी, लेकिन अब वो उसके प्रभाव से पूरी तरह बाहर निकल आया है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

JIO कैश मशीन: भारत का पहला ₹10 लाख करोड़ का IPO, नेट डेट से लगभग मुक्त

जियो के ₹27,500 करोड़ के कर्ज खत्म हो जाएंगे. फ्री कैश फ्लो 29 गुना बढ़ गया है. 524 मिलियन ग्राहक. एयरटेल से कम कीमत पर वैल्यूएशन. वे आंकड़े, जिन पर सुर्खियों में ध्यान नहीं दिया गया.

52 minutes ago

AI से ट्रैफिक मैनेजमेंट तक, परिवहन क्षेत्र में बदल रही तकनीक की तस्वीर; एक्सपो में दिखे नए समाधान

ANPR कैमरे, बैरियरलेस टोलिंग और रियल-टाइम मॉनिटरिंग जैसे समाधानों पर रहा फोकस, 300 से ज्यादा ब्रांड ने प्रदर्शित की परिवहन क्षेत्र की तकनीक

4 hours ago

भारत में बनेगा पहला AI-पायलटेड फाइटर विमान, Flying Wedge ने पेश किया FWD Supreme का प्रोटोटाइप

नई दिल्ली में हुआ अनावरण, 1,500 किमी से अधिक रेंज और AI आधारित स्वायत्त लड़ाकू अभियानों के लिए विकसित किया जा रहा विमान; कंपनी का लक्ष्य भारत में ही डिजाइन और निर्माण करना

5 hours ago

$100 मिलियन के फाइटर जेट से 20-30 गुना सस्ता हो सकता है Flying Wedge का AI विमान, Lite वेरिएंट में 90% स्वदेशी सामग्री

Flying Wedge Defence के फाउंडर और CEO सुहास तेजस्कंदा ने बिजनेसवर्ल्ड से बातचीत में बताया कि 3-5 मिलियन डॉलर की लागत वाले AI-पावर्ड एयरक्राफ्ट से हवाई युद्ध की लागत घटाने में मदद मिल सकती है. कंपनी की योजना मानवरहित विमानों को एक समूह के रूप में संचालित करने की तकनीक विकसित करने की है.

5 hours ago

10 मिनट में डिलीवरी वाले प्लेटफॉर्म पर कसेगा शिकंजा? FSSAI बदल सकता है खाद्य सुरक्षा के नियम

रिपोर्ट के अनुसार, Nestle India, PepsiCo और Dabur India जैसी कंपनियों के साथ JW Marriott जैसे होटल संचालकों को भी नियमों के उल्लंघन से जुड़े मामलों में जवाब देना पड़ा है.

6 hours ago

बड़ी खबरें

JIO कैश मशीन: भारत का पहला ₹10 लाख करोड़ का IPO, नेट डेट से लगभग मुक्त

जियो के ₹27,500 करोड़ के कर्ज खत्म हो जाएंगे. फ्री कैश फ्लो 29 गुना बढ़ गया है. 524 मिलियन ग्राहक. एयरटेल से कम कीमत पर वैल्यूएशन. वे आंकड़े, जिन पर सुर्खियों में ध्यान नहीं दिया गया.

52 minutes ago

टेस्ला: एक बेहतरीन कार ब्रांड को और बेहतर क्या बना सकता है?

टेस्ला की सड़क यात्रा इस बात पर विचार करने का मौका देती है कि कैसे अलग पहचान वाले उत्पाद लोगों को उनका समर्थक बनाते हैं और क्यों दमदार ब्रांडों को भी एक व्यापक मानवीय सोच की जरूरत होती है.