✕

होम / बिजनेस / बदला मन: जिस कंपनी से हाथ खींचने का था प्लान, अब उसी के हाथ मजबूत करेंगे Adani 

बदला मन: जिस कंपनी से हाथ खींचने का था प्लान, अब उसी के हाथ मजबूत करेंगे Adani 

गौतम अडानी आने वाले दिनों में कुछ और कंपनियों के अधिग्रहण को अंजाम दे सकते हैं. कम से कम 3 कंपनियां उनके रडार पर हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अडानी समूह (Adani Group) के पोर्टफोलियो में जल्द ही कुछ नई कंपनियां शामिल होने वाली हैं. गौतम अडानी के नेतृत्व वाले अडानी समूह की नज़रें इस समय देश के दक्षिणी और पूर्वी क्षेत्र की कम से कम तीन कंपनियों पर है. दरअसल, यह डील अडानी विल्मर को मजबूत बनाने के लिए की जाएगी. यह कंपनी सिंगापुर के विल्मर ग्रुप और अडानी समूह का जॉइंट वेंचर है. कुछ समय पहले खबर आई थी कि अडानी इस जॉइंट वेंचर से बाहर निकलना चाहते हैं. लेकिन अब इसके लिए शॉपिंग का मतलब है कि उन्होंने शायद अपना मन बदल लिया है. 

बड़ा हो रहा बाजार
देश में पैकेज्ड कंज्यूमर गुड्स का बाजार लगातार बढ़ा होता जा रहा है. अडानी इस बढ़ते बाजार में बड़ी हिस्सेदारी चाहते हैं. इसलिए वह दक्षिणी और पूर्वी क्षेत्र की कम से कम तीन कंपनियों को खरीदने की तैयारी में जुट गए हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अडानी विल्मर की अगले दो से तीन साल में कुछ कंपनियों के अधिग्रहण की योजना पर काम कर रही है. खासतौर पर देश के दक्षिणी और पूर्वी मार्केट में सक्रिय कम से कम तीन कंपनियों पर उसकी नज़र है. 

1 अरब डॉलर का प्लान 
अडानी ग्रुप ने FMCG कारोबार पर करीब 1 अरब डॉलर खर्च करने का प्लान तैयार किया है. इसके तहत अडानी विल्मर को मजबूत किया जाएगा, ताकि सबसे ज्यादा बाजार हिस्सेदारी हासिल की जा सके. फिलहाल पश्चिम, मध्य और उत्तर भारत में मजबूत है, लेकिन अब वो दक्षिणी और पूर्वी राज्यों में भी पैठ जमाना चाहती है. इसलिए अधिग्रहण पर फोकस किया जा रहा है. रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि अडानी समूह ने कुछ कंपनियों को शॉर्टलिस्ट किया है, जिन पर भविष्य में दांव लगाया जा सकता है.

अडानी का इतना स्टेक
पिछले साल खबर आई थी कि अडानी अपनी कंपनी अडानी विल्मर लिमिटेड में पूरी हिस्सेदारी बेचना चाहते हैं. इस साल की शुरुआत में खबर आई कि प्राइसिंज को लेकर बात नहीं बन पा रही है, इसलिए अडानी समूह सही डील मिलने तक इंतजार करेगा. लेकिन अज अडानी विल्मर को लेकर जो खबर आई है, उससे यही संकेत मिलता है कि अडानी ने अपना मन बदल लिया है. अब वह इस कंपनी को और मजबूत करना चाहते हैं. अडानी समूह और सिंगापुर के विल्मर ग्रुप की पार्टनरशिप में अडानी विल्मर (Adani Wilmar) अस्तित्व में आई थी. कंपनी फॉर्च्यून ब्रैंड (Fortune Brand) नाम से खाद्य तेल और पैकेज्ड ग्रोसरी बेचती है. Adani Wilmar में हिस्सेदारी की बात करें, तो अडानी ग्रुप की 43.97% और विल्मर इंटरनेशनल की इसमें 43.97 प्रतिशत हिस्सेदारी है. जबकि कंपनी में पब्लिक शेयरहोल्डिंग 12.06 प्रतिशत है.  

सुधर रही आर्थिक स्थिति
अडानी विल्मर की आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिल रहा है. कंपनी का पिछले साल रिवेन्यु 51,261.63 करोड़ रुपए रहा था. इसी साल जुलाई में कंपनी ने जून तिमाही के कारोबरी अपडेट जारी कर बताया था कि उसकी वॉल्यूम ग्रोथ सालाना आधार पर 13% रही है. उसके अल्टरनेटिव चैनल्स ने भी पहली तिमाही में 19 प्रतिशत की ग्रोथ के साथ अपनी रफ्तार बनाए रखी है. इस चैनल में ई-कॉमर्स और क्विक कॉमर्स शामिल हैं. कंपनी के ब्रांडेड एक्सपोर्ट की वैल्यू में सालाना आधार पर 36 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज हुई है. कंपनी ने कहा था कि उसने तिमाही की बिक्री के दौरान सरकार की ओर से नियुक्त एजेंसियों को गैर-बासमती चावल बेचा, जिसने उसके तिमाही प्रदर्शन को मजबूत बनाने में मदद की. उसके फूड एंड FMCG बिजनेस के वॉल्यूम में पिछले साल की तुलना में 23% का इजाफा हुआ है.

ITC से मुख्य मुकाबला
अडानी विल्मर शेयर बाजार में लिस्टेड कंपनी है. अडानी विल्मर ने IPO के जरिए 3600 करोड़ रुपए जुटाए थे. विल्मर सिंगापुर की कंपनी है, जिसकी स्थापना Martua Sitorus और Kuok Khoon Hong ने सन 1991 में की थी. जबकि अडानी एंटरप्राइजेज और विल्मर के बीच साझेदारी 1999 में हुई थी और इससे Adani Wilmar अस्तित्व में आई. Adani Wilmar खाने के तेल से लेकर आटा, चावल, दाल-चीनी तक बेचती है. भारत में इसका मुकाबला ITC और हिंदुस्तान यूनिलीवर से है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों में छात्रों को 10% छूट, जानें कैसे मिलेगा लाभ

इसके अलावा सालभर चलने वाले छात्र कार्यक्रम के तहत 10 किलोग्राम अतिरिक्त सामान ले जाने की सुविधा और एक बार मुफ्त में यात्रा की तारीख बदलने का लाभ भी मिलेगा.

1 hour ago

रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब रुपया, RBI ने संभाला मोर्चा; डॉलर और कच्चे तेल का दबाव बरकरार

विदेशी पूंजी की निकासी, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और डॉलर की मजबूत मांग से रुपये पर दबाव बना हुआ है. 9 अक्टूबर को रुपया शुरुआती कारोबार में 96.80 प्रति डॉलर के करीब पहुंचने के बाद संभला और 96.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ.

1 hour ago

दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद, 10 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन से पहले DMRC का फैसला

दिल्ली पुलिस की सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बाद DMRC ने 9 अक्टूबर रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए हैं. अगले आदेश तक जारी रहेंगी पाबंदियां, हालांकि नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को छोड़कर अन्य प्रभावित स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

2 hours ago

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

2 hours ago

सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को मिलने वाली टैक्स छूट खत्म, अब लगेगा 3% IGST

अब सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को 3% इंटीग्रेटेड गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (IGST) देना होगा, जिससे उन्हें बुलियन एक्सचेंज के जरिए आयात करने वाले अन्य कारोबारियों के समान कर व्यवस्था के दायरे में लाया जा सकेगा.

5 hours ago

बड़ी खबरें

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

2 hours ago

रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब रुपया, RBI ने संभाला मोर्चा; डॉलर और कच्चे तेल का दबाव बरकरार

विदेशी पूंजी की निकासी, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और डॉलर की मजबूत मांग से रुपये पर दबाव बना हुआ है. 9 अक्टूबर को रुपया शुरुआती कारोबार में 96.80 प्रति डॉलर के करीब पहुंचने के बाद संभला और 96.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ.

1 hour ago

दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद, 10 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन से पहले DMRC का फैसला

दिल्ली पुलिस की सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बाद DMRC ने 9 अक्टूबर रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए हैं. अगले आदेश तक जारी रहेंगी पाबंदियां, हालांकि नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को छोड़कर अन्य प्रभावित स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

2 hours ago

एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों में छात्रों को 10% छूट, जानें कैसे मिलेगा लाभ

इसके अलावा सालभर चलने वाले छात्र कार्यक्रम के तहत 10 किलोग्राम अतिरिक्त सामान ले जाने की सुविधा और एक बार मुफ्त में यात्रा की तारीख बदलने का लाभ भी मिलेगा.

1 hour ago

प्याज, तेल और चावल की महंगाई से बिगड़ा रसोई का बजट, वेज थाली 10% महंगी: रिपोर्ट

क्रिसिल की रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर में शाकाहारी थाली की लागत सालाना आधार पर 10% बढ़कर ₹30.8 हो गई, जबकि मांसाहारी थाली 6% महंगी होकर ₹59.5 पर पहुंच गई.

5 hours ago