✕

होम / बिजनेस / एक तस्वीर से शुरू हो गया कयासों का दौर, क्या वाकई चिप कारोबार में उतर रहे हैं Adani?

एक तस्वीर से शुरू हो गया कयासों का दौर, क्या वाकई चिप कारोबार में उतर रहे हैं Adani?

हिंडनबर्ग की रिपोर्ट का असर खत्म होते ही अडानी फिर से कारोबार के विस्तार में जुट गए हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी (Gautam Adani) ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसके बाद से यह कयास लगाए जा रहे हैं कि अडानी चिप कारोबार में एंट्री ले सकते हैं. दरअसल, अडानी ने क्वालकॉम के सीईओ क्रिस्टियानो एमॉन (Qualcomm CEO Cristiano Amon) से मुलाकात की है. इस मुलाकात की तस्वीर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा है कि क्वालकॉम भारत की क्षमता और देश में मौजूद अवसरों के प्रति प्रतिबद्ध है. क्वालकॉम अमेरिकी सेमीकंडक्टर कंपनी है. लिहाजा, इस मुलाकात को संभावनाएं तलाशने के तौर पर भी देखा जा रहा है.  

विस्तार योजना पर फोकस
गौतम अडानी ने अपने पोस्ट में लिखा है - क्वालकॉम के सीईओ क्रिस्टियानो एमॉन और अन्य उच्चाधिकारियों के साथ मुलाकात शानदार रही. दुनियाभर के अलग-अलग मार्केट में मौजूद सेमीकंडक्टर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मोबिलिटी सहित अन्य चीजों के बारे में उनके दृष्टिकोण को सुनना और जानना वाकई खास रहा. भारत की क्षमता और अवसरों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और योजनाओं के बारे में जानकर उत्साहित हूं. गौरतलब है कि हिंडनबर्ग की रिपोर्ट का असर समाप्त होने के बाद से अडानी विस्तार योजनाओं पर फोकस कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें - अपने एयरपोर्ट बिजनेस को बढ़ाने के लिए,गौतम अडानी उठाने जा रहे हैं ये कदम

यहां लग रहे हैं प्लांट
भारत का सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री अपने शुरुआती चरण में है. अमेरिकी चिप निर्माता कंपनी माइक्रोन गुजरात के साणंद में भारत का पहला हाई-एंड सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग प्लांट स्थापित करने वाली है. कंपनी असेंबली, टेस्ट, मार्किंग और पैकेजिंग फैसलिटीज स्थापित करने के लिए 2.5 अरब डॉलर का निवेश कर रही है. इस प्लांट के साल के अंत तक चालू होने की उम्मीद है. मोदी सरकार सेमीकंडक्टर में भारत को आत्मनिर्भर बनाने की योजना पर काम कर रही है. इसी के तहत केंद्रीय मंत्रिमंडल ने सेमीकंडक्टर्स और डिस्प्ले मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम के विकास के तहत तीन और सेमीकंडक्टर यूनिट्स की स्थापना को मंजूरी दे दी. इसमें दो यूनिट गुजरात और एक असम में होगी. 

टाटा की हो चुकी है एंट्री
टाटा समूह भी इस इंडस्ट्री में अपनी जगह बना रहा है. टाटा समूह गुजरात और असम में प्लांट लगाएगा. गुजरात के धोलेरा में टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स, ताइवान की कंपनी पावरचिप सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग कॉर्प के साथ मिलकर सेमीकंडक्टर फैब प्लांट स्थापित करेगी. इसके अलावा, टाटा सेमीकंडक्टर असेंबली एंड टेस्ट प्राइवेट लिमिटेड असम में चिप असेंबली और टेस्टिंग यूनिट भी लगाएगी. मालूम ही कि देश में पहला सेमीकंडक्टर प्लांट अनिल अग्रवाल की वेदांता और ताइवान की कंपनी फॉक्सकॉन को मिलकर लगाना था, लेकिन अचानक ही फॉक्सकॉन ने इस डील से खुद को अलग कर लिया.  
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने के अधिकार पर सरकार का जोर, 2018 के दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले का दिया हवाला

केंद्र सरकार ने 17 अक्टूबर को जारी स्पष्टीकरण में कहा कि IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने पर रोक लगाने के लिए 2003 में संशोधन का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया गया. यह संशोधन न तो पारित हुआ और न ही IDBI (Repeal) Act, 2003 का हिस्सा बना.

23 hours ago

HDFC बैंक का मुनाफा 4.7% बढ़कर ₹19,510 करोड़, NPA घटा; लोन और जमा में भी मजबूत बढ़त

HDFC बैंक के कर्ज वितरण और जमा, दोनों में वृद्धि दर्ज की गई. 30 सितंबर 2026 तक बैंक का कुल ग्रॉस एडवांस सालाना आधार पर 16.3% बढ़कर 32,19,500 करोड़ रुपये हो गया.

23 hours ago

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

1 day ago

भारत की भूमिका ऑफशोरिंग से आगे बढ़कर है: सर्जियो लोपेज, ओमनीकॉम प्रोडक्शन

एक विशेष इंटरव्यू में लोपेज ने ब्रांड की आवाज, कंटेंट की प्रभावशीलता, तेजी से प्रतिस्पर्धी होते मार्केटिंग इकोसिस्टम में अलग पहचान बनाने और भारत को वैश्विक व क्षेत्रीय नवाचार के केंद्र के रूप में स्थापित करने की ओमनीकॉम प्रोडक्शन की रणनीति पर बात की.

1 day ago

भारत में इंटरनेट सेवा शुरू करने को तैयार स्टारलिंक, इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होने का दावा

सैटेलाइट इंटरनेट बाजार में नियामकीय मंजूरियों को लेकर विवाद के बीच एलन मस्क की कंपनी ने कहा कि वह पांच साल से अधिक समय से भारतीय नियामकों के साथ काम कर रही है.

1 day ago

बड़ी खबरें

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

1 day ago

दिल्ली के बाजारों में प्रदर्शनों से कारोबार पर असर, रोजाना ₹250 करोड़ तक नुकसान का दावा; सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

त्योहारी और शादी के सीजन में बाजारों तक पहुंच बाधित होने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, व्यापारिक संगठनों ने चांदनी चौक, सदर बाजार और कनॉट प्लेस समेत प्रमुख बाजारों में सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की.