होम / बिजनेस / रॉकेट की स्पीड से बढ़ रही अडानी की दौलत, कितने दिन बचेगी जेफ बेजोस की कुर्सी? 

रॉकेट की स्पीड से बढ़ रही अडानी की दौलत, कितने दिन बचेगी जेफ बेजोस की कुर्सी? 

ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक, पिछले एक महीने में जेफ बेजोस की संपत्ति 159 अरब डॉलर से घटकर 152 अरब डॉलर आ गई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

गौतम अडानी की दौलत में रॉकेट की स्पीड से इजाफा हो रहा है. 2014 से पहले तक वह ज्यादा अच्छी स्थिति में नहीं थे, लेकिन अब देश के साथ-साथ एशिया के सबसे अमीर बिजनेसमैन हैं. दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट में भी वह एक पायदान ऊपर चढ़कर तीसरे नंबर पर पहुंच चुके हैं. वहीं, रिलायंस इंडस्ट्री के चेयरमैन मुकेश अंबानी की टॉप -10 में वापसी हो गई है.

2014 से 2022 तक
ब्लूमबर्ग के मुताबिक, मार्च 2014 को गौतम अडानी के पास 5.10 अरब डॉलर की संपत्ति थी. 16 जनवरी 2020 को यह आंकड़ा 11 अरब डॉलर पहुंचा और तब से लगातार इसमें इजाफा हो रहा है. 9 जून 2021 तक आते-आते अडानी की संपत्ति में करीब 7 गुना उछाल आया और वह 76.7 अरब डॉलर पहुंच गई. आज उनके पास 143 अरब डॉलर की संपत्ति है.

बेजोस की दौलत घटी
जिस रफ़्तार से अडानी की संपत्ति बढ़ रही है, उसे देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि वह कुछ ही समय में दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट में दूसरे नंबर हासिल कर सकते हैं. फिलहाल इस कुर्सी पर अमेजन के पूर्व सीईओ जेफ बेजोस हैं. एक तरफ जहां, अडानी की दौलत बढ़ रही है. वहीं, बेजोस की संपत्ति में गिरावट दर्ज की गई है. 

अंबानी 9वें नंबर पर
ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक, पिछले एक महीने में जेफ बेजोस की संपत्ति 159 अरब डॉलर से घटकर 152 अरब डॉलर आ गई है. दूसरी तरफ, गौतम अडानी की संपत्ति एक महीने में 124 अरब डॉलर से 143 अरब डॉलर पर पहुंच गई है. इस अंतर को देखते हुए माना जा रहा है कि अगले कुछ दिनों में ही अडानी बेजोस से नंबर 2 की कुर्सी छीन सकते हैं. इस दौरान, मुकेश अंबानी की संपत्ति में भी इजाफा हुआ है. जिसकी वजह से वह फिर से टॉप-10 में शामिल हो गए हैं. ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स में वह 94 अरब डॉलर की कुल संपत्ति के साथ 9वें स्थान पर हैं.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

ऑर्गेनिक और प्रीमियम फूड रिटेल में FreshTerra की एंट्री, FY28 तक दिल्ली-NCR में 12-15 स्टोर खोलने की योजना

कंपनी का लक्ष्य शहरी उपभोक्ताओं के लिए ऐसा रिटेल अनुभव तैयार करना है, जहां रोजमर्रा के खाद्य उत्पादों के साथ प्रीमियम और गॉरमे कैटेगरी के विकल्प भी उपलब्ध हों.

4 hours ago

भारत के रिटेल बाजार में D2C ब्रांड्स की बढ़ी पकड़, H1 2026 में लीजिंग गतिविधियों में 28% हिस्सेदारी: CBRE

देश में कुल रिटेल लीजिंग गतिविधि जनवरी से जून 2026 के बीच सालाना आधार पर 20 फीसदी बढ़कर करीब 39 लाख वर्ग फुट पहुंच गई. इसमें अप्रैल-जून तिमाही का योगदान करीब 20 लाख वर्ग फुट रहा.

4 hours ago

SBI ने AT-1 बॉन्ड से जुटाए ₹4,691 करोड़, निवेशकों के भरोसे से मजबूत हुई पूंजी

SBI ने इस AT-1 बॉन्ड इश्यू का बेस साइज 3,000 करोड़ रुपये रखा था, जबकि कुल इश्यू साइज 5,000 करोड़ रुपये था.

5 hours ago

अडानी पोर्ट्स के Q1 नतीजे दमदार, मुनाफा ₹3,620 करोड़; इंटरनेशनल पोर्ट्स कारोबार ने दी रफ्तार

कार्गो वॉल्यूम, इंटरनेशनल पोर्ट्स और लॉजिस्टिक्स कारोबार की मजबूत ग्रोथ से बढ़ी कमाई. FY27 के लिए ₹45,000 करोड़ तक के रेवेन्यू का अनुमान बरकरार.

6 hours ago

पावर प्ले: क्या रिटायर्ड नौकरशाहों के हाथों में सिमट गई है भारत की वित्तीय व्यवस्था?

तीस रिटायर्ड नौकरशाह. सबसे ताकतवर कुर्सियां. भारत की पूरी वित्तीय व्यवस्था पर खामोश कब्जा

8 hours ago

बड़ी खबरें

SBI ने AT-1 बॉन्ड से जुटाए ₹4,691 करोड़, निवेशकों के भरोसे से मजबूत हुई पूंजी

SBI ने इस AT-1 बॉन्ड इश्यू का बेस साइज 3,000 करोड़ रुपये रखा था, जबकि कुल इश्यू साइज 5,000 करोड़ रुपये था.

5 hours ago

भारत के रिटेल बाजार में D2C ब्रांड्स की बढ़ी पकड़, H1 2026 में लीजिंग गतिविधियों में 28% हिस्सेदारी: CBRE

देश में कुल रिटेल लीजिंग गतिविधि जनवरी से जून 2026 के बीच सालाना आधार पर 20 फीसदी बढ़कर करीब 39 लाख वर्ग फुट पहुंच गई. इसमें अप्रैल-जून तिमाही का योगदान करीब 20 लाख वर्ग फुट रहा.

4 hours ago

अडानी पोर्ट्स के Q1 नतीजे दमदार, मुनाफा ₹3,620 करोड़; इंटरनेशनल पोर्ट्स कारोबार ने दी रफ्तार

कार्गो वॉल्यूम, इंटरनेशनल पोर्ट्स और लॉजिस्टिक्स कारोबार की मजबूत ग्रोथ से बढ़ी कमाई. FY27 के लिए ₹45,000 करोड़ तक के रेवेन्यू का अनुमान बरकरार.

6 hours ago

लोकसभा से पास हुआ एंटी पेपर लीक संशोधन बिल; दोषियों को 10 साल जेल और 50 लाख रुपये तक जुर्माना

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने 27 जुलाई को यह संशोधन विधेयक लोकसभा में पेश किया था. यह कदम देश में प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी और पेपर लीक को लेकर बढ़ी चिंताओं के बीच उठाया गया है.

5 hours ago

GST फ्रॉड पर बड़ा शिकंजा: ₹74,782 करोड़ के फर्जी ITC दावों का खुलासा, महाराष्ट्र-गुजरात में सबसे ज्यादा मामले

सरकार ने फर्जी GST रजिस्ट्रेशन के मामलों की जानकारी भी साझा की. वित्त वर्ष 2025-26 में जाली PAN और आधार कार्ड जैसे दस्तावेजों के जरिए बनाए गए 1,517 नकली GST रजिस्ट्रेशन पकड़े गए.

10 hours ago