✕

होम / बिजनेस / Adani नहीं कहेंगे 'Paytm करो', हिस्सेदारी बेचने की खबरों को कंपनी ने बताया बकवास 

Adani नहीं कहेंगे 'Paytm करो', हिस्सेदारी बेचने की खबरों को कंपनी ने बताया बकवास 

RBI की कार्रवाई के बाद से Paytm संकट में घिरी हुई है. उसे बड़े पैमाने पर आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

क्या गौतम अडानी पेटीएम (Paytm) की पैरेंट कंपनी वन 97 कम्युनिकेशंस में हिस्सेदारी खरीद रहे हैं? इस सवाल का जवाब मिल गया है. Paytm ने स्पष्ट किया है कि ऐसी कोई डील पाइपलाइन में नहीं है और न ही पेटीएम के संस्थापक विजय शंकर शर्मा ने इस विषय में अडानी से मुलाकात की है. RBI के एक्शन के बाद से परेशानियों का सामना कर रही इस फिनटेक कंपनी ने ऐसी खबरों को काल्पनिक करार देते हुए कहा कि हिस्सेदारी बेचने को लेकर अडानी समूह से कोई बातचीत नहीं चल रही.

किसी भी चर्चा में शामिल नहीं
इससे पहले आईं खबरों में कहा गया था कि अडानी पेटीएम (Paytm) की पैरेंट कंपनी वन 97 कम्युनिकेशंस में हिस्सेदारी खरीदना चाहते हैं. पेटीएम के संस्थापक और सीईओ विजय शेखर शर्मा ने मंगलवार को इस संबंध में अहमदाबाद स्थित अडानी के दफ्तर में उनसे मुलाकात भी की है. अब Paytm ने साफ कर दिया है इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं है. कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि उपरोक्त समाचार अटकलबाजी है और कंपनी इस संबंध में किसी भी चर्चा में शामिल नहीं है.  

शर्मा के पास है इतनी हिस्सेदारी
विजय शेखर शर्मा के पास वन 97 कम्युनिकेशंस में करीब 19% हिस्सेदारी है. शर्मा के पास पेटीएम में सीधे 9% और विदेशी फर्म रेसिलिएंट एसेट मैनेजमेंट के माध्यम से 10 प्रतिशत हिस्सेदारी है. वन 97 द्वारा स्टॉक एक्सचेंज में सबमिट किए गए दस्तावेजों के अनुसार शर्मा और रेसिलिएंट दोनों पब्लिक शेयरहोल्डर के रूप में लिस्टेड हैं. कुछ मीडिया रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया था कि गौतम अडानी और विजय शेखर शर्मा के बीच पिछले कुछ समय से डील को लेकर बातचीत चल रही है. इसके अलावा. अडानी समूह पश्चिम एशिया के फंड्स से भी बातचीत कर रहा है, ताकि उन्हें वन 97 कम्युनिकेशंस में निवेशक के रूप में लाया जा सके. व

शेयरों ने भरी उड़ान, 5% उछले
वहीं, अडानी के साथ डील की खबरों के चलते Paytm के शेयरों में उछाल देखने को मिला है. खबर लिखे जाने तक कंपनी के शेयर करीब 5% की तेजी के साथ 359.45 रुपए पर कारोबार कर रहे थे. Paytm की मूल कंपनी One 97 कम्युनिकेशंस की स्थापना विजय शेखर शर्मा ने 2007 की थी. इस कंपनी का मार्केट कैप 21,773 करोड़ रुपए है. वन 97 का आईपीओ देश का दूसरा सबसे बड़ा IPO था. वन 97 के अन्य महत्वपूर्ण शेयरधारकों की बात करें, तो इसमें निजी इक्विटी फंड सैफ पार्टनर्स और जैक मा द्वारा स्थापित एंटफिन नीदरलैंड शामिल हैं. सैफ पार्टनर्स की कंपनी में 15% हिस्सेदारी है. जबकि एंटफिन नीदरलैंड Paytm की इस पैरेंट कंपनी में 10% स्टेक रखती है. इसी तरह, कंपनी के निदेशकों के पास 9% हिस्सेदारी है. बता दें कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की कार्रवाई के बाद से Paytm संकट में घिरी हुई है. उसे बड़े पैमाने पर आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ा है. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

JIO कैश मशीन: भारत का पहला ₹10 लाख करोड़ का IPO, नेट डेट से लगभग मुक्त

जियो के ₹27,500 करोड़ के कर्ज खत्म हो जाएंगे. फ्री कैश फ्लो 29 गुना बढ़ गया है. 524 मिलियन ग्राहक. एयरटेल से कम कीमत पर वैल्यूएशन. वे आंकड़े, जिन पर सुर्खियों में ध्यान नहीं दिया गया.

4 hours ago

AI से ट्रैफिक मैनेजमेंट तक, परिवहन क्षेत्र में बदल रही तकनीक की तस्वीर; एक्सपो में दिखे नए समाधान

ANPR कैमरे, बैरियरलेस टोलिंग और रियल-टाइम मॉनिटरिंग जैसे समाधानों पर रहा फोकस, 300 से ज्यादा ब्रांड ने प्रदर्शित की परिवहन क्षेत्र की तकनीक

8 hours ago

भारत में बनेगा पहला AI-पायलटेड फाइटर विमान, Flying Wedge ने पेश किया FWD Supreme का प्रोटोटाइप

नई दिल्ली में हुआ अनावरण, 1,500 किमी से अधिक रेंज और AI आधारित स्वायत्त लड़ाकू अभियानों के लिए विकसित किया जा रहा विमान; कंपनी का लक्ष्य भारत में ही डिजाइन और निर्माण करना

9 hours ago

$100 मिलियन के फाइटर जेट से 20-30 गुना सस्ता हो सकता है Flying Wedge का AI विमान, Lite वेरिएंट में 90% स्वदेशी सामग्री

Flying Wedge Defence के फाउंडर और CEO सुहास तेजस्कंदा ने बिजनेसवर्ल्ड से बातचीत में बताया कि 3-5 मिलियन डॉलर की लागत वाले AI-पावर्ड एयरक्राफ्ट से हवाई युद्ध की लागत घटाने में मदद मिल सकती है. कंपनी की योजना मानवरहित विमानों को एक समूह के रूप में संचालित करने की तकनीक विकसित करने की है.

9 hours ago

10 मिनट में डिलीवरी वाले प्लेटफॉर्म पर कसेगा शिकंजा? FSSAI बदल सकता है खाद्य सुरक्षा के नियम

रिपोर्ट के अनुसार, Nestle India, PepsiCo और Dabur India जैसी कंपनियों के साथ JW Marriott जैसे होटल संचालकों को भी नियमों के उल्लंघन से जुड़े मामलों में जवाब देना पड़ा है.

10 hours ago

बड़ी खबरें

JIO कैश मशीन: भारत का पहला ₹10 लाख करोड़ का IPO, नेट डेट से लगभग मुक्त

जियो के ₹27,500 करोड़ के कर्ज खत्म हो जाएंगे. फ्री कैश फ्लो 29 गुना बढ़ गया है. 524 मिलियन ग्राहक. एयरटेल से कम कीमत पर वैल्यूएशन. वे आंकड़े, जिन पर सुर्खियों में ध्यान नहीं दिया गया.

4 hours ago

टेस्ला: एक बेहतरीन कार ब्रांड को और बेहतर क्या बना सकता है?

टेस्ला की सड़क यात्रा इस बात पर विचार करने का मौका देती है कि कैसे अलग पहचान वाले उत्पाद लोगों को उनका समर्थक बनाते हैं और क्यों दमदार ब्रांडों को भी एक व्यापक मानवीय सोच की जरूरत होती है.