होम / बिजनेस / गौतम अडानी ने कर दिया कमाल, बन गए दुनिया के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति

गौतम अडानी ने कर दिया कमाल, बन गए दुनिया के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति

अडानी यह सम्मान हासिल करने वाले एशिया के पहले बिजनेसमैन बन गए हैं. दिलचस्प बात यह है कि चीन के जैक मा और भारत के दूसरे सबसे अमीर आदमी मुकेश अंबानी भी अब तक ऐसा नहीं कर पाए हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्लीः अरबपति गौतम अडानी ब्लूमबर्ग अरबपतियों की सूची में शीर्ष 3 में जगह बनाने के लिए लुई वुइटन के अध्यक्ष और सीईओ बर्नार्ड अरनॉल्ट से आगे निकल गए हैं. अडानी यह उपलब्धि हासिल करने वाले एशिया के पहले बिजनेसमैन बन गए हैं. दिलचस्प बात यह है कि चीन के जैक मा और भारत के दूसरे सबसे अमीर आदमी मुकेश अंबानी भी अब तक ऐसा नहीं कर पाए हैं. उन्होंने लुई वुइटन (Louis Vuitton) के प्रमुख बर्नार्ड अर्नाल्ट को पीछे छोड़ दिया है. बर्नार्ड अर्नाल्ट एलवीएमएच मोएट हेनेसी लुई वुइटन, जिसे आमतौर पर LVMH के रूप में जाना जाता है, के सह संस्थापक हैं. एलवीएमएच लक्जरी फैशन की दुनिया का विश्व का अग्रणी नाम है.

इतनी हो गई है अडानी की संपत्ति

अडानी प्रतिष्ठित अमीरों की सूची में 137.4 अरब डॉलर के साथ तीसरे स्थान पर हैं, जबकि टेस्ला के सीईओ एलोन मस्क (251 अरब डॉलर) पहले और अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस (153 अरब डॉलर) दूसरे स्थान पर हैं. जुलाई 2022 में, अडानी माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स को पछाड़कर 113 बिलियन डॉलर के साथ दुनिया के चौथे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए थे. सामाजिक कार्यों में योगदान करने का निर्णय लेने के बाद गेट्स की कुल संपत्ति गिरकर 117 बिलियन डॉलर हो गई, जिससे अदानी चौथे सबसे अमीर व्यक्ति के रूप में गेट्स से आगे निकल गए हैं.

अडानी के लिए खास रहा 2022

भारत के सबसे धनी व्यक्ति अडानी ने 2022 में अपनी संपत्ति में 60 अरब डॉलर की वृद्धि की, जो किसी और की तुलना में पांच गुना अधिक है. अडानी को फरवरी में शताब्दी (100 बिलियन डॉलर या उससे अधिक मूल्य के) की सूची में नामित किया गया था.

अडानी ने यहां पर किया हुआ है निवेश 

सीमेंट - मई में, अदानी समूह ने देश का दूसरा सबसे बड़ा सीमेंट उत्पादक बनने के लिए 10.5 बिलियन डॉलर में होल्सिम एजी के भारत सीमेंट व्यवसाय का अधिग्रहण किया था.

बिजली - अगस्त में भारत के सबसे बड़े निजी ताप विद्युत उत्पादक अदानी पावर ने कहा कि उसने ताप विद्युत संयंत्र संचालक डीबी पावर को 7,017 करोड़ रुपये में खरीदा है. 

बंदरगाह - जुलाई के मध्य में इजराइल ने घोषणा की कि हाइफा का बंदरगाह, भूमध्यसागरीय तट पर एक प्रमुख वाणिज्यिक केंद्र, अदानी पोर्ट्स को 18 अरब डॉलर में बेचने की घोषणा की थी. 

सड़क संपत्ति - इस महीने की शुरुआत में, अदानी ने आंध्र प्रदेश और गुजरात राज्यों में मैक्वेरी एशिया इंफ्रास्ट्रक्चर फंड की इंडिया टोल रोड की एक इकाई को 3,110 करोड़ रुपये में खरीदने की घोषणा की थी.

VIDEO: PM Modi की इस योजना ने पूरे किए 8 साल


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ऑर्गेनिक और प्रीमियम फूड रिटेल में FreshTerra की एंट्री, FY28 तक दिल्ली-NCR में 12-15 स्टोर खोलने की योजना

कंपनी का लक्ष्य शहरी उपभोक्ताओं के लिए ऐसा रिटेल अनुभव तैयार करना है, जहां रोजमर्रा के खाद्य उत्पादों के साथ प्रीमियम और गॉरमे कैटेगरी के विकल्प भी उपलब्ध हों.

5 hours ago

भारत के रिटेल बाजार में D2C ब्रांड्स की बढ़ी पकड़, H1 2026 में लीजिंग गतिविधियों में 28% हिस्सेदारी: CBRE

देश में कुल रिटेल लीजिंग गतिविधि जनवरी से जून 2026 के बीच सालाना आधार पर 20 फीसदी बढ़कर करीब 39 लाख वर्ग फुट पहुंच गई. इसमें अप्रैल-जून तिमाही का योगदान करीब 20 लाख वर्ग फुट रहा.

5 hours ago

SBI ने AT-1 बॉन्ड से जुटाए ₹4,691 करोड़, निवेशकों के भरोसे से मजबूत हुई पूंजी

SBI ने इस AT-1 बॉन्ड इश्यू का बेस साइज 3,000 करोड़ रुपये रखा था, जबकि कुल इश्यू साइज 5,000 करोड़ रुपये था.

5 hours ago

अडानी पोर्ट्स के Q1 नतीजे दमदार, मुनाफा ₹3,620 करोड़; इंटरनेशनल पोर्ट्स कारोबार ने दी रफ्तार

कार्गो वॉल्यूम, इंटरनेशनल पोर्ट्स और लॉजिस्टिक्स कारोबार की मजबूत ग्रोथ से बढ़ी कमाई. FY27 के लिए ₹45,000 करोड़ तक के रेवेन्यू का अनुमान बरकरार.

7 hours ago

पावर प्ले: क्या रिटायर्ड नौकरशाहों के हाथों में सिमट गई है भारत की वित्तीय व्यवस्था?

तीस रिटायर्ड नौकरशाह. सबसे ताकतवर कुर्सियां. भारत की पूरी वित्तीय व्यवस्था पर खामोश कब्जा

9 hours ago


बड़ी खबरें

SBI ने AT-1 बॉन्ड से जुटाए ₹4,691 करोड़, निवेशकों के भरोसे से मजबूत हुई पूंजी

SBI ने इस AT-1 बॉन्ड इश्यू का बेस साइज 3,000 करोड़ रुपये रखा था, जबकि कुल इश्यू साइज 5,000 करोड़ रुपये था.

5 hours ago

भारत के रिटेल बाजार में D2C ब्रांड्स की बढ़ी पकड़, H1 2026 में लीजिंग गतिविधियों में 28% हिस्सेदारी: CBRE

देश में कुल रिटेल लीजिंग गतिविधि जनवरी से जून 2026 के बीच सालाना आधार पर 20 फीसदी बढ़कर करीब 39 लाख वर्ग फुट पहुंच गई. इसमें अप्रैल-जून तिमाही का योगदान करीब 20 लाख वर्ग फुट रहा.

5 hours ago

अडानी पोर्ट्स के Q1 नतीजे दमदार, मुनाफा ₹3,620 करोड़; इंटरनेशनल पोर्ट्स कारोबार ने दी रफ्तार

कार्गो वॉल्यूम, इंटरनेशनल पोर्ट्स और लॉजिस्टिक्स कारोबार की मजबूत ग्रोथ से बढ़ी कमाई. FY27 के लिए ₹45,000 करोड़ तक के रेवेन्यू का अनुमान बरकरार.

7 hours ago

लोकसभा से पास हुआ एंटी पेपर लीक संशोधन बिल; दोषियों को 10 साल जेल और 50 लाख रुपये तक जुर्माना

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने 27 जुलाई को यह संशोधन विधेयक लोकसभा में पेश किया था. यह कदम देश में प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी और पेपर लीक को लेकर बढ़ी चिंताओं के बीच उठाया गया है.

6 hours ago

GST फ्रॉड पर बड़ा शिकंजा: ₹74,782 करोड़ के फर्जी ITC दावों का खुलासा, महाराष्ट्र-गुजरात में सबसे ज्यादा मामले

सरकार ने फर्जी GST रजिस्ट्रेशन के मामलों की जानकारी भी साझा की. वित्त वर्ष 2025-26 में जाली PAN और आधार कार्ड जैसे दस्तावेजों के जरिए बनाए गए 1,517 नकली GST रजिस्ट्रेशन पकड़े गए.

11 hours ago