होम / बिजनेस / Goldman Sachs के सीईओ डेविड सोलोमन से मिले Gaurav Dalmia

Goldman Sachs के सीईओ डेविड सोलोमन से मिले Gaurav Dalmia

गोल्डमैन सैश के बोर्ड की बैठक आज दिल्ली में हो रही है. करीब एक दशक के बाद बोर्ड मीटिंग भारत में आयोजित की गई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

डालमिया ग्रुप होल्डिंग्स (Dalmia Group Holdings) के चेयरमैन गौरव डालमिया (Gaurav Dalmia) ने Goldman Sachs के सीईओ डेविड सोलोमन से मुलाकात की है. मंगलवार को दिल्ली में दोनों ने मुलाकात की और इस दौरान उनके बीच विभिन्न मुद्दों को लेकर चर्चा भी हुई. गौरव डालमिया ने इस बारे में ट्वीट भी किया है. उन्होंने अपने Tweet में बताया है कि Goldman Sachs के सीईओ David Solomon के साथ बेहद दिलचस्प चर्चा हुई.   

आज हो रही है बैठक
गौरव डालमिया ने अपने ट्वीट में यह भी कहा है कि गोल्डमैन सैश बुधवार यानी आज नई दिल्ली में अपनी बोर्ड मीटिंग कर रहा है, जो भारत की आर्थिक गतिशीलता का एक प्रतीकात्मक प्रमाण है. बता दें कि Goldman Sachs का बोर्ड लगभग एक दशक में पहली बार भारत में बैठक कर रहा है. बेंगलुरु और दिल्ली दौरे का नेतृत्व इस इन्वेस्टमेंट बैंक के सीईओ डेविड सोलोमन करेंगे. इससे पहले गोल्डमैन सैश के बोर्ड की बैठक भारत में 2012 में हुई थी. उस समय इसकी कमान लॉयड ब्लैंकफिन के हाथों में थी. 

क्या है बैठक का एजेंडा? 
बोर्ड की बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा की जाएगी, जिसमें से एक कंपनी के हैदराबाद बेस का विस्तार करना है. बैठक के बारे में पूछे जाने पर, भारत में गोल्डमैन सैश के प्रवक्ता शिवप्रसन्न हेब्बार ने कहा कि बढ़ते अवसरों के रिफ्लेक्शन के रूप में हमारा बोर्ड भारत में मीटिंग कर रहा है. हम बोर्ड के एजेंडे से जुड़ी अटकलों पर कोई टिप्पणी नहीं करेंगे. बता दें कि Goldman Sachs की 2012 में हुई बोर्ड मीटिंग मुंबई में आयोजित की गई थी और इस बार की बैठक दिल्ली में हो रही है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

हीरो मोटोकॉर्प के ₹1,000 करोड़ निवेश से एथर एनर्जी के शेयरों में जोरदार उछाल, रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा स्टॉक

बुधवार के कारोबार के दौरान एथर एनर्जी का शेयर 9 फीसदी तक चढ़कर 1,290.10 रुपये के इंट्राडे हाई पर पहुंच गया, जो कंपनी की लिस्टिंग के बाद का अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है.

1 hour ago

अमेरिका ने भारत समेत 5 देशों को दी बड़ी राहत, रूस से तेल आयात पर 500% की जगह अब 100% टैरिफ का प्रस्ताव

अमेरिकी सीनेटर रिचर्ड ब्लूमेंथल के अनुसार, प्रस्तावित टैरिफ केवल रूस से ऊर्जा खरीदने वाले पांच सबसे बड़े देशों पर लागू होगा. इनमें चीन, भारत, स्लोवाकिया, हंगरी और अजरबैजान शामिल हैं.

1 hour ago

अब मिनटों में मिलेगा LPG सिलेंडर, Instamart-HPCL ने शुरू की ऑन-डिमांड डिलीवरी

साझेदारी के तहत सबसे पहले बेंगलुरु में ऑन-डिमांड LPG सिलेंडर डिलीवरी सेवा शुरू की गई है. ग्राहक इंस्टामार्ट ऐप के जरिए HP Navya 10 किलोग्राम कम्पोजिट LPG सिलेंडर और मौजूदा 5 किलोग्राम मेटल LPG सिलेंडर ऑर्डर कर सकेंगे.

3 hours ago

जबरन मजदूरी से बने विदेशी सामानों पर भारत सख्त, आयात रोकने के लिए बदली विदेश व्यापार नीति

सरकार ने यह फैसला ऐसे समय लिया है, जब अमेरिका भारत सहित करीब 60 देशों की सप्लाई चेन की जांच कर रहा है.

3 hours ago

घर खरीदने से क्यों पीछे हट रही है यंग जनरेशन? EMI से ज्यादा किराए और निवेश को दे रही प्राथमिकता

प्रॉपर्टी प्लेटफॉर्म NoBroker के सर्वे के अनुसार, 46 फीसदी किराएदार लंबे समय तक किराए पर रहने को बेहतर विकल्प मानते हैं. इनमें 25-34 वर्ष आयु वर्ग के 53 फीसदी और 35-44 वर्ष के 48 फीसदी लोग शामिल हैं.

3 hours ago

बड़ी खबरें