होम / बिजनेस / PNGRB के टैरिफ फैसले के बाद गैस शेयरों में तेजी, IGL ने 6% से ज्यादा की छलांग

PNGRB के टैरिफ फैसले के बाद गैस शेयरों में तेजी, IGL ने 6% से ज्यादा की छलांग

PNGRB का यह टैरिफ बदलाव न केवल ग्राहकों के लिए CNG और PNG की कीमतों में राहत लाएगा, बल्कि IGL और अन्य गैस शेयरों के लिए निवेश के अवसर भी बढ़ाएगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 6 months ago

पेट्रोलियम और नेचुरल गैस नियामक बोर्ड (PNGRB) ने नेचुरल गैस ट्रांसपोर्टेशन टैरिफ में बड़ा बदलाव किया है. बोर्ड ने “वन नेशन, वन ग्रिड, वन टैरिफ” को मंजूरी देते हुए CNG और घरेलू PNG के लिए नए टैरिफ लागू करने का ऐलान किया है. इस फैसले से गैस की कीमतों में गिरावट की संभावना है और शेयर बाजार में गैस सेक्टर के शेयरों में अच्छी तेजी देखी जा रही है.ुोे

नया ट्रांसपोर्टेशन टैरिफ और लागू होने की तारीख

PNGRB ने टैरिफ जोन को घटाकर अब केवल 2 कर दिया है. नए नियमों के अनुसार:

1. 300 किमी तक के लिए 54 रुपए प्रति MMBTU टैरिफ लागू होगा.
2. 300 किमी से आगे के लिए 102.86 रुपए प्रति MMBTU टैरिफ लगेगा.
3. CNG और घरेलू PNG ग्राहकों के लिए 54 रुपए प्रति MMBTU टैरिफ लागू रहेगा.

यह नया टैरिफ 1 जनवरी 2026 से लागू होगा. एक्सपर्ट्स का कहना है कि इससे CNG कीमतों में 1.25–2.50 रुपए प्रति किलो और घरेलू PNG की कीमतों में 0.90–1.80 रुपए प्रति scm की गिरावट आएगी.

शेयर बाजार में IGL का जोरदार प्रदर्शन

इस खबर के प्रभाव से आज गैस शेयरों में तेजी देखी जा रही है. बुधवार को खबर लिखे जाने के दौरान इंद्रप्रस्थ गैस (IGL) के शेयर एनएसई पर 11.12 रुपए यानी 6.6% की तेजी के साथ 194.54 रुपए के आसपास कारोबार कर रहे थे. दिन का हाई 196.31 रुपए और लो 186.58 रुपए रहा. 52 सप्ताह का हाई 229 रुपए और लो 172 रुपए है. NOMURA और ICICI Securities जैसे विशेषज्ञों का कहना है कि कम टैक्स और ट्रांसमिशन टैरिफ से कंपनी के मार्जिन में सुधार होगा. DTC ट्रांजिशन के पूरा होने के करीब होने से वॉल्यूम ग्रोथ को भी बढ़ावा मिलेगा.

ICICI Securities ने 10 दिसंबर 2025 को IGL शेयर पर 1535 रुपए का टारगेट प्राइस निर्धारित करते हुए इसे खरीदने की सलाह दी थी. NOMURA ने भी कहा कि ट्रांसमिशन टैरिफ और कर में कमी से कंपनी के जोखिम-लाभ अनुपात में सुधार हुआ है. विशेषज्ञों का मानना है कि नए टैरिफ से IGL के मार्जिन में सुधार और CNG व घरेलू PNG की कीमतों में गिरावट निवेशकों के लिए सकारात्मक संकेत हैं.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

2 hours ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

3 hours ago

स्टील इंपोर्ट विवादों के समाधान की पहल, मंत्रालय ने 9 जुलाई को बुलाई ओपन हाउस बैठक

इस बैठक में स्टील आयात से जुड़े विभिन्न नियामकीय और प्रक्रियागत मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.

3 hours ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

3 hours ago

जून में भारत के सेवा क्षेत्र की रफ्तार धीमी, 17 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

सेवा क्षेत्र के साथ-साथ जून में विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि भी धीमी रही. इसके चलते HSBC इंडिया कंपोजिट PMI आउटपुट इंडेक्स मई के 59.3 से घटकर जून में 57.7 पर आ गया.

23 hours ago

बड़ी खबरें

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

3 hours ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

2 hours ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

3 hours ago

इफको टोकियो जीआईसी ने अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया

कंपनी ने अनुभवी बीमा क्षेत्र की विशेषज्ञ अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया है. वह कंपनी की विकास रणनीति, ब्रांड सशक्तिकरण और ग्राहक जुड़ाव को नई दिशा देंगी.

3 hours ago

स्टील इंपोर्ट विवादों के समाधान की पहल, मंत्रालय ने 9 जुलाई को बुलाई ओपन हाउस बैठक

इस बैठक में स्टील आयात से जुड़े विभिन्न नियामकीय और प्रक्रियागत मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.

3 hours ago