✕

होम / बिजनेस / FSSAI ने लिया बड़ा फैसला, अब पैकेज्ड फूड पर बोल्ड अक्षरों में देनी होगी ये जानकारी

FSSAI ने लिया बड़ा फैसला, अब पैकेज्ड फूड पर बोल्ड अक्षरों में देनी होगी ये जानकारी

भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने पैकेज्ड फूड पर इंग्रीडिएंट्स की जानकारी को बोल्ड अक्षरों में देने के साथ ही बड़े फॉन्ट में देना अनिवार्य कर दिया है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अब कोई भी कंपनी अपने पैकेज्ड फूड को लेकर ग्राहकों को भ्रमित नहीं कर पाएगी. दरअसल, भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने कंपनियों को अब अपने पैकेज्ड फूड में इंडीग्रिएंट्स के नाम से लेकर उनके मात्रा की जानकारी छोटे अक्षरों में नहीं बल्कि बोल्ड और बड़े-बड़े फॉन्ट साइज में देना अनिवार्ड कर दिया है. फूड रेगुलेटर ने इस संबंध में लेबलिंग के नियमों में बदलाव को मंजूरी भी दी है. तो चलिए जानते हैं एफएसएसएआई ने नियमों में क्या बदलाव करने जा रही है? 

देनी होगी ये जानकारी
एफएसएसएआई पैकेज्ड फूड पर नमक, चीनी और सैचुरेटेड फैट के बारे में फैट के बारे में बोल्ड अक्षरों के साथ ही बड़े फॉन्ट में जानकारी देने को अनिवार्य करने की तैयारी कर रहा है. रेगुलेटर ने इस संबंध में लेबलिंग के नियमों में बदलाव को मंजूरी दे दी है. एक आधिकारिक बयान में एफएसएसएआई ने कहा कि उसने पैकेट वाले खाद्य पदार्थों के लेबल पर बोल्ड अक्षरों और अपेक्षाकृत बड़े फॉन्ट साइज में कुल चीनी, नमक और संतृप्त वसा के बारे में पोषण संबंधी जानकारी देने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. ये फैसला इसलिए लिया गया है ताकि अब लोगों के स्वास्थ्य के साथ किसी तरह का खिलवाड़ न हो. 

ग्राहकों के हित में किया जा रहा संशोधन
फएसएसएआई ने पोषण संबंधी जानकारी लेबलिंग के संबंध में खाद्य सुरक्षा और मानक (लेबलिंग और प्रदर्शन) विनियम, 2020 में संशोधन को मंजूरी देने का फैसला लिया. एफएसएसएआई ने कहा कि संशोधन का उद्देश्य उपभोक्ताओं को उत्पाद के पोषण मूल्य को अच्छी तरह समझने और बेहतर निर्णय लेने में सक्षम बनाना है. इस संशोधन के लिए मसौदा अधिसूचना जारू करके हितधारकों से सुझाव और आपत्तियां भी मांगी जाएंगी.

कंपनियों द्वारा भ्रामक दावों पर लगेगी रोक
पैकेज्ड फूड में बोल्ड और बड़े अक्षरों में इस तरह की जानकारी देने का उद्देश्य आम लोगों को भ्रामक दावों से बचाने के रूप में देखा जा रहा है. ताकि आम लोगों हेल्दी ऑप्शन का चयन कर सकें. रेगुलेटर की ओर से समय-समय पर आम लोगों के लिए इस तरह की सलाह जारी करता रहता है, जिसमें बीते दिनों ई-कॉमर्स वेबसाइट्स को ‘हेल्थ ड्रिंक’ शब्द हटाने और फूड बिजनेस ऑपरेटर्स को फ्रूट जूस के लेबल और विज्ञापनों से 100 प्रतिशत फलों के रस जैसे दावे को तत्काल प्रभाव से हटाने जैसे निर्देश शामिल हैं.  

BW Hindi के व्हाट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

IRDAI के प्रस्तावित सुधारों पर IBAI की चिंता, PM मोदी से कहा- 10 लाख नौकरियों पर पड़ सकता है असर

इंश्योरेंस ब्रोकर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने कमीशन कैप और खर्च सीमा में बदलाव टालने की मांग की, 2028 तक मौजूदा व्यवस्था जारी रखने की अपील

1 hour ago

RBI ने बैंकों से सोखे ₹2.10 लाख करोड़, सिस्टम में अभी भी ₹5.16 लाख करोड़ की अतिरिक्त नकदी

VRRR नीलामी के जरिए RBI ने दो चरणों में सोखी अतिरिक्त नकदी, 4 अक्टूबर तक बैंकिंग सिस्टम में करीब ₹5.16 लाख करोड़ की सरप्लस लिक्विडिटी

1 hour ago

अडानी ग्रुप से जुड़ी विशाखा रिन्यूएबल्स का IPO जल्द, ₹1,250 करोड़ के फ्रेश इश्यू के लिए DRHP दाखिल

कंपनी IPO में 1.81 करोड़ शेयरों की OFS भी लाएगी, सोलर ग्लास और मॉड्यूल के चार प्रमुख कंपोनेंट बनाती है विशाखा रिन्यूएबल्स

1 hour ago

भारत-स्विट्जरलैंड साझेदारी में बड़ा निवेश प्लान, 15 साल में 100 अरब डॉलर और 10 लाख नौकरियों का लक्ष्य

निवेश, रोजगार और टेक्नोलॉजी से लेकर EV, इंफ्रास्ट्रक्चर और रिसर्च तक 6 अहम समझौते; भारत में स्विस कंपनियों के निवेश को बढ़ावा देने पर जोर

2 hours ago

टाटा ग्रुप के अंदरूनी विवाद पर सरकार की नजर, 14 अरब डॉलर के निवेश पर असर की चिंता

सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग में टाटा ग्रुप के प्रस्तावित 14 अरब डॉलर के निवेश का भारत के लिए रणनीतिक महत्व, सरकार ने दखल से किया इनकार

3 hours ago

बड़ी खबरें

अडानी ग्रुप से जुड़ी विशाखा रिन्यूएबल्स का IPO जल्द, ₹1,250 करोड़ के फ्रेश इश्यू के लिए DRHP दाखिल

कंपनी IPO में 1.81 करोड़ शेयरों की OFS भी लाएगी, सोलर ग्लास और मॉड्यूल के चार प्रमुख कंपोनेंट बनाती है विशाखा रिन्यूएबल्स

1 hour ago

IRDAI के प्रस्तावित सुधारों पर IBAI की चिंता, PM मोदी से कहा- 10 लाख नौकरियों पर पड़ सकता है असर

इंश्योरेंस ब्रोकर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने कमीशन कैप और खर्च सीमा में बदलाव टालने की मांग की, 2028 तक मौजूदा व्यवस्था जारी रखने की अपील

1 hour ago

RBI ने बैंकों से सोखे ₹2.10 लाख करोड़, सिस्टम में अभी भी ₹5.16 लाख करोड़ की अतिरिक्त नकदी

VRRR नीलामी के जरिए RBI ने दो चरणों में सोखी अतिरिक्त नकदी, 4 अक्टूबर तक बैंकिंग सिस्टम में करीब ₹5.16 लाख करोड़ की सरप्लस लिक्विडिटी

1 hour ago

भारत-स्विट्जरलैंड साझेदारी में बड़ा निवेश प्लान, 15 साल में 100 अरब डॉलर और 10 लाख नौकरियों का लक्ष्य

निवेश, रोजगार और टेक्नोलॉजी से लेकर EV, इंफ्रास्ट्रक्चर और रिसर्च तक 6 अहम समझौते; भारत में स्विस कंपनियों के निवेश को बढ़ावा देने पर जोर

2 hours ago

शेयर बाजार में आज भी तेजी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 22,650 के पार; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी सोमवार को सेंसेक्स 472.77 अंक यानी 0.66 फीसदी की बढ़त के साथ 72,382.47 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 133.80 अंक यानी 0.60 फीसदी चढ़कर 22,555.75 पर पहुंच गया.

3 hours ago