✕

होम / बिजनेस / अप्रैल 2026 से CAs को विज्ञापन में ज्यादा छूट, ICAI ने ग्लोबल विस्तार का रोडमैप किया पेश

अप्रैल 2026 से CAs को विज्ञापन में ज्यादा छूट, ICAI ने ग्लोबल विस्तार का रोडमैप किया पेश

विज्ञापन और डिजिटल प्रमोशन में दी गई छूट, ग्लोबल नेटवर्किंग के लिए स्पष्ट ढांचा और अंतरराष्ट्रीय नैतिक मानकों के अनुरूप आचार संहिता भारतीय CA फर्मों को वैश्विक मंच पर अधिक प्रतिस्पर्धी बनाएगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 8 months ago

चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के लिए बड़ा बदलाव आने वाला है. भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट्स संस्थान यानी ICAI ने अप्रैल 2026 से CAs और CA फर्मों को विज्ञापन और डिजिटल प्रमोशन में ज्यादा छूट देने का फैसला किया है. इसके साथ ही संस्थान ने भारतीय प्रोफेशनल फर्मों की वैश्विक मौजूदगी बढ़ाने के लिए एक व्यापक सुधार एजेंडा भी पेश किया है. यह फैसले ICAI की 447वीं काउंसिल मीटिंग में लिए गए, जिनका मकसद भारतीय CA फर्मों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाना, नैतिक मानकों को मजबूत करना और पेशेवर पारदर्शिता बढ़ाना है.

विज्ञापन नियमों में बड़ा बदलाव, छोटे CA फर्मों को राहत

मीडिया को जानकारी देते हुए ICAI अध्यक्ष सीए चरणजीत सिंह नंदा और उपाध्यक्ष सीए प्रसन्ना कुमार डी ने बताया कि काउंसिल ने संशोधित आचार संहिता के तहत विज्ञापन दिशानिर्देशों में संशोधन को मंजूरी दे दी है.

इस बदलाव के बाद खास तौर पर छोटी और मध्यम आकार की CA फर्मों को पेशेवर संचार में ज्यादा लचीलापन मिलेगा. इससे वे नियामकीय दायरे में रहते हुए अपनी सेवाओं की बेहतर ब्रांडिंग और आउटरीच कर सकेंगी.

ग्लोबल नेटवर्किंग के लिए नई गाइडलाइंस को हरी झंडी

ICAI ने भारतीय अकाउंटिंग फर्मों को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाने की दिशा में ICAI Global Networking Guidelines 2025 को भी मंजूरी दी है. इन गाइडलाइंस के तहत भारतीय CA फर्में, घरेलू नेटवर्क और ICAI में पंजीकृत कंसल्टेंसी कंपनियां अंतरराष्ट्रीय फर्मों के साथ साझेदारी और संबद्धता स्थापित कर सकेंगी. इससे खास तौर पर छोटे और मझोले भारतीय फर्मों को वैश्विक नेटवर्क, साझा विशेषज्ञता, आधुनिक टूल्स, टेक्नोलॉजी और अंतरराष्ट्रीय ब्रांडिंग तक पहुंच मिलेगी.

1 अप्रैल 2026 से लागू होगी नई आचार संहिता

काउंसिल ने संशोधित 13वें संस्करण की आचार संहिता को भी मंजूरी दी है, जो 1 अप्रैल 2026 से लागू होगी. इसमें विज्ञापन और वेबसाइट से जुड़े नियमों में अहम बदलाव किए गए हैं. नई व्यवस्था के तहत विज्ञापनों में अनुमत write-ups का दायरा बढ़ाया गया है, जिससे CA सदस्य आधुनिक और रचनात्मक तरीके से अपनी सेवाओं को प्रस्तुत कर सकेंगे.

वेबसाइट और डिजिटल प्रमोशन में मिलेगी ज्यादा आजादी

संशोधित वेबसाइट दिशानिर्देशों के तहत ICAI ने डिजिटल प्रमोशन को लेकर भी राहत दी है. अब CA सदस्य और फर्में कंसल्टेंसी और अकाउंटिंग जैसी सेवाओं के प्रचार के लिए पुश टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर सकेंगी, बशर्ते ये सेवाएं केवल CA प्रोफेशन तक सीमित न हों.

इसके अलावा ICAI में पंजीकृत नेटवर्क फर्मों को अब अपनी अलग वेबसाइट बनाने और संचालित करने की अनुमति भी दी गई है, जिससे नेटवर्क के भीतर सहयोग और दृश्यता बढ़ेगी.

अंतरराष्ट्रीय नैतिक मानकों से किया गया तालमेल

ICAI ने अपनी आचार संहिता को 2024 के इंटरनेशनल एथिक्स स्टैंडर्ड्स बोर्ड फॉर अकाउंटेंट्स (IESBA) के कोड ऑफ एथिक्स के अनुरूप किया है. संशोधित नियमों के तहत ऑडिट क्लाइंट्स को दी जाने वाली नॉन एश्योरेंस सेवाओं पर और सख्ती की गई है. अगर किसी फर्म ने पहले ऐसी सेवाएं दी हैं, जिनसे सेल्फ रिव्यू का खतरा पैदा होता है, तो वह पब्लिक इंटरस्ट एनटिटीज (PIEs) का ऑडिट नहीं कर सकेगी.

NOCLAR प्रावधानों का दायरा बढ़ाया गया

कानूनों और नियमों के पालन में चूक से निपटने से जुड़े प्रावधानों यानी Responding to Non-Compliance with Laws and Regulations (NOCLAR) का दायरा और व्यापक कर दिया गया है. अब ये नियम सभी सूचीबद्ध कंपनियों और उनकी महत्वपूर्ण सहायक कंपनियों पर लागू होंगे. इससे ऑडिटर्स की जिम्मेदारी और जवाबदेही पहले की तुलना में और मजबूत होगी.

सस्टेनेबिलिटी और AI जैसे नए क्षेत्रों में सेवाओं की अनुमति

नई आचार संहिता में सस्टेनेबिलिटी एश्योरेंस से जुड़े नैतिक मानकों को भी शामिल किया गया है, जो अंतरराष्ट्रीय स्वतंत्रता मानकों के अनुरूप हैं. इसके अलावा मैनेजमेंट कंसल्टेंसी एंड अदर सर्विसेज (MCS) के दायरे को बढ़ाकर सामाजिक प्रभाव आकलन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़ी सेवाएं, फॉरेंसिक अकाउंटिंग और अन्य आधुनिक प्रोफेशनल सेवाओं को भी शामिल किया गया है.

डिजिटल इकोनॉमी को बढ़ावा देने के तहत ICAI ने सिफारिश की है कि ऑडिट फीस केवल डिजिटल या बैंकिंग चैनलों के माध्यम से ही स्वीकार की जाए.

UDIN ने पार किया 10 करोड़ का आंकड़ा

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ICAI ने बताया कि यूनिक डॉक्युमेंट आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी UDIN की संख्या रिपोर्टिंग वर्ष में 10 करोड़ के आंकड़े को पार कर गई है. इसे वित्तीय इकोसिस्टम में पारदर्शिता और दस्तावेजों की प्रमाणिकता बढ़ाने की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है.

जनवरी 2026 में होगा वर्ल्ड फोरम ऑफ अकाउंटेंट्स

ICAI ने यह भी बताया कि World Forum of Accountants यानी WOFA 2.0 का आयोजन 30 जनवरी से 1 फरवरी 2026 तक ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर में किया जाएगा. “Nation Building to Global Collaboration: Strengthening Trust, Enabling Growth” थीम पर होने वाले इस आयोजन में 40 से ज्यादा देशों से 20,000 से अधिक प्रतिनिधियों के शामिल होने की उम्मीद है. यह मंच वैश्विक संवाद और प्रोफेशनल सहयोग को बढ़ावा देगा.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

फेस्टिव सीजन से पहले खाद्य तेल पर राहत, क्रूड सोयाबीन-पाम ऑयल पर ड्यूटी 10% से घटकर 5%

क्रूड सोयाबीन और पाम ऑयल पर ड्यूटी 10 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी कर दी गई है, जबकि क्रूड सूरजमुखी तेल पर इसे 10 फीसदी से घटाकर शून्य कर दिया गया है.

8 hours ago

बॉम्बे रेयॉन: SBI के बार-बार किए गए कर्ज बचाव की जांच जरूरी

भारत के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ने प्रशांत अग्रवाल परिवार को बार-बार एक और मौका क्यों दिया? ₹4,000 करोड़ का CDR. ₹934 करोड़ का डेट-फॉर-शेयर्स स्वैप. फिर ₹5,600 करोड़ का S4A, जिसमें ₹2,249.74 करोड़ को "असस्टेनेबल" घोषित कर शेयरों और डिबेंचर्स में बदल दिया गया. पांच साल बाद दिवालिया प्रक्रिया.

12 hours ago

बजट 2027-28 की तैयारियां शुरू, 12 अक्टूबर से मंत्रालयों के साथ प्री-बजट बैठकें; 6 अक्टूबर तक मांगे प्रस्ताव

वित्त मंत्रालय के बजट विभाग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, प्री-बजट बैठकें 12 अक्टूबर से शुरू होकर 13 नवंबर तक चलेंगी. इन बैठकों में विभिन्न मंत्रालयों और विभागों के साथ उनके खर्च और आगामी वित्त वर्ष के लिए आवश्यक बजट आवंटन पर चर्चा की जाएगी.

15 hours ago

ओला इलेक्ट्रिक का बड़ा फंड जुटाने का प्लान, 28 सितंबर को राइट्स इश्यू पर बोर्ड की बैठक

बैठक में राइट्स इश्यू के आकार, शर्तों और इससे जुड़े अन्य पहलुओं पर चर्चा की जा सकती है.

15 hours ago

कल 300 अंक चढ़ा सेंसेक्स, आज बाजार पर दबाव के संकेत; कच्चा तेल, US यील्ड और NSE लिस्टिंग पर नजर

बुधवार को सेंसेक्स 299.17 अंक यानी 0.40 फीसदी बढ़कर 74,828.25 पर बंद हुआ. निफ्टी भी 117.80 अंक यानी 0.50 फीसदी की बढ़त के साथ 23,446.80 पर बंद हुआ.

15 hours ago


बड़ी खबरें

FD कराने वालों के लिए जरूरी खबर, 1 अक्टूबर से बदलेंगे नियम; जानें आपकी जमा पर क्या होगा असर

नए नियमों में 3 करोड़ रुपये या उससे अधिक की जमा राशि वाली बल्क डिपॉजिट को भी शामिल किया गया है. ऐसे डिपॉजिट के लिए बैंक को हर दिन अपनी वेबसाइट पर लागू ब्याज दर अपडेट करनी होगी.

11 hours ago

फेस्टिव सीजन से पहले खाद्य तेल पर राहत, क्रूड सोयाबीन-पाम ऑयल पर ड्यूटी 10% से घटकर 5%

क्रूड सोयाबीन और पाम ऑयल पर ड्यूटी 10 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी कर दी गई है, जबकि क्रूड सूरजमुखी तेल पर इसे 10 फीसदी से घटाकर शून्य कर दिया गया है.

8 hours ago

बॉम्बे रेयॉन: SBI के बार-बार किए गए कर्ज बचाव की जांच जरूरी

भारत के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ने प्रशांत अग्रवाल परिवार को बार-बार एक और मौका क्यों दिया? ₹4,000 करोड़ का CDR. ₹934 करोड़ का डेट-फॉर-शेयर्स स्वैप. फिर ₹5,600 करोड़ का S4A, जिसमें ₹2,249.74 करोड़ को "असस्टेनेबल" घोषित कर शेयरों और डिबेंचर्स में बदल दिया गया. पांच साल बाद दिवालिया प्रक्रिया.

12 hours ago

3BHK और प्रीमियम घरों की बढ़ी मांग, क्या बदल रही है होमबायर्स की पसंद? डेवलपर्स ने बताया नया ट्रेंड

एनारॉक के एक सर्वे के अनुसार, सिर्फ घर का आकार ही नहीं, खरीदारों का बजट भी ऊपर जा रहा है. सर्वे में 90 लाख से 1.5 करोड़ रुपये का प्राइस बैंड सबसे लोकप्रिय रहा. वहीं 1.5 करोड़ रुपये से ज्यादा कीमत वाले घरों की ओर भी खरीदारों का झुकाव बढ़ा है.

12 hours ago

बजट 2027-28 की तैयारियां शुरू, 12 अक्टूबर से मंत्रालयों के साथ प्री-बजट बैठकें; 6 अक्टूबर तक मांगे प्रस्ताव

वित्त मंत्रालय के बजट विभाग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, प्री-बजट बैठकें 12 अक्टूबर से शुरू होकर 13 नवंबर तक चलेंगी. इन बैठकों में विभिन्न मंत्रालयों और विभागों के साथ उनके खर्च और आगामी वित्त वर्ष के लिए आवश्यक बजट आवंटन पर चर्चा की जाएगी.

15 hours ago