होम / बिजनेस / Freshworks ने चौथी तिमाही और पूरे वर्ष 2024 के नतीजे किए जारी, जानें कैसा रहा प्रदर्शन

Freshworks ने चौथी तिमाही और पूरे वर्ष 2024 के नतीजे किए जारी, जानें कैसा रहा प्रदर्शन

कंपनी को उम्मीद है कि 2025 की पहली तिमाही में राजस्व $190 मिलियन से $193 मिलियन के बीच रहेगा और पूरे वर्ष के लिए यह $809 मिलियन से $821 मिलियन तक पहुंच सकता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

चेन्नई और अमेरिका में स्थित AI सर्विस सॉफ्टवेयर प्रोवाइडर करने वाली कंपनी Freshworks Inc ने 31 दिसंबर 2024 को समाप्त चौथी तिमाही के लिए नेट लॉस $21 मिलियन दर्ज किया, जो 2023 की इसी तिमाही में $28 मिलियन था. कंपनी की कुल आय $194.6 मिलियन रही, जो 2023 की चौथी तिमाही में $160.1 मिलियन थी. यह 22% की वृद्धि दर्शाता है, जो AI-आधारित समाधानों की बढ़ती मांग के कारण हुई. 

पूरे वर्ष के लिए, कंपनी का नेट लॉस $95 मिलियन (2023 में $137 मिलियन) तक घट गया, जबकि कुल राजस्व 21% बढ़कर $720 मिलियन (2023 में $596 मिलियन) हो गया. कंपनी को उम्मीद है कि 2025 की पहली तिमाही में राजस्व $190 मिलियन से $193 मिलियन के बीच रहेगा और पूरे वर्ष के लिए यह $809 मिलियन से $821 मिलियन तक पहुंच सकता है.

Freshworks के CEO और प्रेसिडेंट डेनिस वुडसाइड ने एक प्रेस रिलीज जारी करते हुए कहा, "Freshworks ने चौथी तिमाही में सभी प्रमुख क्षेत्रों में अपनी पूर्व अनुमानित उम्मीदों को पार कर लिया. हमने एक और मजबूत तिमाही दर्ज की, जिसमें राजस्व साल-दर-साल 22% बढ़कर $194.6 मिलियन हो गया. हमारा ऑपरेटिंग कैश फ्लो मार्जिन 21% और एडजस्टेड फ्री कैश फ्लो मार्जिन भी 21% रहा."

$5,000 से अधिक वार्षिक राजस्व देने वाले ग्राहकों की संख्या 22,558 हो गई, जो पिछले साल की तुलना में 11% की वृद्धि दर्शाता है. इस तिमाही में Freshworks के नए ग्राहकों में New Balance, Rawlings Sporting Goods, Sophos, Onfido और Mesa Airlines शामिल हैं. 

कंपनी ने श्रीनिवासन राघव को चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर और वेंकिटेश सुब्रमणियन को सीनियर वाइस-प्रेसिडेंट, प्रोडक्ट मैनेजमेंट (कस्टमर एक्सपीरियंस) के रूप में नियुक्त किया है. Freshworks ने Unisys के साथ एक नई रणनीतिक साझेदारी की भी घोषणा की. Unisys एक प्रमुख वैश्विक सिस्टम इंटीग्रेटर पार्टनर है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत-इंडोनेशिया संबंधों को नई उड़ान, ब्रह्मोस मिसाइल, UPI और सबांग पोर्ट समेत कई अहम समझौतों पर मुहर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इंडोनेशिया यात्रा के दौरान भारत और इंडोनेशिया ने रक्षा, समुद्री सुरक्षा, डिजिटल भुगतान, शिक्षा, स्वास्थ्य, महत्वपूर्ण खनिजों और बंदरगाह विकास समेत कई अहम क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए.

1 hour ago

रिलायंस इंडस्ट्रीज को SEBI की चेतावनी, इनसाइडर ट्रेडिंग नियमों के उल्लंघन में 3 नाम आए सामने

सेबी ने 24 जून 2026 को रिलायंस इंडस्ट्रीज के कंपनी सचिव एवं कंप्लायंस अधिकारी को प्रशासनिक चेतावनी पत्र जारी किया. यह पत्र कंपनी को 6 जुलाई को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के माध्यम से प्राप्त हुआ.

2 hours ago

भारतीय डिजिटल मार्केटिंग उद्योग ने खोया बड़ा नाम, Yaap Digital के संस्थापक अतुल हेगड़े का निधन

याप डिजिटल के अलावा अतुल हेगड़े भारत के स्टार्टअप इकोसिस्टम से भी सक्रिय रूप से जुड़े रहे. नवाचार को बढ़ावा देना और नई पीढ़ी के उद्यमियों को सहयोग देना उनकी प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल था.

4 hours ago

SEBI ने मणिपाल हेल्थ के IPO को दी मंजूरी, 8,000 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू लाएगी कंपनी

कंपनी ने 25 मार्च 2026 को IPO के लिए ड्राफ्ट दस्तावेज दाखिल किए थे. प्रस्तावित IPO में 8,000 करोड़ रुपये तक के नए इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे.

4 hours ago

कोचिन शिपयार्ड में 5.04% तक हिस्सेदारी बेचेगी सरकार, बाजार भाव से 7% कम कीमत पर मिलेंगे शेयर

सरकार ने OFS का फ्लोर प्राइस 1,400 रुपये प्रति शेयर तय किया है. संस्थागत निवेशक 7 जुलाई और खुदरा निवेशक 8 जुलाई को इस पेशकश में हिस्सा ले सकेंगे.

7 hours ago

बड़ी खबरें

भारत-इंडोनेशिया संबंधों को नई उड़ान, ब्रह्मोस मिसाइल, UPI और सबांग पोर्ट समेत कई अहम समझौतों पर मुहर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इंडोनेशिया यात्रा के दौरान भारत और इंडोनेशिया ने रक्षा, समुद्री सुरक्षा, डिजिटल भुगतान, शिक्षा, स्वास्थ्य, महत्वपूर्ण खनिजों और बंदरगाह विकास समेत कई अहम क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए.

1 hour ago

रिलायंस इंडस्ट्रीज को SEBI की चेतावनी, इनसाइडर ट्रेडिंग नियमों के उल्लंघन में 3 नाम आए सामने

सेबी ने 24 जून 2026 को रिलायंस इंडस्ट्रीज के कंपनी सचिव एवं कंप्लायंस अधिकारी को प्रशासनिक चेतावनी पत्र जारी किया. यह पत्र कंपनी को 6 जुलाई को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के माध्यम से प्राप्त हुआ.

2 hours ago

SEBI ने मणिपाल हेल्थ के IPO को दी मंजूरी, 8,000 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू लाएगी कंपनी

कंपनी ने 25 मार्च 2026 को IPO के लिए ड्राफ्ट दस्तावेज दाखिल किए थे. प्रस्तावित IPO में 8,000 करोड़ रुपये तक के नए इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे.

4 hours ago

VIRGIO ने हंसा निगम को बनाया CMO, ब्रांड की विकास रणनीति की संभालेंगी कमान

हंसा निगम वर्ष 2023 में VIRGIO से जुड़ी थीं. तब से उन्होंने कंपनी की ब्रांड पहचान मजबूत करने और ग्राहकों के साथ जुड़ाव बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.

3 hours ago