होम / बिजनेस / लौट रहे अच्छे दिन: Adani Ports सहित इस IT कंपनी पर मेहरबान हुए विदेशी निवेशक!

लौट रहे अच्छे दिन: Adani Ports सहित इस IT कंपनी पर मेहरबान हुए विदेशी निवेशक!

शेयर बाजार में विदेशी निवेशकों की खरीदारी जारी है. कुछ वक्त पहले वह बाजार से पैसा निकाल रहे थे, लेकिन अब पैसा इन्वेस्ट कर रहे हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

शेयर बाजार में भले ही आंधी-तूफान जैसी तेजी देखने को न मिल रही हो, लेकिन मार्केट ऊपर की तरफ चढ़ रहा है. इसमें विदेशी पोर्टफोलियो निवेश (FPI) का अहम योगदान है. भारतीय स्टॉक मार्केट का इतिहास रहा है कि जब भी विदेशी निवेशक बाजार से पैसा निकालते हैं, वो ताश के पत्तों की तरह लुढ़क जाता है और जब विदेशी निवेशक खरीदारी करते हैं, मार्केट के पंख लग जाते हैं. आजकल विदेशी निवेशक बाजार में पैसा लगा रहे हैं. कुछ कंपनियों में उनकी खास दिलचस्पी बनी हुई है. इसमें एक IT कंपनी के अलावा, अडानी ग्रुप की भी एक कंपनी शामिल है.  

KPIT में FPI होल्डिंग बढ़ी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आईटी कंपनी केपीआईटी टेक्नोलॉजी (KPIT Technologies) में FPI होल्डिंग सितंबर 2019 के बाद अपने उच्चतम स्तर पर है. कंपनी ने BSE को दी जानकारी में बताया है कि विदेशी निवेशकों की कुल हिस्सेदारी बढ़कर 23.42 प्रतिशत हो गई है. दिसंबर तिमाही के दौरान KPIT में FPI होल्डिंग्स 20.26% थी. जबकि उससे पहले सितंबर तिमाही में यह आंकड़ा 16.88% और जून तिमाही में 15.99% था. इसका मतलब है कि महज एक साल में ही FPI हिस्सेदारी 7 प्रतिशत से अधिक बढ़ गई है. 

कंपनी पर कायम भरोसा 
यहां गैर करने वाली बात ये है कि कंपनी के शेयरों में पिछले 5 दिनों के दौरान 15 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली है. इसके अलावा, हाल ही में जेपी मॉर्गन ने KPIT Technologies के प्रोजेक्शन को भी 44 प्रतिशत तक घटा दिया है. इसके बावजूद विदेशी निवेशकों का भरोसा कंपनी पर पहले की तुलना बढ़ा है. वहीं, अडानी समूह की कंपनी अडानी पोर्ट्स एंड एसईजेड में भी विदेशी पोर्टफोलियो निवेश (FPI) में उछाल आया है. गौरतलब है कि हिंडनबर्ग की रिपोर्ट ने अडानी समूह को बड़ा नुकसान पहुंचाया है. हालांकि, अब समूह की अधिकांश कंपनियां रिकवरी मोड में हैं. 

अडानी पोर्ट्स में बढ़ी हिस्सेदारी
एक रिपोर्ट के अनुसार, अडानी पोर्ट्स के शेयरहोल्डिंग पैटर्न से पता चलता है कि जीक्यूपी पार्टनर्स के निवेश की बदौलत मार्च तिमाही में FPI की हिस्सेदारी 17.99 प्रतिशत थी. इससे पहले दिसंबर 2022 की तिमाही में यह आंकड़ा 13.76%, सितंबर तिमाही में 14.33% और जून तिमाही में 14.24% था. यानी पिछली कई तिमाही के मुकाबले जनवरी-मार्च 2023 की अवधि में FPI की हिस्सेदारी ज्यादा रही है. बता दें कि राजीव जैन की अमेरिका स्थित वैश्विक इक्विटी निवेश फर्म GQP पार्टनर्स ने मार्च तिमाही में अडानी पोर्ट्स के करीब 88,600,000 शेयर 5282 करोड़ रुपए में खरीदे थे, जो अडानी पोर्ट्स की हिस्सेदारी का 4.1 प्रतिशत हिस्सा है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

11 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

12 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

13 hours ago

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

14 hours ago

पावर प्लांट्स में सिर्फ 9 दिन का कोयला, 42% घटा स्टॉक; लॉजिस्टिक्स बनी बड़ी चुनौती

बिजली की बढ़ती मांग और परिवहन संबंधी दिक्कतों के चलते थर्मल पावर प्लांट्स में कोयले का दबाव बढ़ा, 190 में से 51 प्लांट्स में स्टॉक गंभीर स्तर पर

15 hours ago

बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

14 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

11 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

12 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

13 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

20 hours ago