✕

होम / बिजनेस / FPI का जोश हाई, मार्च में किया अब तक इतने करोड़ का निवेश, जानिए क्या रही वजह?

FPI का जोश हाई, मार्च में किया अब तक इतने करोड़ का निवेश, जानिए क्या रही वजह?

वैश्विक आर्थिक परिदृश्य में सुधार और घरेलू मोर्चे पर मजबूत वृहद आर्थिक परिदृश्य के बीच एफपीआई भारतीय शेयर बाजारों में निवेश कर कर रहे हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

मौजूदा साल में मार्च के महीने में भारत के शेयर बाजार में विदेशी निवेशकों ने रिकॉर्ड स्तर पर निवेश किया है. जी हां, विदेशी निवेशकों ने मार्च में महीने एक नया रिकॉर्ड बना दिया है. वित्त वर्ष के आखिरी कारोबारी महीने के खत्म होने के एक हफ्ता पहले ही 38 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा का निवेश कर दिया है. खास बात तो ये है कि मौजूदा वित्त वर्ष में विदेशी निवेशकों ने भारत के शेयर बाजार में 2 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का निवेश कर दिया है. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर मौजूदा साल में विदेशी निवेशकों ने अब तक शेयर बाजार में कितना निवेश किया है.

विदेशी निवेश का बना रिकॉर्ड

डिपॉजिटरी के आंकड़ों के अनुसार, मौजूदा महीने यानी मार्च के महीने में विदेशी निवेशकों ने शेयर बाजार में 38,098 करोड़ रुपए का निवेश किया है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इससे पहले आज तक वित्त वर्ष के आखिरी कारोबारी महीने में विदेशी निवेशकों ने शेयर बाजार में कभी इतना निवेश नहीं किया है. मौजूदा साल में इससे पहले फरवरी में एफपीआई (FPI) ने शेयरों में 1,539 करोड़ रुपए डाले थे. वहीं जनवरी में उन्होंने 25,743 करोड़ रुपए के शेयर बेचे थे. कुल मिलाकर इस साल अबतक एफपीआई भारतीय शेयर बाजार में 13,893 करोड़ रुपये डाल चुके हैं. अगर मौजूदा वित्त वर्ष की बात करें को विदेशी निवेशकों ने 2,11,211 करोड़ रुपए का निवेश कर दिया है.

सोमवार को रहेगा चंद्रग्रहण, जानें होली पर इसका क्या होगा असर?

बॉन्ड बाजार में 55,480 करोड़ का निवेश

इस दौरान उन्होंने ऋण या बॉन्ड बाजार में 55,480 करोड़ रुपए का निवेश किया है. मॉर्निंगस्टार इन्वेस्टमेंट रिसर्च इंडिया के एसोसिएट निदेशक प्रबंधक हिमांशु श्रीवास्तव ने कहा कि एफपीआई (FPI) मार्च में उल्लेखनीय खरीदारी कर रहे हैं. वैश्विक आर्थिक मोर्चे पर सुधार और भारत के सकारात्मक वृहद आर्थिक परिदृश्य की वजह से एफपीआई भारत जैसे ऊंची वृद्धि वाले बाजारों का रुख कर रहे हैं. इसके अलावा बाजार में हालिया ‘करेक्शन’ से भी उन्हें निवेश का अवसर मिला है.

बाजार में रह सकती है अस्थिरता

अगला सप्ताह छोटा सप्ताह होने और डेरिवेटिव की मंथली एक्सपायरी होने के कारण हमें कुछ अस्थिरता देखने को मिल सकती है, जबकि निफ्टी के हाई लेवल पर मजबूत होने की संभावना है, इसके अलावा, अमेरिकी जीडीपी डेटा और अन्य प्रमुख आर्थिक आंकड़े निवेशकों को व्यस्त रखेंगे. इसके अलावा बाजार भागीदार वैश्विक इंडेक्स, खासकर अमेरिकी बाजारों से संकेत लेना जारी रखेंगे, जो हर गुजरते हफ्ते के साथ मजबूती की ओर बढ़ रहे हैं. बता दें कि 25 मार्च को होली और 29 मार्च को गुड फ्राइडे के कारण बाजार बंद रहेगा. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने के अधिकार पर सरकार का जोर, 2018 के दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले का दिया हवाला

केंद्र सरकार ने 17 अक्टूबर को जारी स्पष्टीकरण में कहा कि IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने पर रोक लगाने के लिए 2003 में संशोधन का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया गया. यह संशोधन न तो पारित हुआ और न ही IDBI (Repeal) Act, 2003 का हिस्सा बना.

13 hours ago

HDFC बैंक का मुनाफा 4.7% बढ़कर ₹19,510 करोड़, NPA घटा; लोन और जमा में भी मजबूत बढ़त

HDFC बैंक के कर्ज वितरण और जमा, दोनों में वृद्धि दर्ज की गई. 30 सितंबर 2026 तक बैंक का कुल ग्रॉस एडवांस सालाना आधार पर 16.3% बढ़कर 32,19,500 करोड़ रुपये हो गया.

13 hours ago

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

14 hours ago

भारत की भूमिका ऑफशोरिंग से आगे बढ़कर है: सर्जियो लोपेज, ओमनीकॉम प्रोडक्शन

एक विशेष इंटरव्यू में लोपेज ने ब्रांड की आवाज, कंटेंट की प्रभावशीलता, तेजी से प्रतिस्पर्धी होते मार्केटिंग इकोसिस्टम में अलग पहचान बनाने और भारत को वैश्विक व क्षेत्रीय नवाचार के केंद्र के रूप में स्थापित करने की ओमनीकॉम प्रोडक्शन की रणनीति पर बात की.

16 hours ago

भारत में इंटरनेट सेवा शुरू करने को तैयार स्टारलिंक, इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होने का दावा

सैटेलाइट इंटरनेट बाजार में नियामकीय मंजूरियों को लेकर विवाद के बीच एलन मस्क की कंपनी ने कहा कि वह पांच साल से अधिक समय से भारतीय नियामकों के साथ काम कर रही है.

18 hours ago

बड़ी खबरें

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

14 hours ago

दिल्ली के बाजारों में प्रदर्शनों से कारोबार पर असर, रोजाना ₹250 करोड़ तक नुकसान का दावा; सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

त्योहारी और शादी के सीजन में बाजारों तक पहुंच बाधित होने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, व्यापारिक संगठनों ने चांदनी चौक, सदर बाजार और कनॉट प्लेस समेत प्रमुख बाजारों में सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की.