होम / बिजनेस / अनिल अग्रवाल का दिल तोड़ने वाली इस कंपनी को कहीं मिल न जाए Bharat पर प्यार लुटाने की सजा

अनिल अग्रवाल का दिल तोड़ने वाली इस कंपनी को कहीं मिल न जाए Bharat पर प्यार लुटाने की सजा

ताइवान की कंपनी फॉक्सकॉन वेदांता के साथ सेमीकंडक्टर प्लांट लगाने की योजना से बाहर हो गई थी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

देश में पहला सेमीकंडक्टर प्लांट लगाना वेदांता (Vedanta) के मालिक अनिल अग्रवाल (Anil Agarwal) का सपना है. इस सपने को पूरा करने के लिए उन्होंने ताइवान की कंपनी फॉक्सकॉन (Foxconn) से हाथ मिलाया था. शुरुआत में सबकुछ ठीक नजर आ रहा था, लेकिन फिर अचानक फॉक्सकॉन जॉइंट वेंचर से बाहर हो गई. फॉक्सकॉन के इस फैसले से अनिल अग्रवाल को बड़ा झटका लगा, क्योंकि सेमीकंडक्टर प्लांट उनका ड्रीम प्रोजेक्ट है. ताइवान की इस कंपनी ने भले ही वेदांता से रिश्ता तोड़ा, लेकिन भारत के साथ अपने रिश्ते को मजबूत करने में लगातार लगी हुई है. 

अतिरिक्त निवेश का ऐलान
फॉक्सकॉन (Foxconn) कॉन्ट्रैक्ट पर मैन्युफैक्चरिंग करने वाली ताइवान की कंपनी है. कंपनी Apple के लिए आईफोन भी तैयार करती है. फॉक्सकॉन भारत के कर्नाटक में 1.67 करोड़ डॉलर का अतिरिक्त निवेश करने जा रही है. माना जा रहा है कि फॉक्सकॉन अगले साल अप्रैल तक कर्नाटक में iPhones का निर्माण शुरू कर सकती है. बता दें कि फॉक्सकॉन भारत पर लगातार प्यार लुटा रही है. उसने पिछले एक साल में दक्षिण भारत में विनिर्माण सुविधाओं में भारी निवेश किया है. कर्नाटक में ही कंपनी ने अगस्त में आईफोन के लिए केसिंग कंपोनेंट और चिप से जुड़े इक्विटमेंट्स बनाने की दो परियोजनाओं में करीब 600 मिलियन डॉलर के निवेश का ऐलान किया था.

चीन में है बड़ी हिस्सेदारी
फॉक्सकॉन करीब 70 फीसदी iPhones का निर्माण करती है. इसका एक बड़ा हिस्सा अब तक वो चीन में तैयार करती आई है, लेकिन पिछले कुछ वक्त से कंपनी चीन के बाहर भी संभावनाएं तलाश रही है और भारत उसकी पहली पसंद है. कॉन्ट्रैक्ट पर इलेक्ट्रॉनिक्स सामान बनाने वाली दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी फॉक्सकॉन को लेकर हाल ही में खबर आई थी कि वो भारत में प्रोडक्शन बढ़ाने के लिए 70 करोड़ डॉलर का निवेश करने की तैयारी में है. यह  भारत में कंपनी का अब तक का सबसे बड़ा निवेश होगा. फॉक्सकॉन (Foxconn) के चेयरमैन यंग लियू बीते 8 महीनों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) से दो बार मुलाकात कर चुके हैं. माना जा रहा है कि इन बैठकों में फॉक्सकॉन की भारत में विस्तार योजना पर ही बातचीत हुई है और आने वाले समय में फॉक्सकॉन भारत को लेकर कुछ और घोषणाएं कर सकती है.  

चढ़ न जाए China का पारा
फॉक्सकॉन जिस तरह से भारत पर प्यार लुटा रही है, वो चीन को हरगिज पसंद नहीं आ रहा होगा. ऐसे में इस संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता कि चीन की शी जिनपिंग सरकार उसके लिए परेशानी खड़ी कर दे. जानकार मानते हैं कि चीन फॉक्सकॉन को कानूनी दांवपेंच में उलझा सकता है. हाल ही में चीनी सरकार ने फॉक्सकॉन के खिलाफ जांच शुरू करने के आदेश दिए थे. स्थानीय टैक्स विभाग ने फॉक्सकॉन की सहयोगी कंपनियों का ऑडिट किया था. जबकि नेचुरल रिसोर्सेज मिनिस्ट्री ने हेनान और हुबेई प्रांतों में कंपनी के लैंड यूज की जांच के भी आदेश दिए थे. ऐसे में कंपनी के भारत में अतिरिक्त निवेश से भी चीन का पारा चढ़ सकता है और वो सजा के तौर पर फॉक्सकॉन के खिलाफ कोई और जांच खोल सकता है. वैसे, चीन इस समय Apple से भी नाराज चल रहा है, क्योंकि उसकी नजरें भी भारत पर टिक गई हैं. शायद यही वजह रही कि कुछ वक्त पहले कम्युनिस्ट सरकार ने अपने अधिकारियों को iPhone इस्तेमाल न करने का अघोषित फरमान सुनाया था.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

लेंसकार्ट में ₹2,468 करोड़ की ब्लॉक डील, 3% तक फिसला शेयर; 2.07% हिस्सेदारी बिकी

ब्लॉक डील के बाद लेंसकार्ट के शेयरों में दबाव देखने को मिला और BSE पर शेयर करीब 3 फीसदी तक गिरकर ₹683.30 के निचले स्तर पर पहुंच गया.

10 hours ago

भारत-न्यूजीलैंड FTA 20 अक्टूबर से लागू, 100% भारतीय निर्यात को मिलेगी शुल्क-मुक्त पहुंच

पीयूष गोयल ने कहा कि भारत-न्यूजीलैंड FTA 20 अक्टूबर को दशहरा के दिन प्रभावी होगा. समझौते के तहत न्यूजीलैंड भारतीय उत्पादों के लिए अपने बाजार में शुल्क-मुक्त पहुंच उपलब्ध कराएगा.

10 hours ago

हैदराबाद में माइक्रोसॉफ्ट का नया AI-ready डेटासेंटर रीजन शुरू, एशिया और ग्लोबल साउथ पर नजर

माइक्रोसॉफ्ट के मुताबिक, हैदराबाद का नया डेटासेंटर रीजन भारत में कंपनी की 20.5 अरब डॉलर की निवेश प्रतिबद्धता का अहम हिस्सा है. अडानी ग्रुप, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक और पीबी पे जैसी कंपनियां इस नए रीजन के लिए साइन अप कर चुकी हैं.

11 hours ago

टाटा ग्रुप में LIC की हिस्सेदारी ₹1 लाख करोड़ के पार, चंद्रशेखरन के दूसरे कार्यकाल में इन शेयरों में बढ़ा निवेश

प्राइम डेटाबेस के आंकड़ों के मुताबिक, जून 2022 के बाद टाटा ग्रुप की 14 लिस्टेड कंपनियों में से 10 में LIC की हिस्सेदारी बढ़ी है.

11 hours ago

मझगांव डॉक बनाएगी आंध्र प्रदेश में नया ग्रीनफील्ड शिपयार्ड, ₹15,000 करोड़ निवेश की तैयारी

दुगराजपट्टनम में प्रस्तावित शिपयार्ड की सालाना क्षमता 1.2 मिलियन ग्रॉस टनेज होगी. कंपनी अगले 5 से 7 वर्षों में इस परियोजना पर करीब ₹15,000 करोड़ खर्च करेगी, जिससे करीब 45,000 प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है.

11 hours ago

बड़ी खबरें