होम / बिजनेस / Byju's में 2,500 कर्मचारियों की छंटनी पर फाउंडर का भावुक मेल, जानिए क्या लिखा
Byju's में 2,500 कर्मचारियों की छंटनी पर फाउंडर का भावुक मेल, जानिए क्या लिखा
"मैं यह महसूस कर रहा हूं कि प्रॉफिट हासिल करने के लिए हम जिस रास्ते पर चल रहे हैं, उसके लिए मुझे बहुत बड़ी कीमत चुकानी पड़ रही है."
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago
नई दिल्ली: दुनिया की बड़ी एडटेक कंपनियों में शामिल बायजू (Byju's) में 2500 कर्मचारियों की छंटनी होने जा रही है. इसे लेकर कर्मचारियों में भय का माहौल बना हुआ है. इस बीच कंपनी के फाउंडर और सीईओ बायजू रविंद्रन (Byju Raveendran) ने कर्मचारियों के नाम भावुक कर देने वाला एक इंटरनल फेयरवेल मेल लिखा है, जो सामने आ चुका है.
भावुक कर देने वाला फेयरवेल मेल
रविंद्रन ने उस फेयरवेल मेल में लिखा, "मैं यह महसूस कर रहा हूं कि प्रॉफिट हासिल करने के लिए हम जिस रास्ते पर चल रहे हैं, उसके लिए मुझे बहुत बड़ी कीमत चुकानी पड़ रही है. टीम से जो लोग बाहर जा रहे हैं, उन्हें लेकर मुझे बहुत दुख है. जिन 5 फीसदी लोगों से कंपनी का साथ छूट रहा है, वो दरअसल कर्मचारी नहीं, बल्कि मेरे 5 प्रतिशत हैं."
कंपनी की आर्थिक हालत कमजोर हो रही
आपको बता दें कि Byju's की आर्थिक हालत अभी ठीक नहीं चल रही है. कंपनी लॉस की ओर बढ़ रही है. इसके पीछे एक बड़ा कारण यह है कि कंपनी में कई फॉरेन बैंक्स के इंवेस्टमेंट हैं और बैंक अपना निवेश कंपनी से वापस ले रहे हैं. इस कारण कंपनी की आर्थिक हालत कमजोर होती जा रही है. कंपनी इस घाटे की भरपाई 2500 कर्मचारियों की छंटनी कर पूरा करना चाह रही है.
IPO भी लाने की है तैयारी
आने वाले समय में कंपनी IPO लाने की भी तैयार कर रही है, जिससे शेयर बाजार के जरिए फंड जुटाया जा सके और कंपनी को ग्रोथ की राह पर ले जाया जा सके. जब 5 प्रतिशत कर्मचारी यानी 2,500 कर्मचारियों की छंटनी की खबर बाजार में आई तो कोहराम मच गया. इसके बाद कंपनी को इसपर सफाई देनी पड़ी.
छंटनी की खबर पर कंपनी का रिएक्शन
कंपनी ने कहा कि इनकी छंटनी नहीं की जा रही है. किसी भी कर्मचारी को जबरन कंपनी से बाहर नहीं निकाला जा रहा है. एक जिम्मेदार कंपनी होने के नाते Byju's सभी कानून का पालन करती है. कंपनी ने प्रॉफिट हासिल करने के लिए एक प्लान बनाया है, जिसके अंतर्गत ये सब किया जा रहा है. गौरतलब है कि एक और रिपोर्ट सामने आई थी, जिसमें ये कहा गया था कि किसी भी कर्मचारी को टर्मिनेशन का लेटर नहीं दिया गया है, बल्कि उनसे रिजाइन करने को कहा गया है.
टैग्स