✕

होम / बिजनेस / देश की सबसे बड़ी फिल्म सिटी के फाउंडर का निधन, अपने पीछे छोड़ गए अरबों की संपत्ति

देश की सबसे बड़ी फिल्म सिटी के फाउंडर का निधन, अपने पीछे छोड़ गए अरबों की संपत्ति

दिग्गज प्रोड्यूसर और हैदराबाद फिल्म सिटी के प्रमुख और ईटीवी नेटवर्क के मालिक रामोजी राव का 87 साल की उम्र में निधन हो गया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

ईनाडु और रामोजी फिल्म सिटी के संस्थापक रामोजी राव का आज सुबह तेलंगाना के हैदराबाद में निधन हो गया. प्रतिष्ठित मीडिया दिग्गज और फिल्म सम्राट रामोजी राव का हैदराबाद के स्टार अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हुआ है. उन्होंने सुबह 3:45 बजे अंतिम सांस ली. वे 87 साल के थे. रामोजी के निधन की खबर के बाद से पूरी मीडिया इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है. तमाम सेलेब्स और फैंस रामोजी राव के निधन पर दुख जता रहे हैं. पीएम मोदी ने भी उनके निधन शोक व्यक्त किया.

पीएम मोदी ने जताया शोक

पीएम मोदी ने रामोजी राव के निधन पर शोक जताया. उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि रामोजी राव के निधन से बहुत दुखी हूं. वह दूरदर्शी थे जो भारतीय मीडिया में क्रांति लेकर आए. उनके योगदान से पत्रकारिता और फिल्मी दुनिया पर अमिट छाप छोड़ी है. उनके अथक प्रयासों की वजह से उन्होंने मीडिया और इंटरटेनमेंट वर्ल्ड में इनोवेशन और एक्सीलेंस को लेकर नए मानक तय किए. उन्होंने कहा कि रामोजी राव में भारत के विकास को लेकर बहुत जज्बा था. मैं भाग्यशाली हूं कि मुझे उनसे मिलने और उनसे बात करने के कई अवसर मिले. इस मुश्किल समय में उनके परिवार, दोस्तों और असंख्य प्रशंसकों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं.  

कौन थे रामोजी राव?

रामोजी राव एक सफल उद्यमी, फिल्म निर्माता और मीडिया टायकून थे. तेलुगू मीडिया में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें जाना जाता रहा है. उनका पूरा नाम चेरूकुरी रामोजी राव था. उनका जन्म 16 नवंबर 1936 को एक मध्यवर्गीय परिवार में हुआ था. पद्मविभूषण से सम्मानित रामोजी राव ने हैदराबाद में रामोजी ग्रुप की स्थापना की थी. इस ग्रुप में दुनिया का सबसे बड़ा फिल्म स्टूडियो, रामोजी फिल्म सिटी, ईटीवी नेटवर्क और फिल्म प्रॉडक्शन कंपनी उषा किरण मूवीज शामिल हैं. रामोजी के अन्य बिजनेस वेंचर्स में मार्गदर्शी चिटफंड, डॉल्फिन ग्रुप ऑफ होटल्स, कालंजलि शॉपिंग मॉल, प्रिया पिकल्स और मयूरी फिल्म डिस्ट्रिब्यूटर्स हैं.

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में शामिल है फिल्म सिटी

रामोजी फिल्म सिटी का नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दुनिया के सबसे बड़े फिल्म स्टूडियो कॉम्प्लेक्स के तौर पर शामिल है. रामोजी राव ने 1996 में तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद से 25 किलोमीटर दूर नल्गोंडा मार्ग में अब्दुल्लापुरमेट में इसकी स्थापना की थी. यह स्टूडियो 2000 एकड़ से भी अधिक क्षेत्रफल में फैला हुआ है। इस स्टूडियो में 50 शूटिंग फ्लोर है। यहां एक साथ 15 से 25 फिल्मों की शूटिंग की जा सकती है. फिल्म प्रोडक्शन के अलावा रामोजी फिल्म सिटी एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल भी है. यहां हर साल दस लाख से भी ज्यादा लोग घूमने के लिए आते हैं.

अपने पीछे छोड़ गए इनती संपत्ति 

किसान के घर में पैदा हुए रामोजी राव का बचपन गरीबी में बीता. लेकिन अपनी मेहनत के दम पर अरबों के मालिक बन गए. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रामोजी राव 41,706 करोड़ रुपये से भी ज्यादा की संपत्ति के मालिक हैं. उनकी मासिक आय 26 लाख रुपये से अधिक है. वहीं बात उनके इनकम सोर्स की करें तो इस लिस्ट में रामोजी फिल्म सिटी, ईटीवी नेटवर्क, ईनाडु अखबार, डॉल्फिन ग्रुप ऑफ होटल्स और फिल्म प्रोडक्शन शामिल हैं.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले, अब घटेगी रफ्तार! रोजगार और कम कमाई बनी चुनौती

विश्व बैंक की रिपोर्ट के मुताबिक, 2011 से 2023 के बीच भारत में करीब 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले. इसके बावजूद ग्रामीण इलाकों में गरीबी की दर शहरी क्षेत्रों से दोगुने से ज्यादा है.

1 hour ago

रुपये को सहारा देने वाले RBI के नए नियमों पर बैंकों को राहत की मांग, 20% कैश जमा की जगह शुल्क लगाने का प्रस्ताव

विदेशी मुद्रा डेरिवेटिव सौदों पर 20% नकद जमा की अनिवार्यता और 20 लाख डॉलर की सीमा को लेकर बैंकों ने RBI से नियमों में बदलाव की मांग की है.

4 hours ago

IMF ने बढ़ाया भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान, FY27 और FY28 में 7% वृद्धि की उम्मीद

घरेलू मांग और सेवा क्षेत्र की मजबूती से भारत की अर्थव्यवस्था को सहारा मिलने का अनुमान है. IMF ने वित्त वर्ष 2027 के लिए ग्रोथ का अनुमान 6.4% से बढ़ाकर 7% किया, जबकि वैश्विक स्तर पर पश्चिम एशिया संघर्ष और महंगाई का जोखिम बरकरार है.

4 hours ago

सेंसेक्स में 547 अंक की गिरावट के बाद आज कैसी रहेगी बाजार की चाल? इन शेयरों में दिखेगी हलचल

भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को भारी बिकवाली देखने को मिली. सेंसेक्स 547 अंक टूटकर बंद हुआ, जबकि निफ्टी में भी 157 अंकों की गिरावट दर्ज की गई.

5 hours ago

भारत का असली बॉस, JIO ने IPO का आकार घटाकर ₹30,000 करोड़ किया

JIO के इश्यू का आकार करीब ₹37,000 करोड़ से घटकर ₹30,000 करोड़ रह गया है, वैल्यूएशन ₹10.3 लाख करोड़ और ग्रे-मार्केट प्रीमियम ₹50 पर आ गया है. मस्क के चार दिनों तक चले हमले में रिलायंस ग्रुप के प्रमुख को ‘प्रधानमंत्री अंबानी’ कहे जाने के बाद, भारत का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ बनने की तैयारी में लगा यह इश्यू हुंडई से आगे निकलने के लिए संघर्ष कर रहा है.

15 hours ago

बड़ी खबरें

भारत में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले, अब घटेगी रफ्तार! रोजगार और कम कमाई बनी चुनौती

विश्व बैंक की रिपोर्ट के मुताबिक, 2011 से 2023 के बीच भारत में करीब 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले. इसके बावजूद ग्रामीण इलाकों में गरीबी की दर शहरी क्षेत्रों से दोगुने से ज्यादा है.

1 hour ago

रुपये को सहारा देने वाले RBI के नए नियमों पर बैंकों को राहत की मांग, 20% कैश जमा की जगह शुल्क लगाने का प्रस्ताव

विदेशी मुद्रा डेरिवेटिव सौदों पर 20% नकद जमा की अनिवार्यता और 20 लाख डॉलर की सीमा को लेकर बैंकों ने RBI से नियमों में बदलाव की मांग की है.

4 hours ago

IMF ने बढ़ाया भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान, FY27 और FY28 में 7% वृद्धि की उम्मीद

घरेलू मांग और सेवा क्षेत्र की मजबूती से भारत की अर्थव्यवस्था को सहारा मिलने का अनुमान है. IMF ने वित्त वर्ष 2027 के लिए ग्रोथ का अनुमान 6.4% से बढ़ाकर 7% किया, जबकि वैश्विक स्तर पर पश्चिम एशिया संघर्ष और महंगाई का जोखिम बरकरार है.

4 hours ago

भारत का असली बॉस, JIO ने IPO का आकार घटाकर ₹30,000 करोड़ किया

JIO के इश्यू का आकार करीब ₹37,000 करोड़ से घटकर ₹30,000 करोड़ रह गया है, वैल्यूएशन ₹10.3 लाख करोड़ और ग्रे-मार्केट प्रीमियम ₹50 पर आ गया है. मस्क के चार दिनों तक चले हमले में रिलायंस ग्रुप के प्रमुख को ‘प्रधानमंत्री अंबानी’ कहे जाने के बाद, भारत का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ बनने की तैयारी में लगा यह इश्यू हुंडई से आगे निकलने के लिए संघर्ष कर रहा है.

15 hours ago

महंगाई 7% तक पहुंचने का खतरा, RBI रेपो रेट में फिर कर सकता है 150 बेसिस पॉइंट तक की बढ़ोतरी

रिपोर्ट के अनुसार, महंगाई को ध्यान में रखते हुए वास्तविक ब्याज दर कम से कम 1 फीसदी बनाए रखने के लिए रेपो रेट को बढ़ाकर 6.5-7 फीसदी तक करना पड़ सकता है.

20 hours ago