✕

होम / बिजनेस / NSE में TCS के पूर्व सीईओ को मिली बड़ी जिम्मेदारी, 3 साल तक निभाएंगे ये भूमिका

NSE में TCS के पूर्व सीईओ को मिली बड़ी जिम्मेदारी, 3 साल तक निभाएंगे ये भूमिका

राजेश गोपीनाथन फिलहाल आईआईटी बॉम्बे में प्रोफेसर हैं. वह NSE के बोर्ड में शामिल होने वाले किसी टेक्नोलॉजी फर्म के दूसरे पूर्व सीईओ हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के के नेतृत्व में बड़ा बदलाव हुआ है. टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के पूर्व मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ, राजेश गोपीनाथन को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के बोर्ड में नियुक्त किया गया है. राजेश गोपीनाथन फिलहाल IIT बॉम्बे में प्रोफेसर हैं. वह NSE के बोर्ड में शामिल होने वाले किसी टेक्नोलॉजी फर्म के दूसरे पूर्व सीईओ हैं. इससे पहले HCL टेक्नोलॉजी के पूर्व-चेयरमैन और सीईओ विनीत नायर भी NSE के बोर्ड में रह चुके हैं. नायर को सितंबर 2021 में नॉन-इंडिपेंडेंट डायरेक्टर के तौर पर नियुक्त किया गया था.

NSE बोर्ड में हुई नियुक्ति

राजेश गोपीनाथन की नियुक्ति NSE के बोर्ड ऐसे समय में हुई है जब वह अपने डेटा सेंटर को ट्रांसफर करने की योजना बना रही है. दरअसल कोरोना महामारी के बाद, कोलोकेशन ट्रेडिंग का प्रमुख तरीका बन गया है. डेरिवेटिव और कैश वॉल्यूम में भारी बढ़ोतरी से इस बदलाव को बढ़ावा मिला है. इसी को देखते हुए NSE ने अपना डेटा सेंटर ट्रांसफर करने का प्लान बनाया है. 

शेयर बाजार ने तेल व गैस कंपनियों पर लगाया लाखों का जुर्माना, जानिए इसकी वजह

3 साल का होगा कार्यकाल

गोपीनाथन के पास ग्लोबल टेक इंडस्ट्री में 25 सालों से अधिक का अनुभव है. उन्होंने दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनियों में से एक, TCS की अगुआई की है और कंपनी में विभिन्न पदों पर लंबा समय बिताया है. ऐसे में NSE के लिए उनका अनुभव काफी उपयोगी साबित हो सकता है. NSE की इस समय मुख्य प्राथमिकता अगले एक से डेढ़ साल के भीतर अपने डेटा सेंटर को ट्रांसफर करने की है. गोपीनाथन, पब्लिक इंटरेस्ट डायरेक्टर के रूप में NSE के बोर्ड हुए हैं. उनका कार्यकाल 3 साल का होगा, जो 23 अप्रैल 2024 से प्रभावी है. 

SEBI से मंजूरी मिलने का इंतजार

राजेश गोपीनाथन के अलावा विनीत नायर को भी NSE के बोर्ड में दोबारा नियुक्ति किया गया है. NSE के शेयरधारकों की बीते अगस्त में हुई 31वीं सालाना जनरल मीटिंग में उनकी दोबारा नियुक्ति को मंजूरी दी थी. वित्त वर्ष 2024 की चौथी तिमाही के लिए NSE की ओर से पिछले महीने भेजे एक रेगुलेटरी फाइलिंग के मुताबिक, अभी इन नियुक्तियों को सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) से मंजूरी का इंतजार है.

डेटा सेंटर बदलाव

एनएसई के ग्रुप सीएफओ यात्रिक विन ने 6 मई को आय कॉल में निवेशकों को बताया कि NSE अपने डेटा सेंटर को "अगले साल किसी समय" एक नए स्थान पर स्थानांतरित करने का प्रस्ताव रखता है. एक्सचेंज के एमडी एवं सीईओ आशीष कुमार चौहान ने कहा कि एक्सचेंज बिल्डिंग (मुंबई में बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स) के भीतर क्षमता बढ़ा रहा है. चौहान ने क्षमता का ब्यौरा दिए बिना कहा कि हम अपनी वर्तमान बिल्डिंग में क्षमता बढ़ा रहे हैं. इसलिए भविष्य में होने वाले विकास के लिए पर्याप्त रैक उपलब्ध रहेंगे, यहां तक कि इस बिल्डिंग में भी, जब तक हम नए डेटा सेंटर में शिफ्ट नहीं हो जाते. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

JIO कैश मशीन: भारत का पहला ₹10 लाख करोड़ का IPO, नेट डेट से लगभग मुक्त

जियो के ₹27,500 करोड़ के कर्ज खत्म हो जाएंगे. फ्री कैश फ्लो 29 गुना बढ़ गया है. 524 मिलियन ग्राहक. एयरटेल से कम कीमत पर वैल्यूएशन. वे आंकड़े, जिन पर सुर्खियों में ध्यान नहीं दिया गया.

5 hours ago

AI से ट्रैफिक मैनेजमेंट तक, परिवहन क्षेत्र में बदल रही तकनीक की तस्वीर; एक्सपो में दिखे नए समाधान

ANPR कैमरे, बैरियरलेस टोलिंग और रियल-टाइम मॉनिटरिंग जैसे समाधानों पर रहा फोकस, 300 से ज्यादा ब्रांड ने प्रदर्शित की परिवहन क्षेत्र की तकनीक

9 hours ago

भारत में बनेगा पहला AI-पायलटेड फाइटर विमान, Flying Wedge ने पेश किया FWD Supreme का प्रोटोटाइप

नई दिल्ली में हुआ अनावरण, 1,500 किमी से अधिक रेंज और AI आधारित स्वायत्त लड़ाकू अभियानों के लिए विकसित किया जा रहा विमान; कंपनी का लक्ष्य भारत में ही डिजाइन और निर्माण करना

9 hours ago

$100 मिलियन के फाइटर जेट से 20-30 गुना सस्ता हो सकता है Flying Wedge का AI विमान, Lite वेरिएंट में 90% स्वदेशी सामग्री

Flying Wedge Defence के फाउंडर और CEO सुहास तेजस्कंदा ने बिजनेसवर्ल्ड से बातचीत में बताया कि 3-5 मिलियन डॉलर की लागत वाले AI-पावर्ड एयरक्राफ्ट से हवाई युद्ध की लागत घटाने में मदद मिल सकती है. कंपनी की योजना मानवरहित विमानों को एक समूह के रूप में संचालित करने की तकनीक विकसित करने की है.

10 hours ago

10 मिनट में डिलीवरी वाले प्लेटफॉर्म पर कसेगा शिकंजा? FSSAI बदल सकता है खाद्य सुरक्षा के नियम

रिपोर्ट के अनुसार, Nestle India, PepsiCo और Dabur India जैसी कंपनियों के साथ JW Marriott जैसे होटल संचालकों को भी नियमों के उल्लंघन से जुड़े मामलों में जवाब देना पड़ा है.

10 hours ago

बड़ी खबरें

JIO कैश मशीन: भारत का पहला ₹10 लाख करोड़ का IPO, नेट डेट से लगभग मुक्त

जियो के ₹27,500 करोड़ के कर्ज खत्म हो जाएंगे. फ्री कैश फ्लो 29 गुना बढ़ गया है. 524 मिलियन ग्राहक. एयरटेल से कम कीमत पर वैल्यूएशन. वे आंकड़े, जिन पर सुर्खियों में ध्यान नहीं दिया गया.

5 hours ago

टेस्ला: एक बेहतरीन कार ब्रांड को और बेहतर क्या बना सकता है?

टेस्ला की सड़क यात्रा इस बात पर विचार करने का मौका देती है कि कैसे अलग पहचान वाले उत्पाद लोगों को उनका समर्थक बनाते हैं और क्यों दमदार ब्रांडों को भी एक व्यापक मानवीय सोच की जरूरत होती है.