होम / बिजनेस / 6 महीने के लिए फिर आगे बढ़ायी गई विदेश व्यापार नीति

6 महीने के लिए फिर आगे बढ़ायी गई विदेश व्यापार नीति

सभी उद्योग संगठनों से इस मामले में बातचीत की थी, जिसमें सभी की ये राय थी कि मौजूदा अंतराष्ट्रीय हालातों के बीच नई विदेश व्यापार नीति लाने का निर्णय सही नहीं होगा, जिसके चलते ये निर्णय लिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

वाणिज्य  मंत्रालय ने देश की मौजूदा विदेश व्यापार नीति को मार्च 2023 तक के लिए आगे बढ़ा दिया है. सरकार ने ये कदम इंडस्ट्री एसोसिएशन और एक्सपोर्ट प्रमोशन की मांग के बाद उठाया है. उनका मानना है कि मौजूदा हालात में नई पॉलिसी को लाना ठीक नहीं होगा, जिसके बाद सरकार ने ये निर्णय लिया है. सरकार की योजना 30 सितंबर को नई ट्रेड पॉलिसी लाने की थी. लेकिन अब उसे अगले 6 महीने के लिए टाल दिया गया है.

आखिर क्यों लिया गया निर्णय
वाणिज्य मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव अमित यादव ने बताया कि मंत्रालय ने सभी उद्योग संगठनों से इस मामले में बातचीत की थी, जिसमें सभी की ये राय थी कि मौजूदा अंतराष्ट्रीय हालातों के बीच नई विदेश व्यापार नीति लाने का निर्णय सही नहीं होगा, जिसके चलते सरकार ने ये निर्णय लिया है. अगर अंतराष्ट्रीय परिस्थितियों की बात करें तो रूस-यूक्रेन युद्ध के अतिरिक्तं पूरी दुनिया में इस वक्त महंगाई को लेकर बड़ी परेशानी है. जिसे लेकर भी ये निर्णय किया गया है. यही नहीं दुनिया के अलग-अलग देशों में इस वक्त मुद्रा को लेकर भी काफी गिरावट देखने को मिल रही हैं. इसे लेकर डीजीएफटी एक नोटिफिकेशन भी जारी करेगा. जिसमें इसे लेकर विस्तार से जानकारी दी जाएगी.

30 सितंबर को लाई जानी थी नई ट्रेड पॉलिसी
सरकार आगामी 30 सितंबर को नई ट्रेड पॉलिसी लाने की तैयारी कर रही थी. इस पॉलिसी के जरिए सरकार कई तरह के नए प्रावधान व्यापार क्षेत्र में करने जा रही थी, जिसमें एक्सपोर्ट प्रमोशन पर सरकार का विशेष जोर था. यही नहीं कई तरह के नए बदलाव भी किए जाने थे. लेकिन सरकार की ओर से मौजूदा अंतराष्ट्रीय परिस्थितियों को देखते हुए इस तरह का निर्णय लिया गया है. सरकार का लक्ष्य देश का एक्सपोर्ट, मौजूदा स्तर से कहीं आगे ले जाने का है, जिसमें ये नई पॉलिसी काफी कारगर साबित होने वाली थी.

देश का व्यापार घाटा बढ़कर 124.52 अरब डॉलर पहुंचा
भारत का निर्यात चालू वित्त  वर्ष के पहले पांच महीनों में 17.68 प्रतिशत बढकर 193.51 अरब डॉलर रहा है. लेकिन इस दौरान आयात कहीं ज्यादा 45.74 फीसदी बढकर 318 अरब डॉलर हो गया है. इस तरह अप्रैल-अगस्त की अवधि में देश का व्यापार घाटा बढ़कर 124.52 अरब डॉलर हो गया है.  

 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

TKIL Industries को Q1 FY27 में ₹1,475.40 करोड़ के नए ऑर्डर मिले, इंजीनियरिंग और EPC कारोबार को मिली मजबूती

कंपनी ने कहा कि यह प्रदर्शन भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर, मैन्युफैक्चरिंग, माइनिंग, ऊर्जा और संसाधन विकास जैसे क्षेत्रों में लगातार बढ़ रहे निवेश और उसकी मजबूत इंजीनियरिंग क्षमता पर ग्राहकों के भरोसे को दर्शाता है.

2 hours ago

₹1,800 करोड़ का IPO लेकर आ रही Juniper Green Energy, 30 जुलाई से खुलेगा इश्यू, जानें पूरी डिटेल

IPO से जुटाई गई राशि में से ₹683.24 करोड़ का उपयोग कंपनी अपने कर्ज के भुगतान या प्री-पेमेंट के लिए करेगी.

3 hours ago

₹140 लाख करोड़ का ब्लैक बॉक्स: SEBI की खतरनाक अनदेखी

क्या इसकी कीमत खुदरा निवेशक चुका रहे हैं?

4 hours ago

NTPC का ₹12,000 करोड़ जुटाने का प्लान, NCD जारी करने के प्रस्ताव को बोर्ड की मंजूरी

कंपनी यह रकम नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर (NCD) जारी कर जुटाएगी. इसके लिए शेयरधारकों की मंजूरी लेना जरूरी होगा.

5 hours ago

टैरिफ का दबाव या Q1 नतीजों का सहारा? आज इन संकेतों से तय होगी शेयर बाजार की चाल

बीते कारोबारी सत्र यानी शुक्रवार को सेंसेक्स 331.62 अंक यानी 0.43% गिरकर 76,059.77 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 102.15 अंक फिसलकर 23,767.45 पर पहुंच गया था.

8 hours ago


बड़ी खबरें

₹1,800 करोड़ का IPO लेकर आ रही Juniper Green Energy, 30 जुलाई से खुलेगा इश्यू, जानें पूरी डिटेल

IPO से जुटाई गई राशि में से ₹683.24 करोड़ का उपयोग कंपनी अपने कर्ज के भुगतान या प्री-पेमेंट के लिए करेगी.

3 hours ago

घर खरीदने की बजाय किराए को क्यों चुन रहे हैं युवा? EMI से ज्यादा निवेश और वित्तीय आजादी को दे रहे तरजीह

महंगी प्रॉपर्टी, ऊंची होम लोन EMI और बदलते करियर ट्रेंड के चलते मिलेनियल्स और जेन-जी का रुख बदला. NoBroker की रिपोर्ट में 46% किराएदारों ने लंबे समय तक किराए पर रहने को बताया बेहतर विकल्प

13 minutes ago

TKIL Industries को Q1 FY27 में ₹1,475.40 करोड़ के नए ऑर्डर मिले, इंजीनियरिंग और EPC कारोबार को मिली मजबूती

कंपनी ने कहा कि यह प्रदर्शन भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर, मैन्युफैक्चरिंग, माइनिंग, ऊर्जा और संसाधन विकास जैसे क्षेत्रों में लगातार बढ़ रहे निवेश और उसकी मजबूत इंजीनियरिंग क्षमता पर ग्राहकों के भरोसे को दर्शाता है.

2 hours ago

PNB-IGBC साझेदारी: ग्रीन होम खरीदने वालों को मिलेगा सस्ता लोन, ब्याज में भी छूट

IGBC सर्टिफाइड प्रोजेक्ट्स के खरीदारों को PNB की हरित आवास योजना का लाभ मिलेगा. इसके साथ ही ब्याज दर में छूट समेत कई अन्य सुविधाएं भी प्राप्त होंगी.

4 hours ago

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता लगातार तीसरा गोल्ड; भारत की झोली में आए 4 मेडल

मीराबाई चानू ने महिलाओं की 48 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता और भारत को खेलों का पहला स्वर्ण पदक दिलाया.

7 hours ago