✕

होम / बिजनेस / ₹1,800 करोड़ का IPO लेकर आ रही Juniper Green Energy, 30 जुलाई से खुलेगा इश्यू, जानें पूरी डिटेल

₹1,800 करोड़ का IPO लेकर आ रही Juniper Green Energy, 30 जुलाई से खुलेगा इश्यू, जानें पूरी डिटेल

IPO से जुटाई गई राशि में से ₹683.24 करोड़ का उपयोग कंपनी अपने कर्ज के भुगतान या प्री-पेमेंट के लिए करेगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 months ago

रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर की कंपनी जूनिपर ग्रीन एनर्जी (Juniper Green Energy) ने अपने ₹1,800 करोड़ के इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) के लिए ₹214-225 प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय कर दिया है. यह पूरी तरह फ्रेश इश्यू होगा, जो 30 जुलाई से 3 अगस्त तक निवेशकों के लिए खुला रहेगा. IPO से जुटाई गई राशि का इस्तेमाल मुख्य रूप से कर्ज घटाने और कारोबार के विस्तार में किया जाएगा.

30 जुलाई को खुलेगा IPO, 29 जुलाई को एंकर निवेशकों की बोली

रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी Juniper Green Energy का ₹1,800 करोड़ का IPO 30 जुलाई को खुलेगा और 3 अगस्त को बंद होगा. एंकर निवेशकों के लिए बोली 29 जुलाई को शुरू होगी. कंपनी ने IPO के लिए ₹214 से ₹225 प्रति इक्विटी शेयर का प्राइस बैंड तय किया है. अपर प्राइस बैंड के आधार पर कंपनी का अनुमानित मार्केट कैप करीब ₹12,802 करोड़ होगा.

पूरी तरह फ्रेश इश्यू, नहीं होगी OFS

यह IPO पूरी तरह फ्रेश इश्यू है. यानी इसमें कोई मौजूदा शेयरधारक अपने शेयर नहीं बेचेगा. इससे पहले कंपनी ने सेबी के पास दाखिल ड्राफ्ट पेपर्स में ₹3,000 करोड़ तक जुटाने का प्रस्ताव रखा था, लेकिन अब इश्यू का आकार ₹1,800 करोड़ रखा गया है.

कर्ज घटाने और ग्रुप कंपनियों में निवेश पर होगा फोकस

IPO से जुटाई गई राशि में से ₹683.24 करोड़ का उपयोग कंपनी अपने कर्ज के भुगतान या प्री-पेमेंट के लिए करेगी. वहीं ₹728.69 करोड़ अपनी सहायक कंपनियों Juniper Green Gamma One, Juniper Green Kite और Juniper Green Power Five में निवेश करेगी, ताकि वे भी अपने कर्ज का भुगतान कर सकें. शेष राशि का इस्तेमाल सामान्य कॉर्पोरेट जरूरतों के लिए किया जाएगा.

रिटेल निवेशकों के लिए 35% हिस्सा आरक्षित

IPO में 50% हिस्सा योग्य संस्थागत खरीदारों (QIBs), 15% गैर-संस्थागत निवेशकों (NIIs) और 35% रिटेल निवेशकों के लिए आरक्षित रखा गया है. इसके अलावा पात्र कर्मचारियों के लिए ₹2 करोड़ तक के शेयर रिजर्व किए गए हैं, जिन पर ₹21 प्रति शेयर की छूट मिलेगी.

6 अगस्त को शेयर बाजार में होगी लिस्टिंग

कंपनी के शेयरों की BSE और NSE पर संभावित लिस्टिंग 6 अगस्त को होगी. इस IPO के बुक रनिंग लीड मैनेजर ICICI Securities, HSBC Securities, JM Financial और Kotak Mahindra Capital हैं, जबकि KFin Technologies को रजिस्ट्रार नियुक्त किया गया है.

क्या करती है Juniper Green Energy?

गुरुग्राम स्थित Juniper Green Energy सोलर, विंड, हाइब्रिड और बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) परियोजनाओं के विकास, निर्माण और संचालन के कारोबार में है. कंपनी को सिंगापुर स्थित AT Capital Group का समर्थन प्राप्त है. हाल के वर्षों में कंपनी ने राजस्थान में भारत की पहली 100 MWh मर्चेंट बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) परियोजना शुरू की है. इसके अलावा कंपनी ने सोलर, विंड और बैटरी स्टोरेज को जोड़ने वाली Firm and Dispatchable Renewable Energy (FDRE) परियोजना का चरणबद्ध संचालन भी शुरू किया है.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है.)

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत में कारोबार बढ़ाने की तैयारी में डुमारे, EV और AI टेक्नोलॉजी पर रहेगा फोकस

डुमारे ग्रुप भारत में अपने कारोबार का विस्तार करने के साथ इंजन की दक्षता बढ़ाने, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित कंट्रोल सिस्टम और क्लीन मोबिलिटी सॉल्यूशंस पर काम कर रहा है.

8 hours ago

बच्चों पर सोशल मीडिया के असर को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, मेटा के फेसबुक-इंस्टाग्राम पर उठे सवाल

याचिका में आरोप लगाया गया है कि फेसबुक और इंस्टाग्राम के एल्गोरिदम बच्चों को लंबे समय तक स्क्रीन पर सक्रिय रहने के लिए प्रेरित करते हैं. याचिकाकर्ता ने बच्चों की मानसिक सेहत, निजता और ऑनलाइन सुरक्षा को लेकर भारत में विशेष सुरक्षा उपाय लागू करने की मांग की है.

9 hours ago

टाटा ग्रुप के विवाद पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की सलाह, आपसी बातचीत से सुलझाएं मतभेद

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने टाटा ग्रुप के नेतृत्व से आंतरिक मतभेदों को बातचीत के जरिए सुलझाने और समूह में सामान्य स्थिति बहाल करने की अपील की है. उन्होंने कहा कि टाटा ग्रुप भारतीय अर्थव्यवस्था का अहम हिस्सा है और इस विवाद का सार्वजनिक रूप से जारी रहना ठीक नहीं है.

9 hours ago

2029 तक 3 लाख करोड़ रुपये के रक्षा उत्पादन का लक्ष्य, 50 हजार करोड़ रुपये के निर्यात पर सरकार की नजर

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा- सेना के आधुनिकीकरण और स्वदेशी रक्षा क्षमताओं को मजबूत करने पर है जोर, रक्षा बजट बढ़कर रिकॉर्ड 7.85 लाख करोड़ रुपये हुआ

9 hours ago

SBI के मुनाफे में 14.28% की बढ़ोतरी, दूसरी तिमाही में ₹23,038 करोड़ का शुद्ध लाभ

नेट इंटरेस्ट इनकम में 14.69% का उछाल, बढ़कर ₹49,143 करोड़ हुई; बैंक की एसेट क्वालिटी में भी सुधार

9 hours ago

बड़ी खबरें

रेलवे इलेक्ट्रिफिकेशन ने पकड़ी रफ्तार, 12 साल में तीन गुना बढ़ा आंकड़ा; 99.7% नेटवर्क हुआ इलेक्ट्रिक

आंकड़ों के मुताबिक, 1950 तक देश के केवल 0.7 फीसदी रेल नेटवर्क का विद्युतीकरण हुआ था. 1961 में यह आंकड़ा 1.3 फीसदी और 2001 तक 23.6 फीसदी पहुंचा. इसके बाद भी रफ्तार सीमित रही, लेकिन 2014 के बाद इलेक्ट्रिफिकेशन के काम में तेजी आई.

14 hours ago