होम / बिजनेस / शेयर मार्केट पर लौटा विदेशी निवेशकों का भरोसा, एक हफ्ते में किया इतने हजार करोड़ का निवेश

शेयर मार्केट पर लौटा विदेशी निवेशकों का भरोसा, एक हफ्ते में किया इतने हजार करोड़ का निवेश

अभी तक बिकवाली कर रहे विदेशी निवेशकों का भरोसा भारतीय शेयर बाजार पर फिर से देखने को मिल रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

केंद्र में एनडीए की सरकार बनने के बाद भारतीय शेयर बाजार पर विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों यानी एफपीआई (FPI) का भरोसा फिर एक बार लौटता नजर आ रहा है. डोमेस्टिक और ग्लोबल मार्केट्स के पॉजिटिव ट्रेंड के बीच FPI ने 14 जून को खत्म सप्ताह में भारतीय शेयर बाजारों में 11,730 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश/नेट इनफ्लो किया है. डिपॉजिटरी डेटा से यह जानकारी मिली है. इससे पिछले यानी 3 से 7 जून के सप्ताह के दौरान एफपीआई ने शेयरों से शुद्ध रूप से 14,794 करोड़ रुपये (1.77 अरब डॉलर) निकाले थे. 

शेयर बाजार में डाले इतने पैसे

घरेलू और वैश्विक बाजारों के सकारात्मक रुख के बीच विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPI) ने 14 जून को समाप्त सप्ताह में भारतीय शेयर बाजारों में 11,730 करोड़ रुपए का निवेश किया है. इससे पिछले यानी तीन से सात जून के सप्ताह के दौरान एफपीआई ने शेयरों से शुद्ध रूप से 14,794 करोड़ रुपये (1.77 अरब डॉलर) निकाले थे. ताजा निवेश के बाद इस महीने अबतक FPI की शेयरों से शुद्ध निकासी 3,064 करोड़ रुपये रही है.

इससे पहले मई में FPI ने चुनावी नतीजों से पहले शेयरों से 25,586 करोड़ रुपये निकाले थे. वहीं मॉरीशस के साथ भारत की कर संधि में बदलाव और अमेरिका में बॉन्ड प्रतिफल में निरंतर वृद्धि की चिंताओं के कारण अप्रैल में उन्होंने 8,700 करोड़ रुपये से अधिक की निकासी की थी. वहीं FPI ने मार्च में शेयरों में 35,098 करोड़ रुपये और फरवरी में 1,539 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश किया था, जबकि जनवरी में उन्होंने 25,743 करोड़ रुपये निकाले थे. इस महीने 14 जून तक एफपीआई ने डेट या बॉन्ड बाजार में 5,700 करोड़ रुपये डाले हैं. कुल मिलाकर इस साल अबतक एफपीआई शेयरों से शुद्ध रूप से 26,428 करोड़ रुपए निकाले चुके हैं. इस दौरान उन्होंने बॉन्ड बाजार में 59,373 करोड़ रुपए डाले हैं.

इस वजह से बढ़ी उम्मीद

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य निवेश रणनीतिकार वीके विजयकुमार ने कहा कि जून के पहले सप्ताह में उतार-चढ़ाव के बाद बाजार में स्थिरता लौटी है.  मॉर्निंगस्टार इन्वेस्टमेंट रिसर्च इंडिया के एसोसिएट निदेशक-प्रबंधक शोध हिमांशु श्रीवास्तव ने कहा कि इस बार की सरकार सहयोगी दलों पर निर्भर है, लेकिन लगातार तीसरी बार राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के सत्ता में आने से नीतिगत सुधारों और आर्थिक वृद्धि के जारी रहने की उम्मीद बनी है. उन्होंने कहा कि इसके अलावा वैश्विक मोर्चे पर अमेरिका में उम्मीद से कम मुद्रास्फीति के आंकड़ों ने भी इस साल दर कटौती की उम्मीद बढ़ा दी है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

MoEngage ने AI कंपनी Aampe का किया अधिग्रहण, ग्राहक जुड़ाव तकनीक को मिलेगी नई ताकत

पर्सनलाइज्ड मार्केटिंग और एआई-आधारित कस्टमर एंगेजमेंट को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम

9 hours ago

टियर-2 शहरों और जेन-जेड ने बढ़ाई रफ्तार, फ्लिपकार्ट मिनट्स की पहुंच 130 शहरों तक

कंपनी के अनुसार, क्विक कॉमर्स की अगली वृद्धि देश के उभरते बाजारों से आ रही है. टियर-2 और टियर-3 शहरों में पिछले एक वर्ष के दौरान 42 गुना वृद्धि दर्ज की गई है.

9 hours ago

हेल्थ एंड न्यूट्रिशन कारोबार में होनासा का कदम, फ्लुएंस फार्मा में खरीदी 58% हिस्सेदारी

इस अधिग्रहण के बाद होनासा कंज्यूमर अपनी नई सहायक कंपनी ‘होनासा हेल्थ’ की स्थापना करेगी. इस इकाई के माध्यम से कंपनी उपभोक्ताओं के लिए पोषण और स्वास्थ्य से जुड़े उत्पादों का पोर्टफोलियो तैयार करेगी.

11 hours ago

किसानों के लिए अमित शाह का बड़ा ऐलान, दलहन-तिलहन का एक-एक दाना खरीदेगी NAFED-NCCF

सहकारिता मंत्री ने कहा कि फसल खरीद के बाद किसानों को भुगतान के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा. उन्होंने निर्देश दिया कि खरीद के 48 घंटे के भीतर किसानों के बैंक खातों में सीधे भुगतान किया जाए.

13 hours ago

भारत बना दुनिया का दूसरा सबसे आकर्षक बिजनेस डेस्टिनेशन: WEF रिपोर्ट

रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका 65 प्रतिशत समर्थन के साथ पहले स्थान पर रहा. वहीं भारत 56 प्रतिशत समर्थन के साथ दूसरे स्थान पर रहा.

14 hours ago

बड़ी खबरें

सेबी का नया विज्ञापन कोड: सेलिब्रिटी करेंगे ब्रांड प्रमोट, स्कीम बेचने पर रोक

नए नियमों के तहत अब स्टॉक ब्रोकर, म्यूचुअल फंड हाउस, इन्वेस्टमेंट एडवाइजर और पोर्टफोलियो मैनेजर अपने कॉरपोरेट ब्रांड के प्रचार के लिए सेलिब्रिटी की सेवाएं ले सकेंगे.

15 hours ago