होम / बिजनेस / फिर बढ़ा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, 1.05 अरब डॉलर बढ़कर 630.61 अरब डॉलर पर पहुंचा

फिर बढ़ा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, 1.05 अरब डॉलर बढ़कर 630.61 अरब डॉलर पर पहुंचा

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में इजाफा हुआ है. पिछले साल सितंबर के अंत में विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 704.88 अरब डॉलर के सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गया था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

देश का विदेशी मुद्रा भंडार 31 जनवरी को समाप्त सप्ताह में 1.05 अरब डॉलर बढ़कर 630.61 अरब डॉलर हो गया है. भारतीय रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. इससे पिछले सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 5.57 अरब डॉलर बढ़कर 629.56 अरब डॉलर रहा था. यह लगातार दूसरा सप्ताह है, जब विदेशी मुद्रा भंडार में इजाफा हुआ है, अन्यथा पिछले कुछ सप्ताहों से इसमें गिरावट का रुख रहा है. 

704.88 अरब डॉलर है ऑल टाइम हाई

इस गिरावट का कारण री-वैल्यूएशन के साथ-साथ रुपये में उतार-चढ़ाव को कम करने के लिए आरबीआई द्वारा विदेशी मुद्रा बाजार में हस्तक्षेप को माना जा रहा है. पिछले साल सितंबर के अंत में विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 704.88 अरब डॉलर के सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गया था. रिजर्व बैंक के शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, 31 जनवरी को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार का प्रमुख हिस्सा विदेशी मुद्रा आस्तियां 20.7 करोड़ डॉलर घटकर 537.68 अरब डॉलर रह गईं. 

गोल्ड रिजर्व और SDR में भी हुई बढ़ोत्तरी

बीते सप्ताह अपने गोल्ड रिजर्व या स्वर्ण भंडार में बढ़ोतरी हुई है. रिजर्व बैंक के मुताबिक 31 जनवरी 2025 को समाप्त सप्ताह के दौरान भारत के स्वर्ण भंडार (Gold reserves) में 1242 मिलियन डॉलर की बढ़ोतरी हुई है. इसी के साथ अब अपना सोने का भंडार बढ़ कर 70.893 बिलियन डॉलर पर पहुंच गया है.

रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार, बीते सप्ताह भारत के स्पेशल ड्रॉइंग राइट या विशेष आहरण अधिकार (SDR) में मामूली बढ़ोतरी हुई है. समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान एसडीआर में 29 मिलियन डॉलर का इजाफा हुआ है. अब यह बढ़ कर 17.889 बिलियन डॉलर का हो गया है. इसी सप्ताह अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के पास रखे हुए देश के रिजर्व मुद्रा भंडार में 14 मिलियन डॉलर की कमी हुई है. अब यह घट कर 4.141 बिलियन डॉलर का रह गया है.

फॉरेन करेंसी एसेट्स में गिरावट

रिजर्व बैंक की तरफ से जारी साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार आलोच्य सप्ताह के दौरान भारत की विदेशी मुद्रा आस्तियां (Foreign Currency Asset) में कमी हुई है. 31 जनवरी 2025 को समाप्त सप्ताह के दौरान अपने Foreign Currency Assets (FCAs) में 207 मिलियन डॉलर की कमी हुई है. अब अपना एफसीए भंडार घट कर 537.684 बिलियन डॉलर रह गया है. उल्लेखनीय है कि देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार में विदेशी मुद्रा आस्तियां या फॉरेन करेंसी असेट (FCA) एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है. डॉलर में अभिव्यक्त किये जाने वाले विदेशी मुद्रा आस्तियों में यूरो, पौंड और येन जैसे गैर अमेरिकी मुद्राओं में आई घट-बढ़ के प्रभावों को भी शामिल किया जाता है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

Cult.fit IPO: फिटनेस कंपनी का शेयर बाजार में उतरने का प्लान, ₹950 करोड़ का फ्रेश इश्यू लाएगी कंपनी

कंपनी 950 करोड़ रुपये के फ्रेश इश्यू के जरिए पूंजी जुटाएगी, जबकि मौजूदा निवेशक भी ऑफर फॉर सेल (OFS) के माध्यम से अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

2 hours ago

चीन+1 रणनीति का भारत को बड़ा फायदा, मैन्युफैक्चरिंग ग्रोथ 4.15% पर पहुंची: रिपोर्ट

ASSOCHAM की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, सरकार के नीतिगत सुधारों, बुनियादी ढांचे में निवेश, पीएलआई योजना और 'चीन+1' रणनीति के चलते भारत दुनिया के प्रमुख विनिर्माण केंद्रों में तेजी से उभर रहा है.

3 hours ago

अडानी ग्रुप की एल्युमिनियम सेक्टर में एंट्री, ओडिशा में 1.1 लाख करोड़ रुपये का मेगा निवेश

अडानी ग्रुप और अबू धाबी की इंटरनेशनल होल्डिंग कंपनी (IHC) ने 50:50 के संयुक्त उद्यम के तहत ओडिशा में एक एकीकृत एल्युमिनियम परियोजना विकसित करने का फैसला किया है.

3 hours ago

भारत-इंडोनेशिया संबंधों को नई उड़ान, ब्रह्मोस मिसाइल, UPI और सबांग पोर्ट समेत कई अहम समझौतों पर मुहर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इंडोनेशिया यात्रा के दौरान भारत और इंडोनेशिया ने रक्षा, समुद्री सुरक्षा, डिजिटल भुगतान, शिक्षा, स्वास्थ्य, महत्वपूर्ण खनिजों और बंदरगाह विकास समेत कई अहम क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए.

5 hours ago

रिलायंस इंडस्ट्रीज को SEBI की चेतावनी, इनसाइडर ट्रेडिंग नियमों के उल्लंघन में 3 नाम आए सामने

सेबी ने 24 जून 2026 को रिलायंस इंडस्ट्रीज के कंपनी सचिव एवं कंप्लायंस अधिकारी को प्रशासनिक चेतावनी पत्र जारी किया. यह पत्र कंपनी को 6 जुलाई को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के माध्यम से प्राप्त हुआ.

6 hours ago

बड़ी खबरें