✕

होम / बिजनेस / विदेशी मुद्रा भंडार में $1.87 बिलियन की गिरावट, लेकिन सोने और SDR भंडार में बढ़ोतरी

विदेशी मुद्रा भंडार में $1.87 बिलियन की गिरावट, लेकिन सोने और SDR भंडार में बढ़ोतरी

विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार गिरावट देखी जा रही है, लेकिन सोने और SDR जैसे सुरक्षित परिसंपत्तियों में वृद्धि ने कुल भंडार को स्थिर बनाए रखने में मदद की है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 9 months ago

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार दो सप्ताह गिरावट दर्ज की गई है, लेकिन सोने और विशेष आहरण अधिकार (SDR) में बढ़ोतरी ने कुल भंडार को संतुलित रखा है. 28 नवंबर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार में $1.87 बिलियन की कमी आई, जबकि FCA में भारी गिरावट देखी गई.

FCA में लगातार गिरावट

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, फॉरेन करेंसी एसेट (FCA) में इस दौरान $3.569 बिलियन की भारी गिरावट हुई. इससे पहले 21 नवंबर को समाप्त सप्ताह में भी FCA में $1.69 बिलियन की कमी दर्ज की गई थी. वर्तमान में FCA भंडार $557.031 बिलियन तक गिर गया है. FCA, जो देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का अहम हिस्सा है, डॉलर के अलावा यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं में होने वाले उतार-चढ़ाव को भी दर्शाता है.

कुल विदेशी मुद्रा भंडार की स्थिति

RBI के आंकड़ों के अनुसार, 28 नवंबर 2025 को समाप्त सप्ताह में कुल विदेशी मुद्रा भंडार $686.227 बिलियन तक गिर गया. यह भंडार 27 सितंबर 2024 में $704.885 बिलियन के उच्चतम स्तर पर था.

सोने का भंडार बढ़ा

समीक्षाधीन सप्ताह में भारत के गोल्ड रिजर्व में $1.613 बिलियन की वृद्धि हुई. इससे पहले एक सप्ताह में $2.67 बिलियन की बढ़ोतरी हुई थी. वर्तमान में सोने का कुल भंडार $105.795 बिलियन और लगभग 880 टन तक पहुंच गया है. सोने का यह भंडार देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का लगभग 14.7% हिस्सा है.

SDR और IMF रिजर्व में मामूली बढ़ोतरी

RBI के आंकड़ों के अनुसार, इस सप्ताह स्पेशल ड्रॉइंग राइट (SDR) में $63 मिलियन की मामूली बढ़ोतरी हुई और यह $18.628 बिलियन हो गया. इसी अवधि में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) में रखे गए भंडार में भी $16 मिलियन की वृद्धि हुई, जिससे यह $4.772 बिलियन पर पहुंच गया.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत-CARICOM बैठक में व्यापार और जलवायु सहयोग पर चर्चा, UNSC की 2028-29 अवधि के लिए भारत को समर्थन

विदेश मंत्रालय के अनुसार, बैठक में राजनीतिक संबंधों के साथ व्यापार और निवेश, कृषि एवं खाद्य सुरक्षा, डिजिटल गवर्नेंस, जलवायु परिवर्तन से निपटने की क्षमता और ऊर्जा सहयोग जैसे मुद्दे प्रमुख रहे.

1 hour ago

टाटा सन्स ने खारिज की नोएल टाटा की आपत्ति, एन. चंद्रशेखरन की दोबारा नियुक्ति को बताया वैध

चंद्रशेखरन की पुनर्नियुक्ति पर टाटा सन्स ने अपना रुख स्पष्ट कर दिया है, लेकिन इससे टाटा सन्स और टाटा ट्रस्ट्स के बीच विवाद समाप्त नहीं हुआ है.

1 hour ago

एशियन फुटवेयर्स की नई ब्रांडिंग स्ट्रैटेजी, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के 3 प्लेटफॉर्म्स के नेमिंग राइट्स हासिल किए

न प्लेटफॉर्म्स पर कंपनी के ब्रांड एंबेसडर और पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की तस्वीर भी लगाई गई है.

1 hour ago

द टाटा क्लब: टाटा संस की लिस्टिंग के पीछे परिवारों, बोर्डरूम और कारोबार की कहानी

टाटा विवाद के केंद्र में 18% हिस्सेदारी और इसके इर्द-गिर्द परिवारों, दोस्तों, वकीलों और निदेशकों का असाधारण नेटवर्क

3 hours ago

SEBI का बड़ा फैसला: PMS के जरिए म्युचुअल फंड में निवेश का रास्ता खुला, कई नियम बदले

SEBI ने REIT और InvIT की यूनिट्स पर डिपॉजिटरी रिसीट जारी करने की भी मंजूरी दी है. इसका उद्देश्य इन निवेश साधनों में विदेशी पूंजी की भागीदारी बढ़ाने से जुड़ा है.

3 hours ago

बड़ी खबरें

टाटा सन्स ने खारिज की नोएल टाटा की आपत्ति, एन. चंद्रशेखरन की दोबारा नियुक्ति को बताया वैध

चंद्रशेखरन की पुनर्नियुक्ति पर टाटा सन्स ने अपना रुख स्पष्ट कर दिया है, लेकिन इससे टाटा सन्स और टाटा ट्रस्ट्स के बीच विवाद समाप्त नहीं हुआ है.

1 hour ago

भारत-CARICOM बैठक में व्यापार और जलवायु सहयोग पर चर्चा, UNSC की 2028-29 अवधि के लिए भारत को समर्थन

विदेश मंत्रालय के अनुसार, बैठक में राजनीतिक संबंधों के साथ व्यापार और निवेश, कृषि एवं खाद्य सुरक्षा, डिजिटल गवर्नेंस, जलवायु परिवर्तन से निपटने की क्षमता और ऊर्जा सहयोग जैसे मुद्दे प्रमुख रहे.

1 hour ago

महादेव बेटिंग ऐप मामले में CBI की कार्रवाई, दुबई से लौटते ही आरोपी अभिषेक कुमार गिरफ्तार

जांच एजेंसी के मुताबिक, अभिषेक कुमार पर ‘महादेव बुक’ के तहत ऑनलाइन बेटिंग और जुए से जुड़ी गतिविधियों के संचालन में सक्रिय भूमिका निभाने का आरोप है.