✕

होम / बिजनेस / विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार दूसरे सप्ताह गिरावट, सोने का भंडार 95 अरब डॉलर के पार

विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार दूसरे सप्ताह गिरावट, सोने का भंडार 95 अरब डॉलर के पार

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार लगातार दूसरे सप्ताह घटने से यह संकेत मिलता है कि वैश्विक आर्थिक दबाव, रुपये की कमजोरी और विदेशी निवेश में अस्थिरता का असर देश की वित्तीय स्थिरता पर पड़ रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 11 months ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार लगातार दूसरे सप्ताह घटा है. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार 26 सितंबर 2025 को समाप्त सप्ताह में देश के कुल फॉरेक्स रिजर्व में 2.33 अरब डॉलर की कमी दर्ज की गई है. हालांकि इस दौरान सोने के भंडार में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई, जिससे कुल गिरावट का असर कुछ कम हुआ. वहीं देश के सोने के भंडार में बढ़ोतरी दर्ज की गई है.

700 अरब डॉलर के नीचे पहुंचा भंडार

रिजर्व बैंक द्वारा शुक्रवार यानी 03 अक्टूबर को जारी आंकड़ों के अनुसार भारत का विदेशी मुद्रा भंडार घटकर 700.23 अरब डॉलर रह गया है. इससे पिछले सप्ताह इसमें 396 मिलियन डॉलर की गिरावट हुई थी. गौरतलब है कि सितंबर 2024 में यह भंडार 704.88 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया था.

फॉरेन करेंसी एसेट में आई सबसे ज्यादा गिरावट

समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान फॉरेन करेंसी एसेट (FCA) में भारी गिरावट दर्ज की गई. आंकड़ों के मुताबिक इसमें 4.39 अरब डॉलर की कमी आई है, जिससे FCA घटकर 581.75 अरब डॉलर पर आ गया. विदेशी मुद्रा भंडार में FCA का सबसे बड़ा हिस्सा होता है. इन आंकड़ों में यूरो, पौंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं में उतार-चढ़ाव का असर भी शामिल होता है.

सोने के भंडार में मजबूत बढ़ोतरी

जहां विदेशी मुद्रा आस्तियों में गिरावट देखी गई, वहीं सोने के भंडार में तेजी जारी रही. 19 सितंबर को समाप्त सप्ताह के दौरान भारत का गोल्ड रिजर्व 2.23 अरब डॉलर बढ़कर 95.01 अरब डॉलर तक पहुंच गया. इससे पहले के सप्ताह में भी इसमें 360 मिलियन डॉलर की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी.

SDR और IMF रिजर्व में भी गिरावट

रिजर्व बैंक के अनुसार, भारत के स्पेशल ड्रॉइंग राइट्स (SDR) में भी हल्की गिरावट देखी गई. समीक्षाधीन सप्ताह में SDR का स्तर घटकर 18.78 अरब डॉलर रह गया. इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के पास रखे देश के रिजर्व मुद्रा भंडार में भी 80 मिलियन डॉलर की कमी दर्ज की गई है, जो अब 4.67 अरब डॉलर रह गया है.

रुपये और बाजार की गिरावट का असर

बीते सप्ताह शेयर बाजार में लगातार गिरावट और रुपये की कमजोरी का असर विदेशी मुद्रा भंडार पर भी देखने को मिला. भारतीय शेयर बाजार में आठ सत्रों तक गिरावट रही और डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोर हुआ. विशेषज्ञों के मुताबिक, अगर वैश्विक बाजार में डॉलर इंडेक्स मजबूत होता है तो आने वाले हफ्तों में भी फॉरेक्स रिजर्व पर दबाव बना रह सकता है.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत के रनिंग बाजार में विस्तार की तैयारी, डेकाथलॉन का 2030 तक ₹1,000 करोड़ कारोबार का लक्ष्य

50 लाख सक्रिय रनर्स तक पहुंचने की रणनीति, इस साल KIPRUN के 35 नए प्रोडक्ट होंगे लॉन्च

14 hours ago

मिठाई के डिब्बे से पर्सनलाइज्ड तोहफों तक, बदल रही फेस्टिव गिफ्टिंग की तस्वीर

प्रीमियम चॉकलेट, स्वास्थ्यवर्धक उत्पाद, स्मार्ट उपकरण और अनुभव आधारित उपहारों की बढ़ती मांग; छोटे शहरों तक पहुंचा महंगे और व्यक्तिगत उपहारों का चलन

18 hours ago

MCX को-लोकेशन: SEBI बना युधिष्ठिर

नियामक का कहना है कि उसने MCX को अपने ट्रेडिंग इंजन को एक अमेरिकी स्वामित्व वाले डेटा सेंटर में ले जाने की "कोई अनुमति नहीं" दी. उसका यह भी कहना है कि उसे इसकी जानकारी दी गई थी. इन दोनों बयानों के बीच वह सब कुछ है जो भारत NSE से सीखने में विफल रहा.

18 hours ago

जब बोर्डरूम बन जाए ब्रांडरूम: टाटा ब्रांड की रक्षा कौन करेगा?

इतने मजबूत तरीके से भरोसे से जुड़े समूह के लिए बड़ा सवाल यह है कि क्या लंबे समय तक बनी रहने वाली अनिश्चितता अंततः व्यापक टाटा समूह को लेकर धारणाओं को प्रभावित कर सकती है, लिखते हैं डॉ. अनुराग बत्रा

20 hours ago

REIT-InvIT में बढ़ेगा निवेश, 5 साल में दोगुना हो सकता है AUM, ₹20 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान

ICRA के मुताबिक, वित्त वर्ष 2030-31 तक InvIT और REIT का संयुक्त AUM करीब ₹20 लाख करोड़ हो सकता है. सड़क, रिन्यूएबल एनर्जी, वेयरहाउसिंग और डेटा सेंटर जैसे सेक्टर इस वृद्धि को रफ्तार दे सकते हैं.

23 hours ago


बड़ी खबरें

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

3 hours ago

JSW One Platforms ने 3,054 करोड़ रुपये के IPO के लिए दाखिल किए ड्राफ्ट पेपर, जानें पूरा प्लान

प्रस्तावित IPO में 1,300 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू और मौजूदा निवेशकों की ओर से 1,754 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल शामिल है.

1 hour ago

सरकार ने FY27 की सकल उधारी घटाई, बॉन्ड बिक्री का लक्ष्य 7.86 लाख करोड़ रुपये

सरकार अक्टूबर-मार्च के दौरान 7.86 लाख करोड़ रुपये के बॉन्ड जारी करेगी. सरकार ने बॉन्ड जारी करने का रुख लंबी अवधि वाली प्रतिभूतियों की ओर बढ़ाया है.

1 hour ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार घटकर 765.90 अरब डॉलर, जानिए क्यों आई इतनी बड़ी गिरावट

विदेशी मुद्रा भंडार के साप्ताहिक आंकड़े रुपये और देश के बाहरी क्षेत्र की स्थिति को समझने के लिए महत्वपूर्ण माने जाते हैं.

3 hours ago

28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, SBI-PNB समेत कई बैंकों ने ग्राहकों को किया अलर्ट

हड़ताल को देखते हुए सरकार ने ग्राहकों की बैंकिंग जरूरतों को पूरा करने के लिए 27 सितंबर, रविवार को सरकारी बैंकों की शाखाएं खोलने का निर्देश दिया है.

3 hours ago