✕

होम / बिजनेस / 7 अरब डॉलर बढ़ा देश का खजाना, फिर ऑल टाइम हाई पर पहुंचा विदेशी मुद्रा भंडार

7 अरब डॉलर बढ़ा देश का खजाना, फिर ऑल टाइम हाई पर पहुंचा विदेशी मुद्रा भंडार

2024 के पहले 8 महीनों में विदेशी मुद्रा भंडार में 58 बिलियन डॉलर का उछाल देखने को मिला है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

देश की अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर एक बार फिर अच्छी खबर आई है. दरअसल, देश का विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Currency Reserve) 680 अरब डॉलर के पार पहुंच गया है, जो अब तक का ऑल टाइम हाई है. भारतीय रिजर्व बैंक यानी आरबीआई (RBI) की ओर से जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है. देश का विदेशी मुद्रा भंडार 23 अगस्त को खत्म हुए हफ्ते में 7 अरब डॉलर उछलकर 681.688 अरब डॉलर के अब तक के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया. 

गोल्ड रिजर्व में भी जोरदार उछाल

आरबीआई ने 30 अगस्त 2024 को विदेशी मुद्रा भंडार का डेटा जारी किया है जिसके मुताबिक 23 अगस्त 2024 को खत्म हुए हफ्ते पर विदेशी मुद्रा भंडार 7.023 बिलियन डॉलर के उछाल के साथ 681.68 बिलियन डॉलर पर आ गया है जो कि ऑलटाइम हाई है. फॉरेन करेंसी एसेट्स 5.983 बिलियन डॉलर की बढ़ोतरी के साथ 597.552 बिलियन डॉलर रही है. आरबीआई के गोल्ड रिजर्व में भी जोरदार उछाल आया है और ये 893 मिलियन डॉलर के उछाल के साथ 61 बिलियन डॉलर पर आ गया है. एसडीआर 118 मिलियन डॉलर की बढ़ोतरी के साथ 18.45 बिलियन डॉलर और इंटरनेशनल मॉनिटरी फंड में मौजूद रिजर्व 30 मिलियन डॉलर बढ़कर 4.68 बिलियन डॉलर रहा है.

विदेशी पोर्टफोलियो निवेश में जोरदार बढ़ोतरी

भारत में विदेशी पोर्टफोलियो निवेश में जोरदार बढ़ोतरी के चलते विदेशी मुद्रा भंडार में इस दौरान बढ़ोतरी देखने को मिली है. पिछले कई ट्रेडिंग सेशन से भारतीय शेयर बाजार में जोरदार तेजी देखने को मिली है और विदेशी निवेश के चलते सेंसेक्स निफ्टी ऑलटाइम हाई पर बंद हुआ है. करेंसी मार्केट में एक डॉलर के मुकाबले रुपया शुक्रवार 30 अगस्त, 2024 को मामूली मजबूती के साथ 83.86 के लेवल पर क्लोज हुआ है. 

साल 2024 में विदेशी निवेश बढ़ने के चलते विदेशी मुद्रा भँडार में 58 बिलियन डॉलर का उछाल देखने को मिला है. 29 दिसंबर 2023 को विदेशी मुद्रा भंडार 623 बिलियन रहा था जो अब 681 बिलियन डॉलर के पार जा पहुंचा है. वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामलों के विभाग ने जुलाई महीने के जो मंथली इकोनॉमिक रिव्यू जारी किया है उसके मुताबिक 10.8 बिलियन डॉलर का एफपीआई इंफ्लो जून और जुलाई 2024 में देखने को मिला है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों में छात्रों को 10% छूट, जानें कैसे मिलेगा लाभ

इसके अलावा सालभर चलने वाले छात्र कार्यक्रम के तहत 10 किलोग्राम अतिरिक्त सामान ले जाने की सुविधा और एक बार मुफ्त में यात्रा की तारीख बदलने का लाभ भी मिलेगा.

3 hours ago

रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब रुपया, RBI ने संभाला मोर्चा; डॉलर और कच्चे तेल का दबाव बरकरार

विदेशी पूंजी की निकासी, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और डॉलर की मजबूत मांग से रुपये पर दबाव बना हुआ है. 9 अक्टूबर को रुपया शुरुआती कारोबार में 96.80 प्रति डॉलर के करीब पहुंचने के बाद संभला और 96.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ.

3 hours ago

दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद, 10 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन से पहले DMRC का फैसला

दिल्ली पुलिस की सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बाद DMRC ने 9 अक्टूबर रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए हैं. अगले आदेश तक जारी रहेंगी पाबंदियां, हालांकि नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को छोड़कर अन्य प्रभावित स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

4 hours ago

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

5 hours ago

सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को मिलने वाली टैक्स छूट खत्म, अब लगेगा 3% IGST

अब सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को 3% इंटीग्रेटेड गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (IGST) देना होगा, जिससे उन्हें बुलियन एक्सचेंज के जरिए आयात करने वाले अन्य कारोबारियों के समान कर व्यवस्था के दायरे में लाया जा सकेगा.

7 hours ago

बड़ी खबरें

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

5 hours ago

रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब रुपया, RBI ने संभाला मोर्चा; डॉलर और कच्चे तेल का दबाव बरकरार

विदेशी पूंजी की निकासी, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और डॉलर की मजबूत मांग से रुपये पर दबाव बना हुआ है. 9 अक्टूबर को रुपया शुरुआती कारोबार में 96.80 प्रति डॉलर के करीब पहुंचने के बाद संभला और 96.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ.

3 hours ago

दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद, 10 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन से पहले DMRC का फैसला

दिल्ली पुलिस की सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बाद DMRC ने 9 अक्टूबर रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए हैं. अगले आदेश तक जारी रहेंगी पाबंदियां, हालांकि नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को छोड़कर अन्य प्रभावित स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

4 hours ago

एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों में छात्रों को 10% छूट, जानें कैसे मिलेगा लाभ

इसके अलावा सालभर चलने वाले छात्र कार्यक्रम के तहत 10 किलोग्राम अतिरिक्त सामान ले जाने की सुविधा और एक बार मुफ्त में यात्रा की तारीख बदलने का लाभ भी मिलेगा.

3 hours ago

प्याज, तेल और चावल की महंगाई से बिगड़ा रसोई का बजट, वेज थाली 10% महंगी: रिपोर्ट

क्रिसिल की रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर में शाकाहारी थाली की लागत सालाना आधार पर 10% बढ़कर ₹30.8 हो गई, जबकि मांसाहारी थाली 6% महंगी होकर ₹59.5 पर पहुंच गई.

7 hours ago