होम / बिजनेस / दुनिया के टॉप 10 अमीरों की लिस्ट जारी, Ambani को तगड़ा झटका; जानें Adani की रैंक

दुनिया के टॉप 10 अमीरों की लिस्ट जारी, Ambani को तगड़ा झटका; जानें Adani की रैंक

अरबपति स्टीव बाल्मर ने मुकेश अंबानी को रिप्लेस किया है. बाल्मर की नेटवर्थ 88.1 अरब डॉलर है और वे 10वीं पोजिशन पर हैं. दिग्गज निवेशक वॉरेन बफे को भी तगड़ा नुकसान पहुंचा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: फोर्ब्स के रियल टाइम बिलेनियर लिस्ट (Forbes Real Time Billionaires) के अनुसार उद्योगपति मुकेश अंबानी दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों की टॉप 10 लिस्ट से बाहर हो गए हैं. लेटेस्ट रैंकिंग में उन्हें 11वां स्थान दिया गया है. फोर्ब्स के अनुसार, मुकेश अंबानी की कुल नेटवर्थ गिरकर 87.4 अरब डॉलर रह गई है. इस कारण उन्हें नुकसान हुआ और वे टॉप 10 लिस्ट से बाहर हो गए.

वॉरेन बफे को भी नुकसान
अरबपति स्टीव बाल्मर ने उन्हें रिप्लेस किया है. बाल्मर की नेटवर्थ 88.1 अरब डॉलर है और वे 10वीं पोजिशन पर हैं. दिग्गज निवेशक वॉरेन बफे को भी तगड़ा नुकसान पहुंचा है. हालांकि वे टॉप 10 में अभी भी 9वें नंबर पर हैं.

गौतम अडानी सबसे अमीर एशियाई
भारतीय उद्योगपति गौतम अडानी इस लिस्ट में भारत की शान बने हुए हैं. उनकी कुल नेटवर्थ 105 अरब डॉलर है. इस नेटवर्थ की बदौलत टॉप 10 की लिस्ट में वे पांचवें नंबर पर हैं. इसके साथ ही 60 वर्षीय अडानी एशिया के सबसे अमीर शख्स हैं.

एलन मस्क सबसे अमीर
टॉप 10 लिस्ट में एलन मस्क इसबार भी पहले नंबर पर हैं. मस्क की नेटवर्थ 237.9 अरब डॉलर है. इसके साथ ही वे दुनिया के दुनिया के सबसे अमीर शख्स हैं. दूसरे नंबर पर  फ्रांस के अरबपति बर्नार्ड अर्नाल्ट हैं. इनकी नेटवर्थ 149.3 अरब डॉलर है.

मार्क जुकरबर्ग 16वें नंबर पर
जेफ बेजोस 141.2 अरब डॉलर के साथ दुनिया के तीसरे सबसे अमीर शख्स हैं. वहीं, 66 वर्षीय बिल गेट्स 124.6 अरब डॉलर के साथ टॉप 10 लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं और वे दुनिया चौथे सबसे अमीर शख्स हैं. लैरी पेज 102.6 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ छठे नंबर, लैरी एलिसन 99 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ सातवें नंबर पर और सर्गेई ब्रिन 98.6 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ आठवें नंबर पर हैं. 38 वर्षीय मार्क जुकरबर्ग 61.5 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ 16वें नंबर पर हैं.

अंबानी-अडानी की नेटवर्थ में कितना अंतर
फोर्ब्स की लिस्ट के अनुसार, अंबानी और अडानी की नेटवर्थ में 17.6 अरब डॉलर का अंतर है. अडानी की नेटवर्थ 105 अरब डॉलर है, जबकि अंबानी की नेटवर्थ 87.4 अरब डॉलर है. 

Forbes Real Time Billionaires Top 10 List
1. एलन मस्क : 237.9 अरब डॉलर
2. बर्नार्ड अर्नाल्ट : 149.3 अरब डॉलर
3. जेफ बेजोस : 141.2 अरब डॉलर
4. बिल गेट्स : 124.6 अरब डॉलर
5. गौतम अडानी : 105 अरब डॉलर
6. लैरी पेज : 102.6 अरब डॉलर
7. लैरी एलिसन : 99 अरब डॉलर
8. सर्गेई ब्रिन : 98.6 अरब डॉलर
9. वॉरेन बफे : 97.7 अरब डॉलर
10. स्टीव बाल्मर : 88.1 अरब डॉलर

टैग्स
सम्बंधित खबरें

जुलाई में GST कलेक्शन ने दिखाई अर्थव्यवस्था की मजबूती, 15.4% बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों (अप्रैल-जुलाई) में सकल GST कलेक्शन 8.43 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 7.66 लाख करोड़ रुपये की तुलना में 10.1% अधिक है.

4 hours ago

यील्ड के दिग्गज: कोटक-रॉबी की जंग

10 साल की अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड: 4.70%. लगातार बढ़ती हुई. 30 साल की यील्ड: 5.20%. और फेडरल रिजर्व अभी ब्याज दरों में बदलाव भी नहीं कर रहा था.

7 hours ago

RBL बैंक को पहली बार मिली मूडीज की इन्वेस्टमेंट ग्रेड रेटिंग, आउटलुक स्थिर

वैश्विक रेटिंग एजेंसी ने बैंक को Baa2/P-2 रेटिंग दी, मजबूत पूंजी स्थिति और कारोबार में वृद्धि की उम्मीद को बताया आधार

9 hours ago

कमर्शियल LPG सिलेंडर 209 रुपये तक सस्ता, होटल-रेस्टोरेंट और कारोबारियों को राहत

1 अगस्त से लागू हुई नई कीमतें, लगातार दूसरे महीने कम हुए व्यावसायिक गैस सिलेंडर के दाम; घरेलू LPG की कीमतों में कोई बदलाव नहीं

9 hours ago

अजंता फार्मा का Q1 मुनाफा 31% बढ़कर 334 करोड़ रुपये पहुंचा, आय में 25% की बढ़ोतरी

US जेनरिक और अफ्रीका कारोबार ने कंपनी की ग्रोथ को दी मजबूती, एडजस्टेड EBITDA बढ़कर 454 करोड़ रुपये हुआ.

9 hours ago

बड़ी खबरें

जुलाई में GST कलेक्शन ने दिखाई अर्थव्यवस्था की मजबूती, 15.4% बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों (अप्रैल-जुलाई) में सकल GST कलेक्शन 8.43 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 7.66 लाख करोड़ रुपये की तुलना में 10.1% अधिक है.

4 hours ago

पहली तिमाही में 22 राज्यों की कैपेक्स रफ्तार सुस्त, यूपी-बंगाल समेत कई बड़े राज्य पिछड़े: CAG

अप्रैल-जून तिमाही के दौरान 22 राज्यों ने संयुक्त रूप से पूंजीगत व्यय के लिए निर्धारित 10.45 लाख करोड़ रुपये के बजट में से 1.11 लाख करोड़ रुपये खर्च किए.

12 hours ago