✕

होम / बिजनेस / लगातार चार साल, Reliance Industries बनी देश की सबसे अधिक वैल्यूएबल कंपनी

लगातार चार साल, Reliance Industries बनी देश की सबसे अधिक वैल्यूएबल कंपनी

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) लगातार चौथे साल वर्ष 2024 में देश की सबसे अधिक वैल्यू वाली कंपनी बनी रही.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारत की टॉप 500 प्राइवेट कंपनियों की कुल वैल्यू 3.8 ट्रिलियन डॉलर यानी करीब 324 लाख करोड़ रुपये हो गई है, जो देश की 3.5 ट्रिलियन डॉलर की कुल GDP से भी अधिक है. यह दावा 2024 की बरगंडी प्राइवेट हुरुन इंडिया 500 लिस्ट (The 2024 Burgundy Private Hurun India 500) में किया गया है. रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) इस लिस्ट में लगातार चौथे साल सबसे ऊपर रही है, जबकि भारतीय एयरटेल (Bharti Airtel) और एनएसई (NSE) को पहली बार टॉप 10 कंपनियों में जगह मिली है.

देश की 500 सबसे वैल्युएबल प्राइवेट कंपनियों की लिस्ट

बरगंडी प्राइवेट हुरुन इंडिया 500 लिस्ट में देश की 500 सबसे वैल्युएबल प्राइवेट कंपनियों को शामिल किया जाता है. सरकारी कंपनियों और विदेशी या भारतीय कंपनियों की सब्सिडियरीज को इस लिस्ट से बाहर रखा जाता है. बरगंडी प्राइवेट, एक्सिस बैंक का प्राइवेट बैंकिंग बिजनेस है, जो देश के सबसे तेजी से बढ़ने वाले वेल्थ मैनेजर्स में शामिल है, जो अपने क्लाइंट्स की 24 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यू की वेल्थ को मैनेज करता है. इस लिस्ट के चौथे एडिशन में कई कंपनियों ने जबरदस्त ग्रोथ दिखाई है.

रिलायंस इंडस्ट्रीज लगातार नंबर 1

रिलायंस इंडस्ट्रीज 17.5 लाख करोड़ रुपये की मार्केट वैल्यू के साथ लगातार चौथे साल भारत की सबसे वैल्युएबल कंपनी बनी हुई है. इस साल कंपनी की वैल्यू में 12% की बढ़ोतरी हुई है. टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) 16.1 लाख करोड़ रुपये की वैल्यू के साथ दूसरे स्थान पर रही, जबकि HDFC बैंक 14.2 लाख करोड़ रुपये के साथ तीसरे नंबर पर था.

भारती एयरटेल और NSE की टॉप 10 में एंट्री  

इस साल भारती एयरटेल ने 75% की जबरदस्त ग्रोथ दर्ज कर टॉप 10 में एंट्री ली और 9.74 लाख करोड़ रुपये की वैल्यू के साथ चौथे स्थान पर रही. यह पहली बार है जब एयरटेल इस लिस्ट के टॉप 5 में शामिल हुई है. इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) ने भी 201% की बढ़ोतरी के साथ 4.7 लाख करोड़ रुपये की वैल्यू हासिल करके प 10 में जगह बनाई.

सबसे तेजी से बढ़ने वालों में नए प्लेयर्स शामिल

इस साल की रिपोर्ट में मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज सबसे तेजी से ग्रोथ करने वाली कंपनी रही, जिसकी वैल्यू में 297% की बढ़ोतरी हुई. लॉजिस्टिक्स स्टार्टअप ज़ेप्टो ने 269%, NSE ने 201% और फिजिक्स वाला ने 172% की ग्रोथ हासिल की है. ये सभी इस लिस्ट की सबसे ज्यादा वैल्यू ग्रोथ दर्ज करने वाली कंपनियों में शामिल हैं. इस साल की लिस्ट में 82 नई कंपनियों ने जगह बनाई है, जो पिछले साल की तुलना में 21 ज्यादा हैं. हुरुन इंडिया की रिपोर्ट में कहा गया है कि भारतीय स्टार्टअप्स का असर तेजी से बढ़ रहा है और निवेशकों का उनमें भरोसा मजबूत हो रहा है.

फाइनेंशियल सर्विसेज और हेल्थकेयर सेक्टर मजबूत

फाइनेंशियल सर्विसेज और हेल्थकेयर सेक्टर ने इस साल की लिस्ट में सबसे मजबूती से अपनी मौजूदगी दर्ज कराई. लिस्ट में फाइनेंशियल सर्विसेज सेक्टर की कुल 63 कंपनियां शामिल हैं, जिनकी कुल वैल्यू 62 लाख करोड़ रुपये है. वहीं हेल्थकेयर सेक्टर की 59 कंपनियों ने भी जबरदस्त ग्रोथ दिखाते हुए लिस्ट में जगह बनाई है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत में फिर मजबूत होंगे देसी मोबाइल ब्रांड, सरकार देगी ₹5,000 करोड़ का प्रोत्साहन

स्मार्टफोन बाजार में चीनी कंपनियों के दबदबे के बीच सरकार भारतीय मोबाइल ब्रांडों को मजबूत करने की तैयारी कर रही है. ₹62,500 करोड़ की मोबाइल फोन विनिर्माण योजना में करीब ₹5,000 करोड़ भारतीय कंपनियों के लिए रखे गए हैं.

1 hour ago

IPO बाजार में रिकॉर्ड तेजी, 6 महीने में 78 कंपनियों ने जुटाए ₹94,205 करोड़

अप्रैल-सितंबर 2026 के दौरान मेनबोर्ड आईपीओ के जरिए कंपनियों की फंड जुटाने की रफ्तार तेज रही. इस दौरान 78 कंपनियों ने ₹94,205 करोड़ जुटाए, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 35 फीसदी अधिक है.

3 hours ago

चंद्रशेखरन और वेंणु श्रीनिवासन के बीच टीवीएस से जुड़ा दूसरा सौदा टाटा संस बोर्ड के समक्ष नहीं रखा गया: रिपोर्ट

टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन के परिवार की कंपनी कर्नाटक में 330 करोड़ रुपये के औद्योगिक पार्क की योजना बना रही है. यहां टीवीएस मोटर और उसके टियर-1 आपूर्तिकर्ताओं के लिए ऑटो कंपोनेंट्स बनाए जाने हैं.

4 hours ago

त्योहारी सीजन से पहले निसान की बड़ी छलांग, घरेलू बिक्री में 100% उछाल

निसान मोटर इंडिया ने सितंबर 2026 में घरेलू बाजार में 3,300 वाहनों की थोक बिक्री दर्ज की, जो पिछले साल के इसी महीने के मुकाबले 100 प्रतिशत अधिक है. कंपनी ने घरेलू और निर्यात बाजारों को मिलाकर सितंबर में कुल 10,025 वाहनों की थोक बिक्री की.

4 hours ago

दूसरी तिमाही में 7.3% रह सकती है भारत की विकास दर, पहली तिमाही से धीमी होगी रफ्तार

रिपोर्ट में कहा गया है कि पूंजीगत और बुनियादी ढांचा क्षेत्र से जुड़े सामान का उत्पादन निवेश गतिविधियों में मजबूती के संकेत दे रहा है.

8 hours ago


बड़ी खबरें

IPO बाजार में रिकॉर्ड तेजी, 6 महीने में 78 कंपनियों ने जुटाए ₹94,205 करोड़

अप्रैल-सितंबर 2026 के दौरान मेनबोर्ड आईपीओ के जरिए कंपनियों की फंड जुटाने की रफ्तार तेज रही. इस दौरान 78 कंपनियों ने ₹94,205 करोड़ जुटाए, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 35 फीसदी अधिक है.

3 hours ago

भारत में फिर मजबूत होंगे देसी मोबाइल ब्रांड, सरकार देगी ₹5,000 करोड़ का प्रोत्साहन

स्मार्टफोन बाजार में चीनी कंपनियों के दबदबे के बीच सरकार भारतीय मोबाइल ब्रांडों को मजबूत करने की तैयारी कर रही है. ₹62,500 करोड़ की मोबाइल फोन विनिर्माण योजना में करीब ₹5,000 करोड़ भारतीय कंपनियों के लिए रखे गए हैं.

1 hour ago

CII की CBG कमेटी के को-चेयरमैन नियुक्त हुए वरुण कराड

यह नियुक्ति ऐसे समय हुई है जब सरकार ₹23,731 करोड़ के गोबरधन (GOBARdhan) ढांचे को लागू करने की दिशा में आगे बढ़ रही है.

4 hours ago

HDFC बैंक के पहले बाहरी CEO होंगे अनूप बागची, सामने होंगी ये 6 बड़ी प्राथमिकताएं

जैसे-जैसे अनूप बागची 27 अक्टूबर को एचडीएफसी बैंक की कमान संभालने की तैयारी कर रहे हैं, भरोसा बहाल करना, विकास और लाभप्रदता को मजबूत करना, ग्राहक अनुभव में सुधार करना और प्रतिभाओं को एक दिशा में लाना उनके शुरुआती एजेंडे को परिभाषित करेगा.

4 hours ago

सोना हुआ सस्ता, दिल्ली में 22 कैरेट का भाव ₹1.37 लाख के करीब, चांदी भी फिसली

इस साल जनवरी में घरेलू बाजार में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई थी. मौजूदा भाव उस रिकॉर्ड स्तर से काफी नीचे है.

8 hours ago