✕

होम / बिजनेस / वीकेंड का 'स्वैग से स्वागत' करने के लिए आज इन शेयरों पर खेल जाएं दांव!

वीकेंड का 'स्वैग से स्वागत' करने के लिए आज इन शेयरों पर खेल जाएं दांव!

शेयर बाजार के लिए आज सप्ताह का आखिरी कारोबारी दिन है और आज कुछ शेयरों में तेजी एक संकेत मिले हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

पिछले तीन सत्रों से शेयर बाजार में तेजी का रुख है. कल यानी गुरुवार को भी बाजार उछाल के साथ बंद हुआ. भले ही कोई बड़ी उछाल देखने को न मिल रही हो, लेकिन मार्केट का ग्रीन जोन में कारोबार करते रहना ही महत्वपूर्ण है. कल बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज (BSE) का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 147.89 अंक मजबूत होकर 81,053.19 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 41.30 अंक चढ़कर 24,811.50 पर पहुंच गया. इस दौरान, भारती एयरटेल, ICICI बैंक, टाटा स्टील और एशियन पेंट्स जैसे दिग्गज कंपनियों के शेयरों में भी मजबूती आई. जबकि  एनटीपीसी, टाटा मोटर्स, महिंद्रा आदि शेयर नुकसान में रहे. आज सप्ताह का आखिरी कारोबारी दिन है और आज भी बाजार में हल्की तेजी बनी रह सकती है.

इनमें तेजी के संकेत
मोमेंटम इंडिकेटर, मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने आज के लिए कुल छह शेयरों में तेजी के संकेत दिए हैं. IndiGo, Indian Hotels, Varroc Engineering, Piramal Enterprises, Endurance Technologies और Natco Pharma के भाव आज चढ़ सकते हैं. इसका मतलब है कि इन पर दांव लगाने वालों के लिए भी मुनाफा कमाने की गुंजाइश बन सकती है. हालांकि, BW हिंदी आपको सलाह देता है कि शेयर मार्केट में निवेश से पहले किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से परामर्श ज़रूर कर लें, अन्यथा आपको नुकसान भी उठाना पड़ सकता है. 

इनमें आ सकती है मंदी
इसी तरह, MACD ने Suzlon Energy, Embassy Office Parks REIT, Ethos और Chaman Lal Setia Exports पर मंदी का रुख दर्शाया है. यानी इन शेयरों में गिरावट देखने को मिल सकती है. लिहाजा इनमें निवेश को लेकर सावधान रहें. Suzlon के शेयर कल करीब डेढ़ प्रतिशत गिरकर 77.70 रुपए पर बंद हुए. इस शेयर ने अपने निवेशकों को मालामाल किया है. इस साल अब तक ये 101.82% चढ़ चुका है. Embassy Office भी कल एक प्रतिशत से अधिक की गिरावट के साथ 375.07 रुपए पर पहुंच गया. Chaman Lal Setia Exports के लिए भी कल का दिन अच्छा नहीं रहा और Ethos 4.58% गिरकर बंद हुआ.

इनमें मजबूत खरीदारी 
अब मजबूती खरीदारी वाले शेयरों की बात करते हैं. इस लिस्ट में Jindal Saw, CESCC, Shyam Metalics, Trent, Natco Pharma, Balrampur Chini और TVS Motor का नाम शामिल है. दरअसल, इन शेयरों ने अपना 52 हफ्ते का उच्च स्तर पार कर लिया है ज तेजी का संकेत देता है.  Jindal Saw के शेयर कल शानदार 4.38% की उड़ान के साथ 685 रुपए पर बंद हुए. टाटा समूह की Trent के लिए भी गुरुवार अच्छा रहा. तीन प्रतिशत से अधिक की मजबूती के साथ यह शेयर 6,995.10 रुपए पर पहुंच गया. इस दौरान, TVS मोटर्स भी करीब तीन प्रतिशत की तेजी के साथ 2,704.60  रुपए पर बंद हुआ.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).

टैग्स
सम्बंधित खबरें

एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों में छात्रों को 10% छूट, जानें कैसे मिलेगा लाभ

इसके अलावा सालभर चलने वाले छात्र कार्यक्रम के तहत 10 किलोग्राम अतिरिक्त सामान ले जाने की सुविधा और एक बार मुफ्त में यात्रा की तारीख बदलने का लाभ भी मिलेगा.

11 hours ago

रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब रुपया, RBI ने संभाला मोर्चा; डॉलर और कच्चे तेल का दबाव बरकरार

विदेशी पूंजी की निकासी, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और डॉलर की मजबूत मांग से रुपये पर दबाव बना हुआ है. 9 अक्टूबर को रुपया शुरुआती कारोबार में 96.80 प्रति डॉलर के करीब पहुंचने के बाद संभला और 96.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ.

11 hours ago

दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद, 10 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन से पहले DMRC का फैसला

दिल्ली पुलिस की सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बाद DMRC ने 9 अक्टूबर रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए हैं. अगले आदेश तक जारी रहेंगी पाबंदियां, हालांकि नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को छोड़कर अन्य प्रभावित स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

11 hours ago

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

12 hours ago

सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को मिलने वाली टैक्स छूट खत्म, अब लगेगा 3% IGST

अब सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को 3% इंटीग्रेटेड गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (IGST) देना होगा, जिससे उन्हें बुलियन एक्सचेंज के जरिए आयात करने वाले अन्य कारोबारियों के समान कर व्यवस्था के दायरे में लाया जा सकेगा.

14 hours ago

बड़ी खबरें

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

12 hours ago

रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब रुपया, RBI ने संभाला मोर्चा; डॉलर और कच्चे तेल का दबाव बरकरार

विदेशी पूंजी की निकासी, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और डॉलर की मजबूत मांग से रुपये पर दबाव बना हुआ है. 9 अक्टूबर को रुपया शुरुआती कारोबार में 96.80 प्रति डॉलर के करीब पहुंचने के बाद संभला और 96.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ.

11 hours ago

दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद, 10 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन से पहले DMRC का फैसला

दिल्ली पुलिस की सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बाद DMRC ने 9 अक्टूबर रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए हैं. अगले आदेश तक जारी रहेंगी पाबंदियां, हालांकि नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को छोड़कर अन्य प्रभावित स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

11 hours ago

एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों में छात्रों को 10% छूट, जानें कैसे मिलेगा लाभ

इसके अलावा सालभर चलने वाले छात्र कार्यक्रम के तहत 10 किलोग्राम अतिरिक्त सामान ले जाने की सुविधा और एक बार मुफ्त में यात्रा की तारीख बदलने का लाभ भी मिलेगा.

11 hours ago

प्याज, तेल और चावल की महंगाई से बिगड़ा रसोई का बजट, वेज थाली 10% महंगी: रिपोर्ट

क्रिसिल की रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर में शाकाहारी थाली की लागत सालाना आधार पर 10% बढ़कर ₹30.8 हो गई, जबकि मांसाहारी थाली 6% महंगी होकर ₹59.5 पर पहुंच गई.

14 hours ago