होम / बिजनेस / खबरों के दम पर फोकस में रहेंगे ये शेयर, बाजार खुलने से पहले बनाएं स्ट्रैटजी

खबरों के दम पर फोकस में रहेंगे ये शेयर, बाजार खुलने से पहले बनाएं स्ट्रैटजी

ये हफ्ता कई ग्लोबल और घरेलू खबरों से भरा रहेगा. फेड की बैठक और 5G स्पेक्ट्रम की नीलामी आज से शुरू हो रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

मुंबई: भारतीय शेयर बाजारों के लिए आज ग्लोबल मार्केट से काफी मिले जुले संकेत हैं. ये हफ्ता ग्लोबल के लिहाज से काफी एक्शन से भरा रहने वाला है क्योंकि आज से अमेरिकी फेडरल रिजर्व की दो दिनों की बैठक शुरू हो रही है. दुनियाभर के एक्सपर्ट्स ये मान रहे हैं कि फेड ब्याज दरों में करीब 0.75 परसेंट की बढ़ोतरी कर सकता है. फेड की पॉलिसी से पहले अमेरिकी बाजारों में हलचल है, कल डाओ जोंस में के सीमित दायरे में कारोबार हुआ, लेकिन अंत में डाओ जोंस 90 अंक ऊपर बंद हुआ, लगातार दूसरे दिन आईटी शेयरों में गिरावट रही. इसके अलावा दुनिया की सबसे बड़ी रिटेलर वॉलमार्ट ने मुनाफा और बिक्री को लेकर अपना गाइडेंस घटा दिया है, जिसके बाद वॉलमार्ट का शेयर 9 परसेंट टूट गया. SGX Nifty की भी शुरुआत आज सुस्ती के साथ हुई है. फेड की पॉलिसी से पहले अमेरिका में आज ही कंज्यूमर कॉन्फिडेंस और नए घरों की बिक्री के भी आंकड़े आएंगे. 

ये तो रही ग्लोबल इवेंट्स की बात अब एक नजर घरेलू इवेंट्स पर. सबसे पहले बात करते हैं कल मार्केट बंद होने के बाद आए नतीजों की, आज इन शेयरों में हलचल देखने को मिल सकती है

नतीजे आए, दिखेगी हलचल
Axis Bank के नतीजे कल आए, नतीजे बाजार के अनुमान के मुताबिक ही रहे हैं. NII, मुनाफा बाजार के हिसाब से ही आया है. लेकिन ऑपरेटिंग प्रॉफिट में हल्की नरमी दिखी है. NPA में हल्का सुधार देखने को मिला है. 
आईटी कंपनी Tech Mahindra के भी कल पहली तिमाही के नतीजे आए थे. आय में 5 परसेंट का इजाफा दिखा है, मुनाफा लेकिन 16 परसेंट गिरा है. इसके शेयरों पर आज नजर रखनी चाहिए, नतीजों के बाद इसमें हलचल दिख सकती है
Tata Steel ने भी पहली तिमाही में काफी अच्छे नतीजे पेश किए हैं. कंपनी का मुनाफा, रेवेन्यू बाजार के अनुमानों के हिसाब से ही आया है. आज ये शेयर फोकस में रहने वाला है. 

आज आएंगे नतीजे 
Asian Paints, L&T, Bajaj Auto के नतीजे आएंगे. इसके अलावा Tata Power, United Spirits के नतीजे  भी आज आएंगे. 

खबरों वाले शेयर 
1. टेलीकॉम शेयर Bharti Airtel, Vodafone आज फोकस में रहेगा क्योंकि आज से 5G स्पेक्ट्रम नीलामी की शुरुआत होने वाली है. 
2. Sun Pharma में LIC ने अपनी हिस्सेदारी 2 परसेंट घटाकर 5 परसेंट कर दी है. Sun Pharma को फोकस में रखिएगा. 
3. Bajaj Finserv शेयर स्प्लिट और बोनस इश्यू पर फैसला 28 जुलाई को बोर्ड बैठक में करने वाली है, ये शेयर भी फोकस में रहेगा. 
4. आज फार्मा कंपनियों के लिए कोई बड़ी खबर आ सकती है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने आज फार्मा कंपनियों के मार्जिन को लेकर एक बैठक बुलाई है. फार्मा कंपनियों पर इस खबर का असर देखने को मिल सकता है
5. Lupin को उनकी हाई ब्लड प्रेशर की दवा Azilsartan Medoxomil टैबलेट USFDA से मंजूरी मिली है. 
6. Strides Pharma को NCDs के जरिए 150 करोड़ रुपये जुटाने के लिए बोर्ड से मंजूरी मिल गई है.  
7. Sanofi India की बोर्ड बैठक में स्पेशल डिविडेंड देने पर विचार किया जा सकता है 
8. Matrimony.com का शेयर बायबैक आज से शुरू हो जाएगा, बायबैक प्राइस 1150 रुपये प्रति शेयर का है. 

VIDEO: सिगरेट पीने वाले सावधान! सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन


टैग्स
सम्बंधित खबरें

NSE IPO की राह हुई साफ, सेबी से 1,491 करोड़ रुपये में सुलझे सभी लंबित मामले

NSE के मुताबिक, सेबी की ओर से औपचारिक सेटलमेंट आदेश जारी होने के बाद सुप्रीम कोर्ट में लंबित सभी संबंधित मामले वापस ले लिए जाएंगे.

19 hours ago

छोटे शहरों से निकले बड़े आइडिया, Samsung Solve for Tomorrow के टॉप 100 में 50% से ज्यादा इनोवेटर्स टियर-2/3 शहरों से

AI, हेल्थटेक, एजुकेशन और सस्टेनेबिलिटी पर आधारित समाधानों के साथ युवा स्टार्टअप आइडिया को मिल रहा बढ़ावा; विजेता टीमों को मिलेगा 2 करोड़ रुपये तक का इनक्यूबेशन सपोर्ट

21 hours ago

टाटा स्टील का Q1 मुनाफा 19% बढ़कर 2,385 करोड़ रुपये, आय में 14% की बढ़ोतरी

टाटा स्टील की कंसोलिडेटेड ऑपरेशंस से आय जून तिमाही में सालाना आधार पर 14.3 फीसदी बढ़कर 60,794 करोड़ रुपये हो गई. हालांकि, पिछली तिमाही की तुलना में इसमें 3.9 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई.

21 hours ago

महिंद्रा की EV यूनिट बनी यूनिकॉर्न, 10,822 करोड़ रुपये के वैल्यूएशन पर पहुंची कंपनी

भारत में क्लीन मोबिलिटी को बढ़ावा देने के साथ इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल बाजार में तेजी आने की उम्मीद है, जिससे इस क्षेत्र की कंपनियों के लिए नए अवसर पैदा हो रहे हैं.

21 hours ago

भारत की रोजगार रिकवरी और वैश्विक उथल-पुथल: 5.5% बेरोजगारी की हकीकत

भारत की रोजगार यात्रा ने पिछले कुछ वर्षों में मजबूत सुधार दर्ज किया है. महामारी के बाद बेरोजगारी दर में आई गिरावट इस बात का संकेत है कि अर्थव्यवस्था ने रोजगार सृजन की क्षमता दिखाई है.

21 hours ago


बड़ी खबरें

पहली तिमाही में 22 राज्यों की कैपेक्स रफ्तार सुस्त, यूपी-बंगाल समेत कई बड़े राज्य पिछड़े: CAG

अप्रैल-जून तिमाही के दौरान 22 राज्यों ने संयुक्त रूप से पूंजीगत व्यय के लिए निर्धारित 10.45 लाख करोड़ रुपये के बजट में से 1.11 लाख करोड़ रुपये खर्च किए.

29 minutes ago

R&D निवेश में भारत की रफ्तार तेज, लेकिन GDP के अनुपात में अब भी चीन और ब्राजील से पीछे

R&D पर GDP के अनुपात में खर्च के मामले में भारत कई प्रमुख ब्रिक्स देशों से पीछे है. चीन ने 2024 में अपने GDP का 2.69 प्रतिशत, ब्राजील ने 2023 में 1.19 प्रतिशत और रूस ने 2024 में लगभग 0.94 प्रतिशत R&D पर खर्च किया.

14 minutes ago

समुद्र से निकलेगी ऊर्जा की नई ताकत, 84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन' योजना को कैबिनेट की मंजूरी

पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय की इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत अपतटीय (ऑफशोर) क्षेत्रों में हाइड्रोकार्बन की खोज और उत्पादन को नई गति दी जाएगी.

51 minutes ago

विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार चौथे सप्ताह बढ़ोतरी, 682.35 अरब डॉलर पर पहुंचा भारत का फॉरेक्स रिजर्व

वैश्विक बाजार में सोने की कीमतों में सुधार का असर आरबीआई के गोल्ड रिजर्व पर भी दिखा. समीक्षा सप्ताह के दौरान सोने के भंडार का मूल्य 1.308 अरब डॉलर बढ़कर 103.058 अरब डॉलर हो गया.

36 minutes ago

ZEE को मिला शेयरधारकों का समर्थन, 3,143 करोड़ रुपये जुटाएगी कंपनी, बढ़ेगी प्रमोटर हिस्सेदारी

कंपनी ने शुक्रवार को बताया कि असाधारण आम बैठक (EGM) में शेयरधारकों ने प्रमोटर समूह की इकाई को वरीयता आधार पर पूर्ण रूप से परिवर्तनीय वारंटजारी करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है.

44 minutes ago