✕

होम / बिजनेस / बाजार में आज भी बना रहेगा उतार-चढ़ाव का दौर, लेकिन इन शेयरों में हैं तेजी के संकेत

बाजार में आज भी बना रहेगा उतार-चढ़ाव का दौर, लेकिन इन शेयरों में हैं तेजी के संकेत

आज सप्‍ताह के पहले दिन कारोबार की शुरुआत होने जा रही है वो भी ऐसे समय में जबकि सोमवार को बाजार लाल निशान के साथ बंद हुआ था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

सप्ताह के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव का दौर देखने को मिला. सोमवार को बाजार लाल निशान पर बंद हुआ. इस दौरान BSE सेंसेक्स 251 अंक टूटकर 60,431.84 और NSE निफ्टी 85.60 अंक गिरकर 17,770.90 अंक के लेवल पर आ गया. अडानी समूह के अधिकांश शेयर भी गिरावट के साथ बंद हुए. आज भी बाजार में उतार-चढ़ाव का दौर बना रह सकता है. लिहाजा, सोच-समझकर निवेश करें.


आज इन पर रखें नजर
अब बात करते हैं उन शेयरों की, जो आज ट्रेंड में रह सकते हैं. मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने Sun Pharma Advanced के साथ-साथ Birlasoft, DCB Bank, Pricol और IRB Infrastructure में तेजी का रुख दिखाया है. इसके उलट, MACD ने IDFC, M&M, NCC, Wipro और Balkrishna Industries में गिरावट के संकेत दिए हैं.


16.50% चढ़ गया ऊपर
Sun Pharma Advanced ने सोमवार को अपने निवेशकों को बंपर फायदा पहुंचाया. इस दौरान ये शेयर 16.50% ऊपर चढ़ गया. 219.60 रुपए के भाव पर मिल रहे इस शेयर में पिछले 5 दिनों से लगातार तेजी आ रही है. इसका 52 वीक का हाई लेवल 324 रुपए है. Birlasoft एक सॉफ्टवेयर कंपनी है, इसका शेयर सोमवार को गिरावट के साथ 286.40 रुपए पर बंद हुआ था. हालांकि, पिछले पांच दिनों में इसमें मामूली ही सही, लेकिन तेजी आई है. इसका 52 वीक का हाई लेवल 501.60 रुपए है.


इनमें दिखी थी नरमी
DCB बैंक भी सोमवार को करीब 4 प्रतिशत की गिरावट के साथ 111.75 रुपए पर बंद हुआ था. हालांकि बीते 5 दिनों में इसमें 3.95% की तेजी दर्ज हुई है. Pricol Ltd की बात करें, तो इसने कल 2 फीसदी की छलांग लगाई थी. 201 रुपए के भाव पर मिल रहा ये शेयर अपने 52 वीक के हाई लेवल 216.90 को जल्द छू सकता है. वहीं, IRB Infrastructure इस समय 290.55 रुपए पर ट्रेड कर रहा है और पिछले 5 दिनों में इसने 4.89% तेजी दर्ज की है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

तमिलनाडु में 5 लाख से अधिक ग्रामीण घरों को मिलेगा ब्रॉडबैंड कनेक्शन, केंद्र ने दी सब्सिडी को मंजूरी

संशोधित भारतनेट कार्यक्रम के तहत तमिलनाडु के 4,767 गांवों तक मांग के आधार पर ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी पहुंचाई जाएगी. केंद्र की वित्तीय सहायता से ग्रामीण इलाकों में इंटरनेट नेटवर्क का विस्तार और डिजिटल सेवाओं तक पहुंच आसान होगी.

1 day ago

पीयूष गोयल की FMCG कंपनियों से अपील, ONDC के जरिए 1.4 करोड़ किराना दुकानों को डिजिटल बनाने में करें सहयोग

सरकार का लक्ष्य डिजिटल खरीदारी को बढ़ावा देने, सप्लाई चेन मजबूत करने और छोटे खुदरा कारोबारियों को कर्ज की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए उद्योग जगत के साथ मिलकर काम करना है.

1 day ago

IDBI बेच रही थी LIC, उसी दौरान Fairfax की कंपनी के बोर्ड में भी रहे LIC के निदेशक

पूर्व नीति आयोग प्रमुख, RBI के डिप्टी गवर्नर, SEBI बोर्ड के सदस्य, रक्षा सचिव और LIC के चेयरमैन जैसे सार्वजनिक पदों पर रह चुके लोगों को Fairfax की भारतीय कंपनियों ने अपने साथ जोड़ा.

1 day ago

विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार दूसरे सप्ताह गिरावट, 1.2 अरब डॉलर घटे; सोने के भंडार में भी बड़ी कमी

गोल्ड रिजर्व की वैल्यू में 2.6 अरब डॉलर की कमी, विदेशी मुद्रा संपत्ति और SDR में दर्ज हुई बढ़ोतरी; सितंबर में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के बाद से Forex Reserve में जारी है गिरावट

1 day ago

रिलायंस इंडस्ट्रीज का मुनाफा 40.6% बढ़कर ₹25,548 करोड़ पहुंचा, रेवेन्यू में 28.6% का उछाल

ऑयल-टू-केमिकल्स और डिजिटल कारोबार के दम पर कंपनी ने दर्ज की मजबूत ग्रोथ, रिटेल कारोबार के एबिटा में आई गिरावट; ₹15,000 करोड़ जुटाने के लिए एनसीडी जारी करने को बोर्ड की मंजूरी

1 day ago


बड़ी खबरें

दिल्ली में 1 नवंबर से BS-6 से पुराने वाहनों की नो एंट्री, जानें किन गाड़ियों को मिलेगी छूट

इस फैसले का असर दिल्ली से सटे हरियाणा के शहरों से आने वाले वाहनों पर भी पड़ेगा. खासतौर पर गुरुग्राम और फरीदाबाद से दिल्ली आने वाले वाहन चालकों को इस नियम का ध्यान रखना होगा.

1 day ago

सरदार पटेल के विचारों पर आगे बढ़ रहा भारत, रक्षा उत्पादन 1.80 लाख करोड़ रुपये के पार: राजनाथ सिंह

सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर भारत-भारती ने दिल्ली में आयोजित किया राष्ट्रीय समारोह, रक्षा मंत्री ने कहा- राष्ट्रीय एकता और अखंडता को चुनौती देने वाली ताकतों के खिलाफ देश एकजुट रहेगा

20 hours ago

तमिलनाडु में 5 लाख से अधिक ग्रामीण घरों को मिलेगा ब्रॉडबैंड कनेक्शन, केंद्र ने दी सब्सिडी को मंजूरी

संशोधित भारतनेट कार्यक्रम के तहत तमिलनाडु के 4,767 गांवों तक मांग के आधार पर ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी पहुंचाई जाएगी. केंद्र की वित्तीय सहायता से ग्रामीण इलाकों में इंटरनेट नेटवर्क का विस्तार और डिजिटल सेवाओं तक पहुंच आसान होगी.

1 day ago

सोना 4,200 रुपये और चांदी 10 हजार रुपये टूटी, एक साल के निचले स्तर पर पहुंचे भाव; जानें गिरावट की वजह

MCX पर चांदी करीब 5 फीसदी और सोना 3 फीसदी तक टूट गया. अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई.

1 day ago

IDBI बेच रही थी LIC, उसी दौरान Fairfax की कंपनी के बोर्ड में भी रहे LIC के निदेशक

पूर्व नीति आयोग प्रमुख, RBI के डिप्टी गवर्नर, SEBI बोर्ड के सदस्य, रक्षा सचिव और LIC के चेयरमैन जैसे सार्वजनिक पदों पर रह चुके लोगों को Fairfax की भारतीय कंपनियों ने अपने साथ जोड़ा.

1 day ago