होम / बिजनेस / आज बाजार में दिखेगा उतार-चढ़ाव, जानिए किन स्टॉक्स पर रखें नजर

आज बाजार में दिखेगा उतार-चढ़ाव, जानिए किन स्टॉक्स पर रखें नजर

शुक्रवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE Sensex) 73,319.55 अंकों पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE Nifty 50) भी मामूली उतार-चढ़ाव के साथ स्थिर स्तर पर बंद हुआ.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 5 months ago

आज यानी सप्ताह के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार में जबरदस्त हलचल देखने को मिल सकती है. पिछले कारोबारी सत्र यानी शुक्रवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE Sensex) 73,319.55 अंकों पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE Nifty 50) भी मामूली उतार-चढ़ाव के साथ स्थिर स्तर पर बंद हुआ. ऐसे में आज बाजार की शुरुआत निवेशकों के लिए अहम रहने वाली है. ऑर्डर अपडेट, अर्निंग्स, अधिग्रहण और नए प्रोजेक्ट लॉन्च से जुड़ी खबरों के चलते कई दिग्गज कंपनियों के शेयर आज निवेशकों के रडार पर रहेंगे. खासकर पावर, एफएमसीजी, रियल एस्टेट और बैंकिंग सेक्टर से जुड़ी कंपनियां बाजार की दिशा तय कर सकती हैं.

किन शेयरों पर रहेगी नजर?

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार आज के कारोबार में अडानी पॉवर से लेकर रेल विकास निग और टाटा स्टील जैसे प्रमुख शेयर निवेशकों के फोकस में रहेंगे. इन कंपनियों से जुड़े ऑर्डर, प्रोजेक्ट लॉन्च, अधिग्रहण और बिजनेस अपडेट्स बाजार में उतार-चढ़ाव को प्रभावित कर सकते हैं. Adani Power को महाराष्ट्र स्टेट इलेक्ट्रिसिटी डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी से 2,500 मेगावाट रिन्यूएबल आरटीसी पावर सप्लाई का बड़ा ऑर्डर मिला है. यह करार 25 वर्षों के लिए है, जिससे कंपनी की दीर्घकालिक आय में स्थिरता आने की उम्मीद है. Rail Vikas Nigam Limited को साउथ सेंट्रल रेलवे से ₹242.5 करोड़ का प्रोजेक्ट मिला है. Lemon Tree Hotels ने नेपाल के सिमरा में 98 कमरों वाले नए होटल के लिए लाइसेंस एग्रीमेंट साइन किया है. इस प्रॉपर्टी का संचालन इसकी सहायक कंपनी Carnation Hotels द्वारा किया जाएगा. Emami Limited ने Axiom Ayurveda में अपनी बची हुई 73.5% हिस्सेदारी खरीदने की प्रक्रिया शुरू की है. इस डील की कुल वैल्यू लगभग ₹200 करोड़ तक हो सकती है. Avenue Supermarts का रेवेन्यू सालाना आधार पर 19% बढ़कर ₹17,205 करोड़ पहुंच गया है. कंपनी के स्टोर्स की संख्या अब 500 हो गई है, जो इसके तेजी से विस्तार को दर्शाता है. Prestige Estates Projects ने हैदराबाद में “Prestige Golden Grove” नाम से नया टाउनशिप प्रोजेक्ट लॉन्च किया है. इस प्रोजेक्ट में 5,120 यूनिट्स होंगी और इसका ग्रॉस डेवलपमेंट वैल्यू लगभग ₹9,500 करोड़ है. Tata Steel को झारखंड के जिला खनन कार्यालय से ₹1,755 करोड़ का डिमांड नोटिस मिला है. कंपनी ने इस नोटिस को चुनौती देने और कानूनी रास्ता अपनाने की बात कही है.

विशेषज्ञों का कहना है कि आज का बाजार कॉरपोरेट अपडेट्स और सेक्टर-विशिष्ट खबरों के आधार पर उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है. पावर, रेलवे, एफएमसीजी और रियल एस्टेट सेक्टर में खास हलचल देखने को मिल सकती है. निवेशकों को सलाह है कि वे इन स्टॉक्स पर नजर बनाए रखें और खबरों के आधार पर रणनीति तय करें.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है.)

टैग्स
सम्बंधित खबरें

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

23 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

1 day ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

1 day ago

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

1 day ago

पावर प्लांट्स में सिर्फ 9 दिन का कोयला, 42% घटा स्टॉक; लॉजिस्टिक्स बनी बड़ी चुनौती

बिजली की बढ़ती मांग और परिवहन संबंधी दिक्कतों के चलते थर्मल पावर प्लांट्स में कोयले का दबाव बढ़ा, 190 में से 51 प्लांट्स में स्टॉक गंभीर स्तर पर

1 day ago

बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

1 day ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

23 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

1 day ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

1 day ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 day ago