✕

होम / बिजनेस / IPO मार्केट का फ्लॉप शो, 30 में से 18 रहे नाकाम, सिर्फ 2 ने दिया शानदार रिटर्न

IPO मार्केट का फ्लॉप शो, 30 में से 18 रहे नाकाम, सिर्फ 2 ने दिया शानदार रिटर्न

साइज के हिसाब से केवल जोमैटो ही ऐसी कंपनी है जिसके आईपीओ ने निवेशकों को शानदार रिटर्न बनाकर दिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

Hyundai Motors India देश का सबसे बड़ा आईपीओ लेकर आया था. लेकिन इसे निवेशकों का ठंडा रिस्पॉन्स मिला. इस इश्यू की शेयर बाजार (Stock Market) में लिस्टिंग 22 अक्टूबर को हो सकती है. आईपीओ के तहत कंपनी ने शेयरों के लिए 1865-1960 रुपये का प्राइस बैंड तय किया है. कैपिटलमाइंड फाइनेंशिल सर्विसेज (Capitalmind Financial Services) ने एक स्टडी जारी किया है जिसके मुताबिक साइज के लिहाज से देश में जो टॉप 30 आईपीओ लॉन्च हुए हैं उसमें से 18 आईपीओ निवेशकों के लिए ज्यादा रिटर्न जेनरेट करने में फेल रहा है.

रिलायंस पावर ने दिया नेगेटिव रिटर्न

कैपिटलमाइंड फाइनेंशिल सर्विसेज के स्टडी के मुताबिक साइज के लिहाज से 30 जो बड़े आईपीओ लॉन्च हुए हैं उसमें 8 आईपीओ ऐसे हैं जिसने निवेशकों को नेगेटिव रिटर्न दिया है. सबसे हाई प्रोफाइल रिलायंस पावर का आईपीओ रहा है जो अपने दौर का सबसे बड़ा आईपीओ था उसने सबसे ज्यादा नेगेटिव रिटर्न दिया है. टॉप 10 में 2 ऐसे आईपीओ है जिसने CNX500 से ज्यादा रिटर्न जेनरेट किया है. कोल इंडिया 14 साल में डबल हो गया लेकिन उसके डिविडेंड को जोड़ दें तो कंपनी ने बेहतर रिटर्न दिया है. 

जोमैटो सबसे सफल आईपीओ 

साइज के हिसाब से टॉप 10 आईपीओ में केवल जोमैटो का ही ऐसा आईपीओ है जिसने निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है. इसके अलावा टॉप 30 आईपीओ में हिदुस्तान एरोनॉटिक्स  (Hindustan Aeronautics), आईआरएफसी (IRFC), सोना बीएलडब्ल्यू प्रिसिजन फोर्जिंग्स (Sona BLW Precision Forgings) और आईसीआईसीआई लॉमबार्ड ( ICICI Lombard) शामिल है जिसने बढ़िया पैसा बनाकर आईपीओ में निवेश करने वाले निवेशकों को दिया है.  

बड़े आईपीओ नहीं देते हैं बढ़िया रिटर्न 

कैपिटलमाइंड फाइनेंशिल सर्विसेज के मुताबिक साइज के हिसाब से जो टॉप 10 आईपीओ लॉन्च हुए हैं उसमें से 5 पिछले दो वर्षों के दौरान आए हैं. इनमें से सभी ने स्टॉक एक्सचेंज पर बेहतर प्रदर्शन किया है जिसमें बजाज हाउसिंग फाइनेंस (Bajaj Housing Finance), भारती हेक्साकॉम (Bharti Hexacom), ब्रेनबीज ( Brainbees) शामिल है. इस डेटा पर कैपिटलमाइंड फाइनेंशियल सर्विसेज के इंवेस्टमेंट और हेड ऑफ रिसर्च अनूप विजयकुमार ने कहा, कुलमिलाकर बड़े आईपीओ निवेशकों के लिए ज्यादा रिटर्न डेलीवर करने में नाकाम रहे हैं. 

2024 में कंज्यूमर कंपनियों का दबदबा 

कैपिटलमाइंड फाइनेंशिल सर्विसेज के मुताबिक आईपीओ में फंड जुटाने के मामले में फाइनेंशियल सेक्टर का दबदबा रहा है. हालांकि 2024 में कंज्यूमर कंपनी सबसे बड़ी इंडस्ट्री कैटगरी बनकर उभरी है. 2024 में जितने फंड जुटाये गए हैं उसमें कंज्यूमर कंपनियों की हिस्सेदारी 34 फीसदी, फाइनेंशियल की 27 फीसदी और इंडस्ट्रियल्स की 14 फीसदी हिस्सेदारी रही है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

RBI ने 25 बेसिस प्वाइंट बढ़ाया रेपो रेट, अब महंगे होंगे होम और कार लोन

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा के मुताबिक, वैश्विक स्तर पर भू-राजनीतिक घटनाक्रमों के चलते आर्थिक माहौल चुनौतीपूर्ण बना हुआ है. इसके बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था की रफ्तार मजबूत बनी हुई है.

15 hours ago

4 अरब डॉलर का Jio IPO केक के साथ आया

अंबानी परिवार का कैलेंडर ही Jio की IPO टाइमलाइन है.

17 hours ago

टाटा स्टील को दूसरी छमाही में घरेलू स्टील मांग 8-10% बढ़ने की उम्मीद, नीदरलैंड्स प्रोजेक्ट पर बातचीत जारी

टाटा स्टील अपने नीदरलैंड्स स्थित प्रोजेक्ट में बदलाव को लेकर वहां की सरकार के साथ लगातार बातचीत कर रही है. कंपनी बाध्यकारी समझौते की ओर बढ़ने से पहले कई लंबित मुद्दों को सुलझाना चाहती है.

17 hours ago

RBI के फैसले से आज तय होगी बाजार की दिशा, गिफ्ट निफ्टी 110 अंक टूटा; इन शेयरों पर नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी मंगलवार को सेंसेक्स 685.34 अंक यानी 0.95 फीसदी चढ़कर 73,067.81 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 220.35 अंक यानी 0.98 फीसदी की बढ़त के साथ 22,776.10 पर पहुंच गया.

17 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

1 day ago


बड़ी खबरें

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

14 hours ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

8 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

8 hours ago

खाद्य सुरक्षा से किसान सुरक्षा तक: 2014 के बाद भारत की कृषि नीति के ढांचे में कैसे आया बदलाव

लेखक बंशीलाल गुर्जर और नीरज सहरावत के अनुसार, इस बदलाव की सबसे सीधी अभिव्यक्ति प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में दिखाई देती है. पीएम-किसान पात्र भूमिधारक किसान परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से सालाना 6,000 रुपये की आय सहायता प्रदान करता है.

9 hours ago

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

11 hours ago