✕

होम / बिजनेस / फ्लिपकार्ट की भारत वापसी तय, सिंगापुर से मुख्यालय शिफ्ट करने को NCLT की हरी झंडी

फ्लिपकार्ट की भारत वापसी तय, सिंगापुर से मुख्यालय शिफ्ट करने को NCLT की हरी झंडी

NCLT से मिली मंजूरी के साथ फ्लिपकार्ट की भारत वापसी औपचारिक रूप से तय हो गई है. सिंगापुर से मुख्यालय भारत लाने का फैसला न सिर्फ कंपनी के कारोबारी ढांचे को मजबूत करेगा, बल्कि भारतीय पूंजी बाजार में उसकी लिस्टिंग की राह भी आसान बनाएगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 9 months ago

वॉलमार्ट के स्वामित्व वाली ई-कॉमर्स दिग्गज फ्लिपकार्ट (Flipkart) ने भारत में वापसी की दिशा में बड़ा कदम बढ़ा दिया है. राष्ट्रीय कंपनी विधि अधिकरण (NCLT) ने कंपनी को सिंगापुर से भारत में अपना मुख्यालय स्थानांतरित करने की मंजूरी दे दी है. इस फैसले के साथ ही फ्लिपकार्ट की भारतीय शेयर बाजार में लिस्टिंग की राह और आसान हो गई है.

NCLT ने विलय योजना को दी मंजूरी

एनसीएलटी की प्रधान पीठ ने 12 दिसंबर को दिए अपने आदेश में कहा कि प्रस्तुत तथ्यों, संबंधित नियामकीय प्राधिकरणों की सहमति और शेयरधारकों व लेनदारों की मंजूरी को देखते हुए प्रस्तावित योजना को मंजूरी देने में कोई बाधा नहीं है. इसके तहत फ्लिपकार्ट की समूह संरचना को चरणबद्ध तरीके से भारत में एकीकृत किया जाएगा.

समूह की कई कंपनियों का होगा विलय

मंजूर योजना के अनुसार, सिंगापुर की अदालतों से अनुमति मिलने के बाद फ्लिपकार्ट हेल्थ, फ्लिपकार्ट मार्केटप्लेस, मिंत्रा होल्डिंग्स, फ्लिपपे, क्विकरूट्स इंटरनेशनल सहित सात हस्तांतरणकर्ता कंपनियों का फ्लिपकार्ट इंटरनेट प्राइवेट लिमिटेड में विलय किया जाएगा. इसके बाद फ्लिपकार्ट प्राइवेट लिमिटेड को भी फ्लिपकार्ट इंटरनेट में समाहित किया जाएगा.

IPO की दिशा में अहम कदम

मुख्यालय भारत लाने के फैसले को फ्लिपकार्ट के प्रस्तावित आईपीओ से जोड़कर देखा जा रहा है. एनसीएलटी की मंजूरी के बाद कंपनी अगले कैलेंडर वर्ष में बाजार नियामक के पास आईपीओ का मसौदा दाखिल करने के और करीब पहुंच गई है.

अप्रैल में मिली थी आंतरिक स्वीकृति

गौरतलब है कि फ्लिपकार्ट ने इस साल अप्रैल में ही सिंगापुर से भारत में मुख्यालय स्थानांतरित करने के लिए आंतरिक स्तर पर मंजूरी ले ली थी. कंपनी का मानना है कि भारत में इसकी प्रमुख व्यावसायिक गतिविधियां संचालित होती हैं, ऐसे में कॉरपोरेट स्ट्रक्चर का यहीं होना ज्यादा तार्किक है.

भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था पर फोकस

फ्लिपकार्ट के एक प्रवक्ता ने पहले कहा था कि यह फैसला कंपनी की होल्डिंग संरचना को भारत केंद्रित परिचालन, देश की बढ़ती डिजिटल अर्थव्यवस्था और नवाचार आधारित तकनीकी क्षमताओं के अनुरूप लाने की दिशा में उठाया गया स्वाभाविक कदम है.

फोनपे के बाद दूसरा बड़ा IPO

फ्लिपकार्ट का आईपीओ वॉलमार्ट समूह की भारत में दूसरी बड़ी लिस्टिंग होगी. इससे पहले वॉलमार्ट समर्थित डिजिटल पेमेंट कंपनी फोनपे ने अक्टूबर 2022 में अपना मुख्यालय भारत स्थानांतरित किया था और सितंबर 2025 में गोपनीय प्री-फाइलिंग प्रक्रिया के तहत आईपीओ ड्राफ्ट दाखिल किया था.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

फेस्टिव सीजन से पहले खाद्य तेल पर राहत, क्रूड सोयाबीन-पाम ऑयल पर ड्यूटी 10% से घटकर 5%

क्रूड सोयाबीन और पाम ऑयल पर ड्यूटी 10 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी कर दी गई है, जबकि क्रूड सूरजमुखी तेल पर इसे 10 फीसदी से घटाकर शून्य कर दिया गया है.

15 hours ago

बॉम्बे रेयॉन: SBI के बार-बार किए गए कर्ज बचाव की जांच जरूरी

भारत के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ने प्रशांत अग्रवाल परिवार को बार-बार एक और मौका क्यों दिया? ₹4,000 करोड़ का CDR. ₹934 करोड़ का डेट-फॉर-शेयर्स स्वैप. फिर ₹5,600 करोड़ का S4A, जिसमें ₹2,249.74 करोड़ को "असस्टेनेबल" घोषित कर शेयरों और डिबेंचर्स में बदल दिया गया. पांच साल बाद दिवालिया प्रक्रिया.

20 hours ago

बजट 2027-28 की तैयारियां शुरू, 12 अक्टूबर से मंत्रालयों के साथ प्री-बजट बैठकें; 6 अक्टूबर तक मांगे प्रस्ताव

वित्त मंत्रालय के बजट विभाग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, प्री-बजट बैठकें 12 अक्टूबर से शुरू होकर 13 नवंबर तक चलेंगी. इन बैठकों में विभिन्न मंत्रालयों और विभागों के साथ उनके खर्च और आगामी वित्त वर्ष के लिए आवश्यक बजट आवंटन पर चर्चा की जाएगी.

22 hours ago

ओला इलेक्ट्रिक का बड़ा फंड जुटाने का प्लान, 28 सितंबर को राइट्स इश्यू पर बोर्ड की बैठक

बैठक में राइट्स इश्यू के आकार, शर्तों और इससे जुड़े अन्य पहलुओं पर चर्चा की जा सकती है.

22 hours ago

कल 300 अंक चढ़ा सेंसेक्स, आज बाजार पर दबाव के संकेत; कच्चा तेल, US यील्ड और NSE लिस्टिंग पर नजर

बुधवार को सेंसेक्स 299.17 अंक यानी 0.40 फीसदी बढ़कर 74,828.25 पर बंद हुआ. निफ्टी भी 117.80 अंक यानी 0.50 फीसदी की बढ़त के साथ 23,446.80 पर बंद हुआ.

23 hours ago

बड़ी खबरें

FD कराने वालों के लिए जरूरी खबर, 1 अक्टूबर से बदलेंगे नियम; जानें आपकी जमा पर क्या होगा असर

नए नियमों में 3 करोड़ रुपये या उससे अधिक की जमा राशि वाली बल्क डिपॉजिट को भी शामिल किया गया है. ऐसे डिपॉजिट के लिए बैंक को हर दिन अपनी वेबसाइट पर लागू ब्याज दर अपडेट करनी होगी.

19 hours ago

फेस्टिव सीजन से पहले खाद्य तेल पर राहत, क्रूड सोयाबीन-पाम ऑयल पर ड्यूटी 10% से घटकर 5%

क्रूड सोयाबीन और पाम ऑयल पर ड्यूटी 10 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी कर दी गई है, जबकि क्रूड सूरजमुखी तेल पर इसे 10 फीसदी से घटाकर शून्य कर दिया गया है.

15 hours ago

बॉम्बे रेयॉन: SBI के बार-बार किए गए कर्ज बचाव की जांच जरूरी

भारत के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ने प्रशांत अग्रवाल परिवार को बार-बार एक और मौका क्यों दिया? ₹4,000 करोड़ का CDR. ₹934 करोड़ का डेट-फॉर-शेयर्स स्वैप. फिर ₹5,600 करोड़ का S4A, जिसमें ₹2,249.74 करोड़ को "असस्टेनेबल" घोषित कर शेयरों और डिबेंचर्स में बदल दिया गया. पांच साल बाद दिवालिया प्रक्रिया.

20 hours ago

3BHK और प्रीमियम घरों की बढ़ी मांग, क्या बदल रही है होमबायर्स की पसंद? डेवलपर्स ने बताया नया ट्रेंड

एनारॉक के एक सर्वे के अनुसार, सिर्फ घर का आकार ही नहीं, खरीदारों का बजट भी ऊपर जा रहा है. सर्वे में 90 लाख से 1.5 करोड़ रुपये का प्राइस बैंड सबसे लोकप्रिय रहा. वहीं 1.5 करोड़ रुपये से ज्यादा कीमत वाले घरों की ओर भी खरीदारों का झुकाव बढ़ा है.